How to Invest in Copper in India: आप भारत में सीधा काॅपर में निवेश नहीं कर सकते लेकिन शेयर बाजार , म्युचुअल फंड, ईटिएफ और कमोडिटी मार्केट के जरिये आप इसमें इनडायरेक्टरेट तरिके से निवेश कर सकते हो।
काॅपर निवेश (Copper Investment) क्यु महत्त्वपूर्ण है, यह बहुत ही आसान विधी है जिसे समझने के लिये आपको यह आर्टिकल पुरा पढ़ना होगा।

काॅपर क्यु इतना जरुरी?
चांदी और सोने के साथ अब काॅपर को भविष्य के निवेश के तौर पर बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा हैं। लेकिन इसके पिछे बहुत सारे कारण है जैसे इलेक्ट्रिक वेहिकल्स, रिनवेबल एनर्जी, इंफ्रास्ट्रक्चर, रियल एस्टेट और इलेक्ट्रिक- इलेक्ट्रोनिक वायरिंग पावर इत्यादी सेक्टर में बढ़नेवाली डिमांड बढ़नेवाली हैं।
साथ में डाटा सेंटर्स में लगनेवाली काॅपर को उसी एफिशंसी के साथ दुसरा कोई मेंटल रिप्लेस करना बहुत मुश्किल है। इन्ही सब कारणों से काॅपर की किंमतो मे हाल ही दिनों में एक जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी। तो चलिये देखते हैं आनेवाले दिनों में Copper Investment in India और इसे खरिदने का Step-by-Step Process क्या है आगे जानते हैं।
काॅपर की किंमते किसपर निर्भर करती हैं?
वैसे देखा जाये तो एक दो कारण नहीं बल्की बहुत-सारे Factors इसके किंमतो मे उतार-चढाव देखने को मिलता हैं। उसमें से कुछ महत्त्वपूर्ण कारण इस प्रकार-
- इसका सबसे महत्वपूर्ण कारण है दुनियाभर में इसकी मांग और सप्लाई।
- चाइना की इंडस्ट्रीयल ग्रोथ का भी बड़े पैमाने पर इसपर असर देखने को मिलता है क्यु की दुनियाभर में सबसे ज्यादा काॅपर कंस्यूमर करनेवाले देश में China एक सबसे बड़ा देश हैं।
- अनेक कारणों से USD Dollar to INR Price में होनेवाला उतार चढ़ाव इसपर बुरा असर डालता है क्योंकी ज्यादातर देश अभी तक प्रोडक्ट एंड सर्विसेज एमपोर्ट एक्सपोर्ट के लिये US Dollar का इस्तेमाल करते हैं।
- महंगाई और ब्याज दरों में बदलाव भी काॅपर और मेंटल सेक्टरों पर पड़ता है क्योंकी यह सभी जगह नहीं उपलब्ध होते तो ऐसी चीजों को हमें जादातर Import ही करना पड़ता हैं।
- अक्सर चलनेवाले दो देशों के युद्ध और जियोपाॅलिटिकल तनाव का सीधा असर इसपर पड़ता हैं।
- सरकार या देश के रिनवेबल एनर्जी की पाॅलिसीज भी इसमें एक इम्पोर्टेंट रोल निभाती हैं।
काॅपर में निवेश करने के 3 तरिके
सीधे आप मार्केट में निवेश के लिये सोने और चांदी में निवेश करते हैं वैसा यहां आप नहीं कर सकते क्योंकी जरुरत का पुरा काॅपर इंडिया प्रोड्युस नहीं करता हमें वो एम्पोर्ट करना पड़ता हैं। लेकिन ऐसी कई सारे तरिके है जिससे आप काॅपर से जुड़े कंपनीयों में पैसे निवेश कर सकते हो।
