MMTC Share Price: एमएमटीसी शेयर प्राइस में आज जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही हैं लेकिन खास बात यह हैं की मार्च 2025 के कंपनी के रिसल्ट एकदम खराब आये हैं तभी भी इसमें ऐसी तेजी देखनेको मिल रही हैं। चलिये जानते बुरे रिसल्ट के बावजूद भी क्यु इसमे इतना उछाल देखने को मिल रहा हैं।

शेयरों में जबरदस्त उछाल
29 मई को शेयर मार्केट में एक अलग चींज देखो को मिल रही हैं। एक तरफ शेयर मार्केट में Nifty 25000 के लेवल को सस्टेन नहीं कर पा रहा हैं वही दुसरी तरफ सरकारी कंपनी MMTC के खराब रिसल्ट के आने के बाद भी MMTC Share Price आसमान छुते दिख रहे हैं। एक ही दिन के कारोबार में कंपनी के शेयर्स 14% से ज्यादा उछले दिखाई दे रहे थे। NSE पर कंपनी के भाव अपने उच्च स्तर ₹78.59 पर पहुंच गये। कंपनी की आमदनी और कमाई दोनों बुरी तरह कम हुई है तभी भी शेयर उसके उल्टा पर्फार्मेंस दिखा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Energy Multibagger Stock: 1 लाख के बने 39 लाख रुपये, 3800% तक की तेजी, 2.5% की गिरावट, Q4 Result जल्द
चौंकानेवाले नतीजे
मार्च 2025 में कंपनी का नेट प्राॅफिट ₹2.23 करोड़ रुपये रहा यही पिछले साल ₹69.78 करोड़ रुपये था। इसके मुनाफे में लगभग 96.8 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई हैं। लेकिन कंपनी का पुरा मुनाफा ख़त्म होगया हैं।
कंपनी की आमदनी यानी रेवेन्यू 64% घटकर ₹0.23 करोड़ रह गई हैं। पिछले साल यही ₹0.64 करोड़ थी।
सिर्फ तिमाही में ही नहीं बल्की पुरे वित्तीय साल 2024-25 का कंपनी का प्रदर्शन बहुत बेकार रहा। सालाना मुनाफा (54.9%) कम होकर ₹86.63 करोड़ रहा जो पिछले साल ₹192.18 करोड़ था। सेल्स की सालाना बिक्री 49.6% से घटी है जौ की की ₹2.69 करोड़ रही जो पिछले साल ₹5.34 करोड़ रुपये थी।
शेयर क्यु चढ़ रहे है?
सबसे दिलचस्प बात यह है की इतने खराब प्रदर्शन के बाद भी निवेशकों में इसको खरिदने की होड़ क्यु हैं? आखिर क्या कारण है जो की इसमें तेजी देखने को मिल रही हैं? दरअसल कुछ समय से ही इसमें तेजी आई हैं, मई के एक महिने में यह शेयर 38% चढ़े हैं, वही एप्रिल में 7.7%, मार्च में 6%, इसमें तेजी आई हैं। यह तेजी तब से आई हैं, जब अगस्त 2024 से लेकर फरवरी 2025 तक इस शेयर किंमतो में दबाव था, 6 महिने बाद इसमें तेजी देखने को मिली हैं।
MMTC कंपनी क्या करती हैं?
इस कंपनी की शुरवात साल 1963 में हुई थी और इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित हैं। यह एक बड़ी व्यापारिक कंपनी है जो की कमोडिटीज़ का आयात निर्यात करने का काम करती हैं।
इसका जादातर कारोबार यूरोप, एशिया, मिडल ईस्ट, अफ्रीका, लैटिन अमेरिका और उत्तर अमेरिका तक फैला हुआ हैं।
Homepage | Click Here |
अन्य पढें