Nifty ki Dukan in Hindi: शेयर मार्केट का नाम सुनकर ही कई लोग डर जाते हैं लेकिन क्या होगा जब इसे एक दुकान की तरह चलाया जायें? जैसे दुकानदार सस्ते भाव में माल को खरिदते है और महंगे दामो में बेच कर फायदा कमाते हैं। आज हम इस ब्लॉग आर्टिकल में ऐसी एक विधी ‘निफ्टी की दुकान’ की संपुर्ण विधी बताने जा रहे हैं और वह भी फ्रि Live Google Excel Sheet के साथ। तो चलिये जानते पुरी विधी एकदम आसान भाषा में।
इसमें न रोज आपको स्क्रिन के आगे लगातार बैठना है, ना कोई महंगे कोर्स को सीखना हैं बल्की बस एक Live Update होनेवाली गुगल शीट और कुछ महत्त्वपूर्ण नियम (Rules) जो इसका अहम हिस्सा हैं।

निफ्टी 50 की दुकान ( Nifty 50 Dukan)
दरअसल यह विधी “Buy in Fear, Sell in Greed” के principle पर काम करती है। कोनसा शेयर खरिदना और बेचना यह इसका इसका ब्योरा आपको यह Google Sheet Track करके बताती हैं।
यह निफ्टी 50 की दुकान एक RSI (Relative strength Index) इस टेक्निकल इंडिकेटर पर आधारित काम करती हैं। घबराने की जरुरत नहीं आपको पुरी तयार शीट नीचे प्रोवाइड कर दी जायेंगी आपको यह खुद से बनाने की कोई जरुरत नहीं आप जब चाहें तब आके इस ब्लॉग को एक्सिस करके गुगल Excel Sheet को देख सकते हो इसके लिये आपको कोई भी पैसे नहीं देने हैं।
यह उनके लिये परफेक्ट है हैं अपने नौकरी के साथ निवेश करना चाहते हैं, हर वक्त चार्ट नहीं देख सकते, और कम से कम राशी से शुरु करना चाहते हैं।
तो सबसे पहला जरुरी काम अपना डिमैट खाता खोल ले क्योंकी बिना डिमैट के यह विधी शुरवात नहीं हो सकती।
Live Google Excel Sheet
स्टेटर्जी ( Nifty Dukan Strategy)
इस स्टेटर्जी के लिये आसान से Rules जिसको फोलो करें।
Rule 1
इस ‘निफ्टी की दुकान’ के माध्यम से हम सिर्फ निफ्टी 50 और निफ्टी नेक्सट के ब्लूचिप शेयरों में ही हम ट्रेड करेंगे।
Rule 2
जब RSI 35 के नीचे होती है तब हमे यह गुगल शीट जो ऑटोमैटिक अपटेड होती है वो हमें बताती है की कौनसा शेयर को खरिदने के लिये लेना हैं। दरअसल यह गुगल शीट मार्केट बंद होने के बाद अपडेट होती है तो आपको सबसे पहले यह शीट अपडेट हुई है या नहीं यह तारिख देखकर पता करना हैं। अक्सर यह शीट रात 12 बजे के बाद अपडेट होती है इसलिये इसमें ऑर्डर लगाने के लिये सुबह का 6-9 बजे तक का समय सही होगा।
सबसे पहले आप इस पेज को बुकमार्क करलो ताकी आप जब चाहे तब इस एक्सेल शीट को देख सकें।
Rule 3
अब जिसकी आरएसआई (RSI) 35 से कम हो उसके क्लोज प्राईस पर आफ्टर मार्केट आर्डर से अगले दिन के लिये आर्डर लगाकर खरीदते हैं।
Rule 4
अगर एक से ज्यादा शेयर्स का 35 के नीचे हो तो सबसे पहले कम वाले को पहले खरिदना हैं और याद रखना एक दिन में एक ही शेयर खरिदना है। एक से जादा RSI 35 से कम वाले में से सबसे कम वाले को सबसे पहले खरिदना हैं।
Rule 5