1. शेयर बाजार- भारत देश ज्यादातर काॅपर एम्पोर्ट करता है इंडिया इसे प्रोड्युस नही करता इसिलिये आपको काॅपर पर निर्भर 100% शेयर कोई नहीं दिखेगा लेकिन अगर आप शेयर मार्केट के जरिये Copper Investment करना है तो भारत में एकमात्र कंपनी है जो काॅपर मार्निंग करती है और भारत सरकार के अंडर काम करती है उसमें आप निवेश कर सकते हो जिसका नाम है हिंदुस्तान काॅपर। इसके अलावा भी वेदांता लिमिटेड (Vendant ltd), हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (Hindalco Industries) जैसी Copper Processing से जुड़ी कंपनीया है उसमें आप उनके Company Stock के जरिये इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं।
2. म्युचुअल फंड और ईटिएफ- अगर आपको शेयर में निवेश करना नहीं है अथवा आपको उतनी Share Market Learnings नहीं है तो आप Metals & Mining सेक्टर, Infrastructure Mutual funds और International Copper या मेटल्स ETF Nivesh के जरिये भी सीधे तौर पर ना सही लेकिन इनडायरेक्ट काॅपर निवेश कर ही सकते हो। अगर आपको म्युचुअल फंड और ईटिए क्या होते हैं और कैसे काम करता है इसकी अधिक जानकारी चाहिये तो आप हमारे उससे रिलेटेड आर्टिकल्स पढ़ सकते हैं।
3. एमसीएक्स कमोडिटी- आपके पास अगर कमोडिटी ट्रेडिंग अकांउट एक्टिव हैं तो आप MCX Copper Feature के माध्यम से भी इसमें निवेश या ट्रेडिंग कर सकते हैं। इसमें Margin System पर ट्रेंड किया जाता हैं। आप इसमें Short Term Investment कर सकते हैं।
लाॅगटर्म या शाॅर्टटर्म निवेश
| निवेश प्रकार | बेस्ट काॅपर निवेश तरीका |
| नौसिखिया | काॅपर शेयर्स / म्युचुअल फंड |
| लंबे अवधीवाला निवेशक | शेयर्स + एसआईपी इन मेटल फंड्स |
| ट्रेडर | एमसीएक्स काॅपर |
| कम रिस्कवाला निवेशक | इनडायरेक्ट एक्स्पोज़र |
काॅपर निवेश में धोका
Investment करने से पहले पहले हमें यह बात समझनी है की Copper में निवेश ‘Opportunity हैं ना की गैरेंटी’ इसलिये कोई भी निवेश करने से पहले फायनाशियल एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें।
काॅपर इन्वेस्टमेंट में रिस्क-
- दुनियाभर में मंदी
- सप्लाई हद से बढ़ना
- सरकार की पाॅलिसीज
- डाॅलर और रुपयों का उतार चढ़ाव
- कमोडिटीज़ मार्केट के किंमतो मे बदलाव
ऐसे ओर भी कई कारण हैं जिससे काॅपर की किंमतो मे बहुत ज्यादा व्होल्याटिलिटी देखने को मिल सकती हैं।
काॅपर में निवेश का स्टेप बाय स्टेप प्लान
अगर आप एक नये निवेशक है तो आपको एक्सपर्ट की सलाह से और इससे जुड़े रिस्क को समझने बाद ही निवेश करने की सोचना हैं। एक बात हमेशा याद रखें कभी भी एक ही शेयर अथवा सेक्टर में अपना सारा पैसा नहीं रखना चाहिये।
अगर आप एक Beginner है तो नीचे बताये गये स्टेप्स से आप सही Copper Investment Plan कर सकते हैं।
- अपने रिस्क प्रोफाईल को समझें।
- फिर अपने हिसाब से निवेश अवधी अथवा Short-mid-long Term Investment में कौनसा आपको सुट होता है उसका चुनाव करें।
- अगर आप नये है और शेयर बाजार का ग्यान कम है तो आप म्युचुअल फंड अथवा ईटिएफ से शुरवात कर सकते हैं।
- धीरे धीरे अपना पोर्टफोलियो डायवर्सिफाइड करते जाइये।
