EPFO 3.0: PF का पैसा निकालने के लिए अब चक्कर काटना बंद? जानें इस 1 नई UPI-ATM सर्विस का पूरा सच!

By Nishant Patil

Published on:

epfo 3.0 new rules

EPFO 3.0 New Rules Update: अगर आप नौकरी करते हैं या पहले करते थे और आपका पीएफ(PF) था तो आपके लिये एक बड़ी खबर हैं।आप सोच रहे होंगे की कब यह UPI और ATM द्वारा पीएफ का पैसा आप प्राप्त कर पायेंगे तो इस डिजिटल बदलाव को लेकर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के करोड़ों सबस्क्राइबर्स को खुशखबरी निकलकर आई हैं।

चलिये जानते हैं की केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया और साथ में सरकार के बयानो से क्या क्या बातें निकलकर आई हैं।

कब से शुरु होगी यह सुविधा?

आपको बता दें की केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मंडावियाजी ने इसके बारे में बात करते वक्त बताया हैं की इस सुविधा के लिये टेस्टिंग अंतिम स्टेज पर चल रही हैं और जल्द ही इसे करोंडो ग्राहकों को रोलआउट किया जायेगा। हालाकी इसके सटिक तारिख अथवा टाईमलाईन नहीं बताई गई हैं। इसका मतलब यह होता की जबतक EPFO आधिकारिक तौर पर इसे लाॅन्च नहीं करता तब तक सबस्क्राइबर्स अथवा ग्राहक अपनी राशी EPFO 3.0 Platform से फिलाल निकाल नहीं पायेंगे।

UPI से EPF पैसे कैसे निकालें?- आसान स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

स्टेप 1: EPF अकाउंट में लॉगिन करें और रकम चेक करें

सबसे पहले अपने EPFO अकाउंट में लॉगिन करें। यहाँ आपको साफ दिखेगा कि आप कितनी रकम निकालने के योग्य हैं। बस उतनी रकम सिलेक्ट करें जितनी आपको जरूरत हो।

स्टेप 2: UPI PIN से वेरिफाई करें

रकम सिलेक्ट करने के बाद अपना UPI PIN डालें। यही PIN आपके विड्रॉल रिक्वेस्ट को वेरिफाई और अप्रूव करेगा। कोई फॉर्म नहीं, कोई कागज नहीं।

स्टेप 3: पैसे सीधे अकाउंट में आ जाएंगे

PIN डालते ही अप्रूव्ड राशी आपके आधार-लिंक्ड बैंक अकाउंट में तुरंत ट्रांसफर हो जाएगी। इसके बाद आप चाहें तो ऑनलाइन पेमेंट करें या नजदीकी ATM से कैश निकालें।

क्या ATM विड्रॉल से पेंशन पर असर पड़ेगा?

बिल्कुल नहीं। यह ATM और UPI विड्रॉल सुविधा सिर्फ आपके EPF कॉम्पोनेंट पर लागू होगी, जिसमे आपका और आपकी कंपनी का PF योगदान होता है।

कर्मचारी पेंशन योजना यानी EPS का हिस्सा इससे पूरी तरह अलग रहेगा। यानी आपकी पेंशन पर इसका कोई असर नही पड़ेगा।

EPFO 3.0 New Rules: कितना राशी निकाल पायेंगे?

EPFO सूत्रों के मुताबिक नए UPI विड्रॉल सिस्टम में आप अपने कुल PF बैलेंस का 50% से 75% तक हिस्सा निकाल सकते हैं। लेकिन पूरा पैसा एक साथ नहीं निकाल पाएंगे। इसकी वजह है Mandatory Retention Rule।

इस नियम के तहत आपके कुल PF फंड का कम से कम 25% हिस्सा हमेशा अकाउंट मे रखना जरूरी होगा। यह इसलिए किया गया है ताकि आपके रिटायरमेंट का पैसा सुरक्षित बना रहे।

ऑटो-सेटलमेंट की लिमिट अब 5 लाख रुपये

EPFO ने ऑटो-सेटलमेंट की सीमा एक लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी है। यानी बीमारी, शादी, पढ़ाई या घर बनाने जैसे जरूरी कामों के लिए अब 5 लाख तक का क्लेम सिर्फ 3 दिनो के भीतर प्रोसेस हो जाता है।

25 फरवरी 2026 तक इस सिस्टम से 3.52 करोड़ से ज्यादा क्लेम निपटाए जा चुके हैं।

इसके अलावा EPFO 3.0 लॉन्च होने के बाद UMANG ऐप पर Face Authentication Technology यानी FAT के जरिए तीन काम बेहद आसान हो जाएंगे। UAN Activate करना, पासबुक देखना और प्रोफाइल डिटेल्स सुधारना अब बिना किसी झंझट के हो सकेगा।

Disclaimer-  यह आर्टिकल सिर्फ एज्युकेशन एवं जानकारी के लिये लिखा हैं।

HomepageClick Here

यह भी पढें

चौथी बार बोनस शेयर देने जा रही यह SmallCap कंपनी

आधी कीमत पर बिटकॉइन – खरीदारी का मौका या डूबते जहाज की सवारी?