Solar और Agri – Vijay Kedia ने क्यों चुने ये दो ‘अनजान’ सेक्टर?

By Nishant Patil

Published on:

भारत में सबसे सफल निवेशकों के नाम लिये जाये तो विजय केडिया जी का नाम तो उसमें लेना ही पड़ेगा। अभी के वक्त में विजय केडियाजी को एक सफल निवेशकों में गिना जाता हैं। साल ही में उनकी पोर्टफोलियो की शेयर होल्डिंग को लेकर बातें सामने आई हैं उसमें विजय केडियाजीने 2 स्माॅलकैप कंपनी के शेयरों पर दांव खेला हैं।

इसमें एक सोलर एनर्जी से जुड़ी कंपनी है वहीं दुसरी ओर एग्रोकेमिकल और क्राॅप प्रोटेक्टशन बिजनेस से जुड़ी SME कंपनी का नाम निकलकर आया हैं। चलिये जानते हैं Vijay Kedia Portfolio Stocks और क्या यह अगले मल्टिबैंगर बनने की क्षमता रखती हैं?

Vijay Kedia Stocks: आखिर वो 2 कंपनियां कौन-सी हैं?

Solar and Agricultural with stock growth Arrow

फायनाशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट पर ध्यान दें तो उसमें पहली कंपनी है वेबसोल एनर्जी सिस्टम (Websol Energy) जो की पश्चिम बंगाल बेस्ड एक सोलर सेल और सोलर मोड्युल बनानेवाली कंपनी हैं। कुछ सालों से कंपनी बहुत स्ट्रगल कर रही थी परंतु अब कंपनी की परिस्थितिया बिल्कुल बदल चुकी हैं। इस कंपनी में विजय केडिया जी ने लगभग 1% शेयर होल्डिंग खरिद ली है जिसका मुल्य लगभग 49 करोड़ रुपये हो जाता हैं।

इस वेबसोल एनर्जी सिस्टम कंपनी में पिछले 2 सालों से जबरदस्त सुधारा देखने को मिला हैं। FY26 की बात करें तो पहली बार कंपनी के सेल ₹1000 करोड़ पार पहुंच गई थी। वहीं कंपनी कंपनी का शुद्ध मुनाफा 303 करोड़ रुपये रहा हैं वहीं EBITDA 429 करोड़ रुपये रहा हैं। कंपनी पर कोई कर्जा नहीं है यह सबसे पाॅजिटिव बात हैं। अभी सोलर एनर्जी सेक्टर में होती ग्रोथ का सीधा असर कंपनी पर दिख रहा हैं। 

पिछले 5 सालों की बात करें तो वेबसोल एनर्जी सिस्टम शेयर ने 1,700 प्रतिशत का तगड़ा रिटर्न निवेशकों को कमाकर दिया हैं। लेकिन एक बात यहां ध्यान देने वाली है की कंपनी की प्रमोटर होल्डिंग 30% से कम है और प्रमोटर्स होल्डिंग की बड़ी हिस्सेदारी गिरवी रखी गई हैं यह बड़ी जोखिमवाली में दिखाई देती हैं।

यह भी पढें: क्या पेनी स्टॉक इंट्राडे ट्रेडिंग के लिए अच्छा है?

वहीं अगर दुसरे कंपनी का नाम है महमाया लाइफसाइंसेज (Mahamaya Lifesciences) जो की कीटनाशक, फसल सुरक्षा उत्पाद और कृषि रसायनों के कारोबार में शामिल हैं। यह कंपनी BSE SME Platform पर में लिस्टेड हैं। विजय केडियाजी ने इस कंपनी में केडिया सिक्युरिटीज के माध्यम से इसमें 4.5% की हिस्सेदारी खरिदी है जिसका मुल्य करिब 17 करोड़ रुपये होता हैं।

महमाया लाइफसाइंसेज का कारोबार तेजी से ग्रो करता दिख रहा हैं। FY22 में कंपनी की सेल लगभग 90 करोड़ रूपए थी वहीं FY26 यही सेल 329 करोड़ रूपए की हो गई हैं वहीं इसी दौरान इसका मुनाफा 3 करोड़ से 17 करोड़ तक पहुंच गया हैं। हालाकी कंपनी की समस्या देखें तो वह कैश फ्लो की हैं। भले ही FY26 के कंपनी का कंपनी का मुनाफा अच्छा हो लेकिन कैश फ्लो निगेटिव हैं क्योंकी काफी पैसा इंवेट्री और ग्राहक से वसुली में फसा हुआ हैं।

एक्सपर्ट क्या कह रहे हैं?

एक्सपर्ट का कहना है की दिग्गज माने-जाने निवेशक विजय केडियाजीने दरअसल भारत की लंबी अवधी ग्रोथ थीम कंपनीयो पर दांव लगाया हैं। सोलर एनर्जी और कृषी सेक्टर यह दोनों भी आनेवाले सालों में देश के आर्थिक स्तंभ बन सकते हैं। 

हालाकी निवेशकों को किसी भी बड़े निवेशक, फंड मैनेजर तथा कोई इंफ्लुएंसर की राय काॅपी करने से पहले वित्तीय स्थिति, जोखिम और वैल्यूएशन को अच्छी तरह समझना सबसे पहले जरूरी हैं।

Disclaimer-  यह आर्टिकल सिर्फ एज्युकेशन एवं जानकारी के लिये लिखा हैं। हम कोई सेबी रजिस्टरी एडवायजरी नहीं हैं। हम कोई भी निवेश करने की सलाह नहीं देते हैं। मार्केट में निवेश जोखिमभरा हो सकता हैं। कृपया कोई भी निवेश करने से पहले आप अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य करें।

यह भी पढें

3 महीने में ₹89 की चोट, आम आदमी की थाली कितनी महंगी होगी?

ऑनलाइन कर्ज लेने से पहले यह सवाल आपके मन में आने ही चाहिये