- अपने पोर्टफोलियो मे हमेशा नजर बनाये रखें और समय के साथ साथ इसमें बदलाव करते जाइये।
अगर आपको इसमें कोई भी परेशानी है अथवा कुछ जानकारी चाहिये तो आप हमसे contact@nishatimes.com पर हमें लिख सकते हैं हम आपको जल्दी से जल्दी आपकी परेशानी सुलझाने का प्रयास करेंगे।
क्या आपको काॅपर में निवेश करना चाहिये? (My Opinion)
एक बात गांठ बांधलें काॅपर कोई Quick Rich Sceme वाली चीज नहीं है नाही कोई गैरेटी यह एक उन निवेशकों के लिये Opportunity है जो की सुझ बुज से अपना पोर्टफोलियो डायवर्सिफाइड अथवा मैनेज करते हैं। अगर आप शाॅर्ट टर्म के लिये फायदा देख रहे हैं तो भी इसमें निवेश ना करें अगर आप लंबे अवधी के लिये पेशेंस बनाकर कोई चीज़ में निवेश करने की सोचते है तो आप काॅपर मेंटल को निवेश के नजरिये से देख सकते हो।
अगर भविष्य की तरफ देखे तो ईवी वेहिकल्स, रिनवेबल एनर्जी, इंफ्रास्ट्रक्चर, पावर ग्रीड, एअआई डेटा सेंटर्स और केबल्स जैसी चींजो बढ़ती मांग से हम नजरअंदाज नहीं कर सकते। Copper Real Demand पर चलता है ना की सिर्फ भविष्य की गतिविधियों के कारण।
पुरी दुनिया Green और Electric बनने की तरफ जा रही है तो काॅपर के बिना तो यह संभव नहीं हो सकता। यह कोई रुमर पर नहीं बल्की डिमांड्स फैक्टरीज, सिटी और पावर प्रोजेक्ट्स से आती हैं इसलिये जब भी ‘इकोनामी चलेगी काॅपर दौड़ेगा’।
Disclaimer- यह आर्टिकल सिर्फ एज्युकेशन एवं जानकारी के लिये लिखा हैं। हम कोई सेबी रजिस्टरी एडवायजरी नहीं हैं। हम कोई भी निवेश करने की सलाह नहीं देते हैं। मार्केट में निवेश जोखिमभरा हो सकता हैं। कृपया कोई भी निवेश करने से पहले आप अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य करें।
अक्सर पुछे जानेवाले सवाल (FAQ)
प्रश्न: Copper Gold का Replacement हो सकता हैं?
उत्तर- नहीं, मैं ऐसा नहीं मानता क्योंकी दोनों की तुलना अयोग्य है दोनों को इस्तमाल और मायने अलग अलग हैं। इसीलिये मूझे नहीं लगता की काॅपर को ग्लोल्ड का रिप्लेसमेंट कहना उचित होगा।
प्रश्न: 1 किलो तांबे का आज का रेट क्या है?
उत्तर- बैंक बाजार वेबसाइट अनुसार 13 जनवरी 2025 को तांबे (काॅपर) का रेट ₹1317-₹1322 प्रति किलोग्राम के बीच हैं।
प्रश्न: क्या कॉपर एक अच्छा निवेश है?
उत्तर- Copper एक विद्युत और ऊष्मीय चालक है और बहुत-सारे सेक्टर में इसकी मांग बढ़ रही है इसलिये लंबे अवधी के लिये काॅपर निवेश अच्छा साबित हो सकता हैं।
प्रश्न: कॉपर में निवेश कैसे करें?
उत्तर- भारत में आप काॅपर प्रोसेसिंग करनेवाले स्टाॅक्स, काॅपर और मेंटल से जुड़े सेक्टर, ईटिएफ, कमोडिटी मार्केट इत्यादी माध्यम से कर सकते हैं।
प्रश्न: कॉपर और तांबा में क्या अंतर है?
उत्तर- काॅपर और तांबा दोनों एक ही धातु के दो नाम हैं। हिंदी में इसे तांबा या ताम्र और अंग्रेजी में काॅपर कहा जाता हैं, वैसे दोनों में कोई फर्क नहीं है बस भाषा का फर्क हैं।
यह भी पढें