EGR Gold Kya Hai: अगर आप २०२६ में निवेश करने की सोच रहे हो तो NSE ने ४ में २०२६ को एक नया तरिका सबके लिये खुला कर दिया है जिसका नाम है इलेक्ट्रानिक्स गोल्ड रिसिप्ट (EGR) जिसमें आप इसमे आप सोने को खरिद और बेच सकते हो।इसमें हर EGR के पीछे SEBI-Accredited Vault मे असली Physical Gold रखा होता है।
ईजीआर क्या हैं? (Electronic Gold Receipt)
EGR को आसान भाषा में बताना हो तो यह एक गोल्ड ट्रेडिंग सिस्टम हैं। यह NSE और SEBI द्वारा संचालित फ्रेमवर्क में शुरु किया गया हैं। इसमें आप सोने को डिजिटल रिसीट के माध्यम में खरिद और बेच सकते हैं।
जैसे आपके शेयर्स डिमैट खाते में रखे जाते हैं वैसे ही आपका Gold Receipt ही Demat में रखे जाते हैं।

ईजीआर को एनएसससी से कैसे खरिदे (How to buy EGR in NSE)
यह बहुत ही आसान प्रक्रिया हैं। इसके लिये नीचे दिये आसान स्टेप्स को आप फोलो कर सकते हैं-
- इसके लिये सबसे पहले आपके पास डिमैट अकाउंट होना अनिवार्य हैं। अगर आपके पास डिमैट खाता नहीं है तो आप मैं जो कई सालो से डिमैंट खाता इस्तमाल कर रहा हुं जिसका कोई इश्यु आज तक मुझे नहीं आया और भारत का एक ट्रस्टेड प्लेटफॉर्म है वहां पर ऑनलाइन तरिके से निकाल सकते हैं।
- अपने एप्लिकेशन में लाॅगिन (Sign In) करे।
- बॉक्स में सर्च करें “EGR’ आपकों EGR 999, 995 वाले सिंबाॅल दिखाई देंगे।
- अब आप अपने अनुसार क्वाॅटिटी चुनें।
- अब आप बाय ऑर्डर लगायें।
- अब आपके Demat Account में Gold दिखने लगेगा।
क्या मुझे फिजिकल सोना मिल सकता हैं? (EGR Physics Gold)
अगर आपको ईजीआर डिजिटल सोने को फिजिकल रुप में प्राप्त करना है तो आप उसे आसानी से कुछ स्टेप्स को फोलो करके भी प्राप्त कर सकते हो।
- इसमें आपके पास Minimum Required EGR होना चाहिये जैसे, १ ग्रॅम, १० ग्रॅम, १०० ग्रॅम। मतलब जो भी ईजीआर होगा उतना आपके डिमैंट अकांउट/ खाते में होना चाहिये।
- आपको अपने ब्रोकर को बताना पड़ता है की मुझे EGR के फिजिकल डिलिवरी चाहिये। कुछ ब्रोकर ऐप ही यह ऑप्शन देते हैं तो कुछ ब्रोकर ईमेल अथवा सपोर्ट से प्रोसेस पुरा करते हैं।
- निकालने के बाद आपका Electronic Gold Receipt depository system में surrender हो जाता है और फिर Vault से Gold Release होता है
- Exchange-Approved Vault से वही Quantity का gold तैयार किया जाता है।
- आखिर में आपको Vault से डिलिवरी पिकअप करना होता है या कई केस में आपको होम डिलिवरी भी मिल सकती हैं।
- आमतौर पर आपको Gold Coin और Gold Bar के तहत यह सोना मिलता हैं।
- इसमें 999 या 24K Purity Gold होती हैं।
- आपकों अगर फिजिकल गोल्ड चाहिये तो आपको मेकिंग चार्जेस, डिलिवरी चार्जेस, Vault Handling Charges, GST, Redemption Fees वैगेरा भी देना पड़ता हैं।
- महत्त्वपूर्ण – हर ब्रोकर और हर EGR Contract में Physical Redemption Available हो ऐसा जरूरी नहीं है इसके लिये आपको पहले Broker की Policy Check करनी चाहिए।
EGR Gold vs Digital Gold vs Gold ETF vs SGB – 2026 में कौन सबसे बेहतर है?
EGR Gold vs Digital Gold vs Gold ETF vs SGB
| विषय | EGR Gold | Digital Gold | Gold ETF | SGB |
|---|---|---|---|---|
| क्या है? | Electronic Gold Receipt | App वाला डिजिटल सोना | Gold Fund ETF | सरकारी गोल्ड बॉन्ड |
| कहाँ खरीदते हैं? | NSE/Broker | App/Website | NSE/BSE | बैंक/Post Office |
| Trading | हाँ | नहीं | हाँ | सीमित |
| Physical Gold | मिल सकता है | मिल सकता है | सामान्यतः नहीं | मैच्योरिटी पर |
| Storage | Vault | Company Vault | Fund | सरकार |
| Minimum Investment | 1 ग्राम से | ₹1 से | 1 Unit | 1 ग्राम |
| Return | Gold Price | Gold Price | Gold Price | Gold + Interest |
| ब्याज मिलता है? | नहीं | नहीं | नहीं | हाँ (2.5%) |
| Liquidity | मध्यम | मध्यम | ज्यादा | कम |
| सबसे अच्छा किसके लिए? | Trading + Delivery | छोटे निवेश | आसान Trading | Long Term निवेश |
अभी EGR Gold Price कितना हैं?
