Dividend Stock: अगर आप डिविडेंड देनेवाले कंपनीओं की तलाश में हैं तो इस कंपनी का डिविडेंड इतिहास है बहुत जादा तगड़ा। हम जिस कंपनी की बात कर रहे हैं उसका नाम हैं किर्लोस्कर ब्रदर्स लिमिटेड। यह कंपनी अपने निवेशकों को देने जा रही है 350 प्रतिशत डिविडेंड, साल 2021 और 2022 में कंपनी ने ₹3 प्रति शेयर का डिविडेंड दिया था। चलिये जानते हैं पुरी जानकारी।

कितना डिविडेंड और क्या है रेकाॅर्ड डेट?
कंपनी के बोर्ड ने 14 जुलै 2025 को एक्सचेंज फाईल मे बताया हैं की निवेशकों को इस बार प्रतिशेयर ₹7 का डिविडेंड मिलने जा रहा हैं। इसका एक शेयर ₹2 फेस व्हाल्यु के बराबर हैं। अगर डिविडेंड को देखें तो यह लगभग 350 प्रतिशत के बराबर होता हैं।
इस डिविडेंड के लिये कंपनी ने अगले महिने 25 जुलै 2025 की रेकार्ड डेट बताई हैं। अगर शेयर धारकों की AGM मिटींग पर एकराय बनती है तो इसका भुगतान 30 अगस्त 2025 तक कर दिया जायेगा।
लगातार डिविडेंड है ट्रैंक रेकार्ड
किर्लोस्कर ब्रदर्स लिमिटेड का डिविडेंड का ट्रैक रेकॉर्ड काफी अच्छा रहा हैं। कंपनी पिछले वर्षो में भी लगातार डिविडेंड देते आई हैं। साल 2021 और 2022 में भी कंपनी ने ₹3 प्रति शेयर का डिविडेंड निवेशकों को दिया था। साल 2023 में कंपनीने यह बढ़ाकर ₹4.5 प्रति शेयर का डिविडेंड दिया था। इतना ही नही साल 2024 कंपनी ने ₹6 का डिविडेंड दिया था। साल 2025 में अब ₹7 रुपये डिविडेंड देने जा रही है कंपनी।
कंपनी के बारे में जानकारी
किर्लोस्कर ब्रदर्स लिमिटेड यह कंपनी Kirloskar Group का एक हिस्सा हैं। यह कंपनी मुख्य रुप से काॅप्रेसर, पंप और डिजेल इंजिन बनाने का काम करती हैं। यह कंपनी BSE 500 इस इंडेक्स का हिस्सा हैं यानी यह भारत की प्रमुख कंपनीयों में से एक हैं।
शेयर प्राइस और तिमाही नतीजे
24 जून 2024 को Kirloskar brothers Ltd Share बीएसई पर ₹1860 पर ट्रेंड कर रहा था। इसका 52 Week High देखें तो ₹2684.70 और 52 Week Low देंखे तो वह ₹1424.05 निकलकर आता हैं।
अगर बात करें इसके मार्च तिमाही के तो इसकी नेट सेल 1,281.30 करोड़ रुपये हैं जो की पिछले साल 1,223.80 करोड़ थी जो की पीछले साल के 4.7 फीसदी जादा हैं। हालाकी इसकी नेट प्रॉफिट 9.92 प्रतिशत गिरकर 137.10 करोड़ रुपये रह गया है जो की पिछले साल मार्च 2024 में 152.20 करोड़ रुपये था।
Homepage | Click Here |
अन्य पढें
खुलासा! 5771% की छलांग, इस Solar Company में ऐसा क्या है जो Musk भी हैरान हैं?
पहले Multibagger Share, अब प्रमोटर्स की बढ़ी हिस्सेदारी, शेयर प्राइस में जबरदस्त उछाल!