HCL Share Price: आयटी सेक्टर की एक दिग्गज कंपनी एचसीएल टेक में में आज लगभग 3.5 प्रतिशत गिरावट देखने को मिली हैं। दरअसल इसकी वजह है कंपनी के Q1 FY26 फायनाशियल रिसल्ट के कमजोर रिसल्ट।
वित्त वर्ष 2026 (Q1-FY26) के पहले पहले तिमाही के नतिजे कंपनीने घोषित किये हैं जिसमें कंपनी का ₹3,843 करोड़ का प्राॅफिट दर्ज किया हैं। जो की YoY में 9.72% तक कम हैं। क्रमिक आधार पर प्राॅफिट में 10.7 फिसदी की गिरावट देखने को मिली हैं।

एप्रिल-जून तिमाही में कंपनी ने स्थिर-मुद्रा राजस्व में 3.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की हैं। इसके रेवेन्यू पर नजर डालें तो वित्तीय सेवाओं से 6.8%, टेक्नालॉजी से 13.7% और टेलिकम्युनिकेशन से 13% की ग्रोथ हुई हैं। मैन्युफैक्चरिंग सेगमेंट में 1% और लाईफ साइंस सेगमेंट में 4% की गिरावट दर्ज की हैं।
FY26 का कंपनी अनुमान
पुरे साल के लिये CC के आधार पर राजस्व में 3-5 प्रतिशत वृद्धि की उम्मीद हैं। जो एप्रिल में उसके द्वारा अनुमानित 2-5 प्रतिशत से अधिक हैं। हालांकि कंपनी ने अपने एबिट मार्जिन गाइडंस को पहले के 18-19 प्रतिशत घटाकर 17-18 प्रतिशत कर दिया हैं। कंपनी का कहना है की पुनर्गठन के कारण मार्जिन पर असर पड़ेगा।
HCL Tech Share किंमत
यह जानकारी लिखते वक्त अभी 15 जुलाई को इसका शेयर प्राइस NSE पर 3.13% टूटकर ₹1569 के आसपास कामकाज कर रहा हैं। यह शेयर आज एनएससी पर ₹1,590.10 पर खुला था और अपने इंट्रा-डे लो 1,550, 50 पर पहुंच चुका था।
600% का तगड़ा डिविडेंड
कंपनी ने अपने रिसल्ट के साथ फायलिंग में 600 प्रतिशत डिविडेंड की घोषणा की हैं। कंपनी ने कहा है की ₹2 फेस व्हाल्यू पर प्रती शेयर ₹12 का अंतिम डिविडेंड देगी कंपनी।
इसके लिये कंपनीने रेकार्ड बताई है 18 जुलाई 2025 जो की इसी महिने हैं और 28 जुलाई 2025 तक इसका पेमेंट दिया जायेगा।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल और वेबसाईट की जानकारी मात्र जानकारी के लिये होती है, यह निवेशक की सलाह नहीं होती। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के आधिन होती है। कोई भी निवश करने से पहले वित्तीय सलाहकार की सलाह आवश्यक हैं।
Homepage | Click Here |
अन्य पढें
शेयर बाजार में लगातार घाटा? जानिए ’55:23:22′ फॉर्मूला जो सब कुछ बदल सकता है!
Ola Electric Q1: ₹428 करोड़ का घाटा, रेवेन्यू 50% गिरा, फिर निवेशक क्यों खरीद रहे हैं शेयर?