दरअसल आरएसआई कम होना मतलब शेयर उसके बियर प्राइस जोन में होता हैं और इसकी कोई गैंरटी नहीं होती की और यह कितना गिरेगा इसलिये हम एकबार खरिदने की जगह RSI 35,30,25,20,15,10,5 से कम होने पर 7 बार तक खरिददारी करके अवरेज प्राइस को कम से कम रहने का प्रयास करते हैं। और इसमें बीच में कभी भी बांऊस बैक आ जाता है 6.28 प्रतिशत के ऊपर प्राॅफिट पर हम उसमें से निकल जाना हैं।
Rule 6
6.28 प्रतिशत कम नहीं होता हैं। आप 3.14 प्रतिशत पर भी प्राॅफिट बुकिंग कर सकते हैं पर मेरी रिसर्च के अनुसार 6.28% पर Profit Booking से ज्यादा फायदा मिलता हैं और आपके नंबर ऑफ ट्रेड भी कम हो जाते हैं।
Rule 7
यदी आपका कुल निवेश राशी 2 लाख रुपये है तो आप शुरवात 5000 के सिंगल लेग सिस्टम से करें। आप जब 6.28% प्रोफिट बुक करते हैं तो आयकर और ब्रोकरेज राशी काटने के बाद जो राशी बचती है उसमें से आधा आपको खुद के खर्चे के लिये Self Dividend के तौर पर निकाल लेना है। अगर आप ऐसा 338 बार करते हैं तो यह 5 हजार के आपके 1 करोड़ रुपये बनते हैं। इसमें से जो आधा राशी आप सेल्फ डिविडेंड अपने लिये रखते हो उसके 1 करोड़ यानी कुल 2 करोड़ रुपये आपके 338 बार प्राॅफिट बुक करने से हो जायेंगे। यह आप जैसे जैसे बैक टेस्टिंग करेंगे वैसे वैसे आपको पता चलेगा।
Rule 8
सिंगल लेग सिस्टम में हम प्राॅफिट राशी का इंतजार करें बगैर अगले स्टेप में खरिददारी ग्रोथ अमाऊंट जोड़कर ही करते हैं इससे हमें जल्दी जल्दी आगे बढ़ने में सहायता मिलती हैं। इसलिये हम 30 स्टेपस का ग्रोथ अमाउंट साथ लेकर चलते हैं मतलब 200000 रुपयें।
यानी आपका कुल निवेश 2 लाख हैं तो आप 5000 में ग्रोथ अमाउंट जोड़कर अपना निवेश 30 बार तक बिना रुके जारी रख सकते हो। वैसी ही अगर आपका कुल निवेश 1 लाख हैं तो आप 2,500 से इसे शुरु कर सकते हैं।
Rule 9
एवरेज करने में कोई जल्दबाजी नहीं करनी है। यह नहीं की आप 35 के नीचे RSI पर किसी शेयर को खरिदा तथा वो 30 के नीचे बंद होता हैं।
सबसे महत्वपूर्ण बात अगर यदी कोई दुसरा शेयर खरिदने योग्य है तो पहले उसे खरिदना हैं क्योंकी हमें हमारा पोर्टफोलियो जितना हो सके डायवर्सिफाइड करना हैं। अगर कोई दुसरा शेयर आपके रडार पर नहीं है तभी दुसरे शेयरों की तरफ देखना हैं। उससे पहले आपको आरएसआई के स्तर देखना हैं कि आप एक खरिददारी 35 के नीचे करते हैं तो एवरेज हेतु अगली बार वह 30 के नीचे होना चाहिये और अगर आपने उसे पिछली बार 30 के नीचे खरिदा है तो इस बार अवरेज करने के लिये वह 25 के नीचे होना चाहिये।
और एक बात जब आप एवरेज करने जाते हैं तो आपको उसे पिछली खरिद प्राइस से कम से कम 3.14% गिरावट पर ही खरिदना हैं। मानलो अगर आपके पास तीन शेयर अवरेज के लिये है एक 35 के नीचे दुसरा 30 के नीचे और तिसरा 25 RSI के नीचे तो आपको जो सबसे ज्यादा गिरा हुआ है उसे पहले खरिदना हैं। यह एक महत्त्वपूर्ण बात ध्यान रखें प्रतिशत में गिरावट अवरेज प्राइस से ना लेकर पिछली अंतिम खरिद से लेनी चाहिये।
Rule 10