अभी NSE EGR नया नया लाॅन्च हुआ है, इसलिए हर ब्रोकर अथवा ऐप्लिकेशन पर EGR Live Price अलग-अलग दिख सकता है। EGR Price सामान्यतः 24K Gold Market Price के आसपास ही चलता है।
| Symbol | Quantity |
| GOLD1G99 | 1 ग्राम |
| GOLD10G99 | 10 ग्राम |
| GOLD100G99 | 100 ग्राम |
| GOLD100MG99 | 100 mg |
अगर आपको EGR Live Price देखने हैं तो आप NSE EGR Segment, Broker App मार्केट वाॅच में जाकर ऊपर वाले Symbol Search कर सकते हैं।
ईजीआर गोल्ड के फायदे (EGR Gold Benefits)
- कम मात्रा से निवेश शुरू कर सकते हैं।
- Gold की purity verified होती है।
- चोरी या खोने का जोखिम नहीं।
- जरूरत पड़ने पर Physical Gold ले सकते हैं।
- Price पूरी तरह transparent रहता है।
- Online trading की सुविधा मिलती है।
- Long Term investment और trading दोनों के लिए उपयोगी।
- Exchange regulated system होने से भरोसा ज्यादा रहता है।
- असली सोने द्वारा backed होता है।
- Demat Account में सुरक्षित रहता है।
- Locker की जरूरत नहीं पड़ती।
- शेयर की तरह आसानी से Buy/Sell कर सकते हैं।
मेरी राय (My Opinion)
अगर आप मेरी राय पुछते है की, Digital, SGB, ETF यह फिर EGR कौनसा सही हैं तो मेरा जवाब हर एक के लिये अलग अलग होगा।
किसी भी प्रकार प्लेटफॉर्म रिस्क नही लेना तो Digital Gold Investment तरिके से दुर ही रहना बेहतर रहेगा।
अगर आप Long Term Investment यानी कम से कम 8 साल तक निवेश करना है और Tax Benefits भी चाहिये तो SGB एक बढ़िया विकल्प होगा।
अगर आप Regular SIP करना चाहते हैं तो ETF Gold एक बेहतर रास्ता हैं।
अगर आप एक नये निवेशको है तो आपके लिये ईटिएफ से सोने निवेश (Goldbees) एक बेहतर विकल्प रहेगा।
अगर आपको फिजिकल सोना चाहिये पर घर पर नहीं रखना तो EGR Gold Investment आपके लिये बेहतर ऑप्शन रहेगा।
खासकर NSE EGR Investment मुझे इसलिए पसंद है क्योंकि यह सेबी रेगुलेटेड है, Physical Delivery देता है, और Digital Gold की तरह Platform Risk नहीं है। लेकिन अभी मेरा ज्यादातर निवेश ETFs में ही हैं।
Disclaimer- यह आर्टिकल सिर्फ एज्युकेशन एवं जानकारी के लिये लिखा हैं। हम कोई सेबी रजिस्टरी एडवायजरी नहीं हैं। हम कोई भी निवेश करने की सलाह नहीं देते हैं। मार्केट में निवेश जोखिमभरा हो सकता हैं। कृपया कोई भी निवेश करने से पहले आप अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य करें।
| Homepage | Click Here |
अक्सर पुछे जानेवाले सवाल (FAQ)
प्रश्न:EGR का Long Form क्या हैं?
उत्तर- Electronics Gold Reciept यह ईजीआर कख लाॅग फाॅर्म हैं।
प्रश्न: EGR Gold Trading के लिये क्या आवश्यक हैं?
उत्तर- सिर्फ एक Active Demat Account और Trading Account – बस इतना काफी है।
प्रश्न: EGR performance code क्या हैं?
उत्तर-
999 Purity (24 कैरेट): GLD1KG99 (1 किलो) | GOLD100G99 (100 ग्राम) | GOLD10G99 (10 ग्राम) | GOLD1G99 (1 ग्राम) | GLD100MG99 (100 मिलीग्राम)
995 Purity: GLD1KG95 (1 किलो) | GOLD100G95 (100 ग्राम) | GOLD10G95 (10 ग्राम) | GOLD1G95 (1 ग्राम) | GLD100MG95 (100 मिलीग्राम)
प्रश्न: Zerodha में EGR कैसे खरिदे? Hindi
उत्तर-
- Step 1- सबसे पहले Zerodha पर Free Demat खोलें।
- Step 2- Kite App में Search Bar में Ticker code टाइप करें (जैसे GOLD1G99 (1 ग्राम) या GOLD10G99 (10 ग्राम))
- Step 3- NSE EGR सेगमेंट को Select करें।
- Step 4- Quantity और Price डालें — Market या Limit Order चुनें।
- Step 5- Order confirm करें। T+1 पर EGR Demat Account में Credit होगा।
- जरुरी बात: अगर EGR अभी enable नहीं है तो Zerodha Support से EGR segment activate करवाएं।
प्रश्न: Groww में EGR कैसे खरिदे? Hindi
उत्तर-
- Step 1- Groww पर Free Demat Account खोलें।
- Step 2- App में Stocks Section में जाएं और GOLD1G99 या GOLD10G99 सर्च करें।
- Step 3- NSE EGR सेगमेंट का Contract Select करें।
- Step 4- Buy Button दबाएं, Quantity और Price भरें।
- Step 5- Payment confirm करें। T+1 पर EGR आपके Groww Demat में दिखेगा।
- महत्त्वपूर्ण: Groww पर EGR अभी rollout हो रहा है। नहीं मिल रहा तो Groww Help Center पर पूछें या Angel One try करें जहाँ EGR पहले से available है।
प्रश्न: EGR में minimum कितने से निवेश कर सकते हैं?
उत्तर: EGR में Minimum 1 Gram Gold के बराबर निवेश किया जा सकता है।
यह भी पढें:













