ETF में RSI बेस्ड स्विंग ट्रेडिंग स्ट्रेटेजी – शुरुआती लोगों के लिए आसान तरीका | Can the RSI indicator be used in a swing trading strategy in ETF?

RSI Swing Trading Strategy in ETF: अगर आपको शेयर मार्केट में एक अच्छी स्टेटर्जी चाहिये जिससे आप ईटिएफ में स्विंग ट्रेडिंग कर सको वो भी RSI Indicator का इस्तमाल करके तो आज आप यह आर्टिकल पुरा पढें आपको Free Google Sheet के साथ यह आसन स्टेटर्जी की सारी विधी आसान भाषा में समझ आ जायेगी।

RSI Swing Trading Strategy

उससे पहले चलिये जानते हैं यह RSI Indicator क्या होता है और यह कैसे काम करता हैं?

RSI इंडिकेटर क्या और कैसे काम करता हैं?

अगर आपको RSI Indicator (Relative Strength Indicator) क्या होता है मालुम नहीं तो बता दु यह एक लोकप्रिय इंडिकेटर है जो दर्शाता है की किसी शेयर में खरिददारी की ताकत ज्यादा है या बिकवाली की हैं। यह 0-100 नंबर के बीच रहता हैं, इसमें 70 के ऊपर होगा तो माना जाता है की शेयर काफी बढ़ चुका है और उसमे गिरावट का जोखिम हो सकता हैं। 

वैसी ही अगर यह 30 के नीचे होता है तो माना जाता है शेयर में काफी गिरावट हो चुकी है यानी बिकवाली ज्यादा हो चुकी है अब इसकी वापसी की संभावना बन सकती हैं। 30-70 के बीच की स्थिती सामान्य मानी जाती हैं।

जिसने इस इंडिकेटर का अविष्कार किया था उन्होंने RSI 14 दिन का लिया था तो हम भी इस विधी में 14 दिन की ही डिफाॅल्ट RSI Value लेनेवाले हैं। 

कौनसे ईटिएफ खरिदने हैं?

शेयर बाजार में 300 से ज्यादा ईटिएफ (ETF) मौजुद है लेकिन कई सेक्टर के बहुत सारे अलग-अलग ईटिएफ मौजुद होते हैं। तो हम जिसमें ज्यादा व्हाल्युम (1 लाख से ज्यादा) होता है वैसे ही 70-75 ईटिएफ लेनेवाले हैं जो आपको नीचे दिये तयार Google Sheet में सीधे तौर पर मिल जायेंगी।

ETF की Google Sheet

आपको मैंने तयार की हुई यह Sheet नीचे फ्री में मिल जायेगा वहा से आप इस सेव करके रख सकते हो।

इस शीट के लिये हमने NSE की वेबसाइट पर से लिस्टेड ईटिएफ की लिस्ट पहले डाऊनलोड करी है और उसमे एक सेक्टर का एक ईटिएफ और सबसे ज्यादा व्हाल्युम वाले ही 70+ ईटिएफ फिल्टर करके निकाले हैं। 

इसमें आपको हर ईटिएफ के सामने RSI का काॅलम दिखेगा जो ऑटोमैटिक अपडेट होता रहेगा और राईट साईट में 1 से 5 ETF की List रैंकिंग आपको मिल जायेगी जिसे आपको रोज खोलकर कौनसा ईटिएफ खरिदना है यह देखना हैं।

अगर आपको Sheet छानने में परेशानी आ रही हैं तो आप मेरी बनाई हुई Google Sheet को सीधे काॅपी करके अपने Drive पर सेव करले।

Free Live Google sheet-

असली स्टेटर्जी जाने

अब Google Sheet तो आपको मिल गई अब आपका असली काम शुरु हुआ, अब आपको बस नीचे दिये गये बातों को फोलो करना है और आपकी स्विंग ट्रेडिंग की शुरुवात करनी हैं।

