ओला इलेक्ट्रिक शेयर: ईव्ही २ व्हीलर व्हेहीकल बनानेवाली कंपनी ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयरों में कुछ दिन से जबरदस्त उछाल देखने को मिला हैं। इस कंपनी के शेयर्स मंगळवार को BSE पर इंट्रा-डे के दौरान ही ९ प्रतिशत की तेजी के साथ ४९.०१ रुपयों पर पहुंच गये। महज ५ दिन में ही ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी स्टाॅक प्राइस में २२% की जबरदस्त तेजी देखने को मिली हैं। वहीं १ महिने में कंपनी के शेयर्स ने ३० प्रतिशत का उछाल दिखाया हैं। शेयर प्राइस के अबतक के हाई लेवल स्तर से शेयर ८५% से ज्यादा टुटा था। लेकिन अब Ola Share Price में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही हैं।
१३० प्रतिशत का जबरदस्त उछाल
ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (Ola Electric Mobility) के शेयर कुछ दिनों पहले अपने उच्च स्तरों से ८५% लुढ़क गये थे। कंपनी के शेयर्स २० अगस्त २०२४ को १५७.५३ रुपयों के स्तर पर थे वहीं २ मार्च २०२६ को इसकी किंमत २१?२१ रुपयों पर पहुंच गई, हालांकी, इस लेवल से कंपनी के शेयरों में अच्छी तेजी आई हैं। कंपनी के शेयर्स अपने ५२ वीक लो के स्तर से यानी २१.२१ रुपयों से १३०% उछलकर ४९?०१ रुपयों पर पहुंच गये। यह तेजी कंपनी के शेयरों में ३ महिने से कुछ ज्यादा के समय में ही आई हैं। ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयरो का ५२ हफ्ते का हाई लेवल ७१.२४ रूपये हैं।

क्यों चढ़ रहा हे ओला इलेक्ट्रिक के शेयर किंमते
ओला शेयरों में आई इस तेजी के पिछे कई कारण मौजुद हैं। बिजनेस स्टैंडर्ड की की एक रिपोर्ट में एसबीआई सिक्युरिटीज में फंडामेंटल रिसर्च के हेड सनी अग्रवाल ने बताया कि भाविश अग्रवाल की अगवाई में कंपनी के हुए हालिया डेवलपमेंट निवेशकों को प्रोत्साहित करनेवाले हैं। हाल ही के कुछ दिन में कंपनी के सेल्स और सर्विस टर्नअराउंड में सुधार देखने को मिला हैं।
यह भी पढें: 5 साल में 690% रिटर्न देनेवाला मल्टीबैंगर शेयर पर Motilal Oswal हैं बुलिश, 30% तेजी संभव
मई में बढ़े २३ प्रतिशत रजिस्ट्रेशंस
कंपनी के रजिस्ट्रेशन में मंथली २३ प्रतिशत का उछाल देखने को मिला हैं। इस साल मई में १५,१३९ युनिट्स का रजिस्ट्रेशन अब तक के आंकड़े अनुसार दिखाई दिया हैं। वाहन डेटा के अनुसार एप्रिल १२,३२३ युनिट्स का रजिस्ट्रेशन हुआ हैं। लगातार ३ महिने से कंपनी के रजिस्ट्रेशन में ग्रोथ देखने को मिली हैं। ओला इलेक्ट्रिक ने हाल ही में काॅलीफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) कंप्लीट किया हैं, जिसमें गोल्डमैन सैक्स, मिरेई और दुसरे इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टरों ने हिस्सा लिया था। चौथी तिमाही में कंपनी का घाटि पहले से कम हुआ हैं। कंपनी को तिमाही में ५०० करोंड का कंसाॅलिडेटेड नेट लाॅस हुआ हैं। एक साल पहले समान अवधि में ओला इलेक्ट्रिक को ८७० करोंड़ रुपये का घाटा हुआ था।
Disclaimer- यह आर्टिकल सिर्फ एज्युकेशन एवं जानकारी के लिये लिखा हैं। हम कोई सेबी रजिस्टरी एडवायजरी नहीं हैं। हम कोई भी निवेश करने की सलाह नहीं देते हैं। मार्केट में निवेश जोखिमभरा हो सकता हैं। कृपया कोई भी निवेश करने से पहले आप अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य करें।
| Homepage | Click Here |
यह भी पढें
2014 में ₹1 लाख लगाते तो 10 साल में होते मालामाल, नंबर 1 का शेयर हैरान कर देगा!
Nifty छोड़ो, IT छोड़ो! एक्सपर्ट ने बताई वो सेक्टर जहाँ असली पैसा बन रहा है