किसी भी समय अगर आपके पोर्टफोलियो में से कोई शेयर 20% से जादा की गिरावट दिखाता हैं तो समझ जाइये वो शेयर लाॅग टर्म बीयर फेज में हैं। उस वक्त आपको उस शेयर को सिस्टिम से बाहर करना है है आपको उसमें निवेशित राशी के 1/15 महिने के हिसाब से उसमें अवरेज करना है जबतक वो 6% के ऊपर लाभ में ना आये
अगर आपको इसमें कोई भी बात समझ नहीं आ रही है तो टेंशन मत लिजिये आप नीचे दिये गये महेश कौशिकजी के विडियो को देखकर और अच्छे और प्रॅक्टिकल रुप में इसे समझ सकते हैं।
यह भी पढें: रमेश, सुरेश, महेश — 2008 के Nifty crash में तीनों ने अलग फैसला किया, आज तीनों की ज़िंदगी अलग है
Nifty ki Dukan Explaining- Reference Video
“इस विधी का पूरा logic मुझे Benjamin Graham की एक line ने दिया था – ‘Market is a voting machine in short term, weighing machine in long term।’ बस यही समझ लो, बाकी सब आसान है।”
Disclaimer- यह आर्टिकल सिर्फ एज्युकेशन एवं जानकारी के लिये लिखा हैं। हम कोई सेबी रजिस्टरी एडवायजरी नहीं हैं। हम कोई भी निवेश करने की सलाह नहीं देते हैं। मार्केट में निवेश जोखिमभरा हो सकता हैं। कृपया कोई भी निवेश करने से पहले आप अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य करें।
| Homepage | Click Here |
अक्सर पुछे जानेवाले सवाल (FAQ)
प्रश्न: Nifty की दुकान विधी में खरीदारी कब करें?
उत्तर- जब किसी Nifty 50 या Nifty Next 50 के शेयर की RSI 35 से नीचे आ जाए – तब पहली खरीदारी करें। यह ऊपर दिये गये Google Sheet में Automatically दिखता है जो कई बार रात 12 बजे के बाद Update होती है। इसलिए order लगाने का सबसे सही समय सुबह 6 से 9 बजे के बीच है।
प्रश्न: एक दिन में कितने Share खरीदने चाहिए?
सिर्फ एक शेयर – यह इस विधी का सबसे जरूरी नियम है। अगर एक दिन में 5 शेयर आ रहे हों तो भी सबसे कम RSI वाला एक ही खरीदें। यह इसलिए ताकि बाजार और गिरे तो हर गिरावट पर खरीदने का मौका मिलता रहे – पूरी पूंजी एक साथ न फंसे।
प्रश्न: Profit कब बेचें और Target क्या रखें?
उत्तर: Profit Target है 6.28% – यानी 2π (दो गुना पाई) के बराबर। जैसे ही Average Price से 6.28% ऊपर जाए, बेच दो। अगर आप ज्यादा ट्रेड करना चाहते हैं तो 3.14% पर भी Profit Book कर सकते हैं – दोनों Mathematically Valid हैं।
प्रश्न: Average कब और कैसे करें?
उत्तर: Averaging के लिए दो शर्तें एक साथ पूरी होनी चाहिए-
शेयर की RSI अगले level (35→30→25→20) तक नीचे आई हो
पिछली खरीद से 3.14% से ज्यादा नीचे गिरा हो
दोनों में से एक भी पूरी न हो तो उस दिन कोई order मत लगाओ – बस धैर्य रखो।
प्रश्न: अगर शेयर 20% से ज्यादा Crash हो जाता हैं तो क्या करें?
उत्तर: ऐसे शेयर को ‘ICU’ में डालो – मतलब उसमें Invested Amount का 1/15 हिस्सा हर महीने SIP की तरह Average करते रहो। यह SIP तब तक बंद मत करो जब तक 6.28% Profit Book न हो जाए। जैसे बीमार मरीज को Doctor तब तक छुट्टी नहीं देता जब तक पूरी तरह ठीक न हो जाए।
यह भी पढें
मल्टीबैगर शेयर की पहचान कैसे करें?