  • हेज करने के हेतु बहुत सारे निवेशक सुबह के वक्त ईटिएफ की खरिददारी ज्यादा करते हैं इसलिये हो सके तो यह शीट आपको रोज यानी मार्केट चालु होते समय 2:30 to 3:30 pm तक खरिदना हैं। यह शीट जब भी आप खोलेंगे तो ऊपर टाईम और डेट अपडेट हुई है की नहीं यह एकबार जरुर देखले।
  • इसके बाद आपको राईट साईड में 5 ETF List दिखाई देगी जो की रैंक के हिसाब से अपडेट होती हैं।
  • अब हर रोज आपको ऊपर बताये टाईम के आसपास 5 Stock Raking ऊपर से देखनी हैं।
  • Google Sheet में आपको हमेशा ऊपर से नीचे आना हैं। अगर आज पहली बार शीट खोली है तो पहले नंबर पर जो भी ईटिएफ है वो खरिदना हैं। दुसरे दिन फिर से शीट खोलोगे तो अगर एक नंबर का ईटिएफ खरिदा हुआ है तो दो नंबर ईटिएफ आज खरिदना हैं। तिसरे दिन फिरसे ऊपर से देखते आना है अगर ऊपर वाले 3 नंबर तक खरिद रखा है तो 4 नंबर वाला खरिदना हैं।
  • अगर किसी दिन 5 की लिस्ट में से सारे के सारे पहले से आपके पोर्टफोलियो में मौजुद है तो उस दिन आपको पिछली खरिदा से जो भी ईटिएफ 3% से भी ज्यादा गिरा है उसे फिर से खरिदना हैं मतलब उसमें कवरेज करना हैं। 
  • अगर किसी दिन सारे के सारे ईटिएफ खरिदे हुये है और 3% से जादा कोई गिरा भी नहीं है तो उस दिन आपको ट्रेड नहीं लेना हैं। याद रखें एक दिन में केवल 1 ही ईटिएफ खरिदना हैं।

टार्गेट कितना होगा?

इसमे टारगेट के लिये आप 3.14% या 6.28% इसमें से कौनसा भी टारगेट अपने हिसाब से लेकर चल सकते हो। लेकिन अगर आप 3:14% टारगेट लेते हो तो आपका ब्रोकरेज जादा चला जायेगा। मेरे हिसाब से 6:28% का टारगेट सबसे सही हैं जो मै खुद इस्तमाल करता हुं।

महत्वपूर्ण बातें

अगर आपको ऊपर दी गई कोई भी जानकारी समझ नहीं आ रही तो आप नीचे दिये गये विडियो से उसको और भी आसानी से समझ सकते हो। इस विधी के दौरान कुछ ध्यान रखनेवाले बातें इस प्रकार जिसका पालन करने से ही आपको इसका जादा फायदा देखने को मिलेगा।

  • अपनी पुरी पूंजी के 40 भाग करें और फिर ही निवेश करें नहीं तो आपके पास बाद में पुंजी नहीं बचेगी।
  • एक दिन में एक से ज्यादा ETF में नहीं खरिदना हैं अथवा बेचना हैं।
  • अगर कोई भी ETF उस दिन रुल में नहीं बैठ रहा उस दिन बिल्कुल भी जबरदस्ती ETF नहीं खरिदना मार्केट दूसरे दिन भी खुलेगा।
  • ऊपर दि गई गुगल शीट अगर स्लो लोड हो रही हैं तो आप इसे Copy करके अपने गुगल Drive रखें इससे वह Sheet आपकी बन जायेगी तो Load नहीं लेगी।

