1200% का धमाका! Company दे रही हर शेयर पर 12 रुपये डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट नोट कर लें

यह दिग्गज ऑटो कंपनी ने निवेशकों के लिए बड़ा तोहफा दिया है।

कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 12 रुपये प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की है।

यह डिविडेंड 1 रुपये फेस वैल्यू वाले 47.5 करोड़ शेयरों पर दिया जाएगा, जिससे कुल 570 करोड़ रुपये का भुगतान होगा।

कंपनी के मजबूत वित्तीय नतीजों के चलते यह फैसला लिया गया है।

दिसंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 37 प्रतिशत बढ़कर 12,476.3 करोड़ रुपये पहुंच गया।

इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में भी कंपनी ने शानदार प्रदर्शन किया, जहां बिक्री 40 प्रतिशत बढ़कर 1.06 लाख यूनिट पहुंच गई।

ऑपरेटिंग प्रॉफिट (EBITDA) 51 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 1,634.2 करोड़ रुपये हो गया, जबकि मार्जिन 13.1 प्रतिशत रहा।

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है, निवेश से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।) 

शुद्ध मुनाफा 940.4 करोड़ रुपये रहा, जिसमें नए लेबर कोड का एकमुश्त प्रभाव भी शामिल है।

TVS मोटर कंपनी के लिए रिकॉर्ड डेट 31 मार्च 2026 है