अगर आप इस तरिको को शेयर पर इस्तमाल करते हैं तो कोई भी अच्छा शेयर, कंपनी क्यु ना हो भविष्य में दिक्कत आने के बाद वो बहुत गिर सकता है या तो डिलिस्ट भी हो सकता हैं लेकिन ETF में अलग अलग कंपनी होती हैं आपका पैसा डायवर्सिफाइड होता है तो बहुत ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा इसलिये यह ETF की दुकानवाला तरिका सबसे कारगार है अगर शेयर में बिना रिस्क का निवेश करना हैं।

अगर आपको अभी भी इस पुरी विधी में कोई भी बात समझ नहीं आ रही है तो आप नीचे दिये गये विडियो को देख कर और थोड़ी गहराई से इसे समझ सकते हैं।

Disclaimer-  यह आर्टिकल सिर्फ एज्युकेशन एवं जानकारी के लिये लिखा हैं। हम कोई सेबी रजिस्टरी एडवायजरी नहीं हैं। हम कोई भी निवेश करने की सलाह नहीं देते हैं। मार्केट में निवेश जोखिमभरा हो सकता हैं। कृपया कोई भी निवेश करने से पहले आप अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य करें।

अक्सर पुछे जानेवाले सवाल (FAQ)

प्रश्न: RSI कैसे कैलकुलेट होता हैं?

उत्तर- आरएसआई निकालने के लिए आमतौर पर पिछले 14 पीरियड की कीमतों को देखा जाता है। इसमें औसत बढ़त और औसत गिरावट की तुलना करके Relative Strength निकाला जाता है और फिर उसी से RSI की वैल्यू 0 से 100 के बीच तय होती है। सरल शब्दो मे यह बताता है कि हाल की कीमतों में खरीदारी ज्यादा मजबूत है या बिकवाली।

प्रश्न: स्विंग ट्रेडिंग क्या होती है?

उत्तर- स्विंग ट्रेडिंग में किसी ETF या Stock को कुछ दिनों से लेकर कुछ हफ्तों तक होल्ड करके कीमत में होने वाली चाल से मुनाफा कमाने की कोशिश की जाती है।

प्रश्न: ईटीएफ में स्विंग ट्रेडिंग के लिए आरएसआई की कौन-सी सेटिंग बेहतर है?

उत्तर- आमतौर पर 14 पीरियड का आरएसआई सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, ट्रेडिंग टाइमफ्रेम के अनुसार सेटिंग बदली जा सकती है लेकिन इस विधी में डिफाॅल्ट (14 दिन) सेटिंग ही इस्तमाल में ली गई हैं।

प्रश्न: ईटीएफ में आरएसआई 30 से नीचे जाने का क्या मतलब है?

उत्तर- आरएसआई 30 से नीचे जाने पर ईटीएफ ओवरसोल्ड Zone में माना जाता है। इससे संभावित तेजी का संकेत मिल सकता है, लेकिन यह अपने आप मे खरीदने का संकेत नहीं है।

प्रश्न: क्या आरएसआई ओवरसोल्ड होने पर ईटीएफ हमेशा ऊपर जाता है?

उत्तर- नहीं। ओवरसोल्ड का मतलब यह नही कि कीमत तुरंत बढ़ेगी। मजबूत गिरावट में ईटीएफ लंबे समय तक ओवरसोल्ड रह सकता है।

अन्य पढ़ें

निफ्टी की दुकान विधी

गुगल कोल्याब ट्रेडिंग स्टेटर्जी

बिना चार्टवाली स्टेटर्जी

ETF की दुकान विधी 2026 [गूगल शीट के साथ]

Nishant Patil

निशांत पाटील

मैं इस ब्लॉग साइट का Founder और Author हूँ। मैंने शिवाजी यूनिवर्सिटी, कोल्हापुर से मैकेनिकल इंजिनियरिंग में बैचलर डिग्री हासिल की है। Stock Market, Mutual Fund और Cryptocurrency जैसे विषयों में 9 वर्षों का अनुभव है, जिसकी जानकारी मैं इस वेबसाइट के माध्यम से सरल भाषा में साझा करता हूँ।

Leave a Comment