सोना चांदी दोनों लुढ़के – क्या यह 2026 की सबसे बड़ी Buying Opportunity है?

By Nishant Patil

Published on:

सोना चांदी आज का भाव: आज सोमवार 8 जुन 2026 को सोने-चांदी (Gold-Silver) की किंमतो में भारी गिरावट देखने को मिली हैं। मजबूत अमेरिकी आर्थिक आंकड़े के बाद जल्द व्याज दरों में कटौती की उम्मीद के कमी के कारण यह गिरावट देखनो को मिली हैं। अब महंगाई आंकड़े और प्रमुख बैंको के फैसले पर सबकी नजर बनी हुई हैं।

सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई हैं। पिछले सप्ताह में आई कमजोरी के बाद मेंटल में दबाव बना हुआ हैं। अमेरिकी ट्रेज़री यील्ड और डाॅलर मे मजबुती दिख रही हैं। इसी बीच कच्चे तेलो में काफी तेजी देखने को मिली हैं। 

सोना-चांदी की किंमते

अगर MCX पर देखें तो Gold-Silver Price मे काफी भारी गिरावट होते हुये दिखाई दे रही हैं। जहां गोल्ड 1,600 रुपयों से गिरकर 1,53,933 पर आ चुका है वहीं चांदी की कि कि किंमतो में ₹5000 की गिरावट देखने को मिली हैं जिसके बाद उनकी किंमते ₹2,43,379 प्रति किलो आई हैं।

Gold Silver Price

Global Market में क्या है हाल ?

सोमवार 8 जुन 2026 को COMEX गोल्ड फ्यूचर्स 30.80 डॉलर (0.71 प्रतिशत) गिरकर 4,334.50 डॉलर प्रति औंस पर कामकाज कर रहा था। वही COMEX Silver 2.49 प्रतिशत गिरकर 67.39 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

9 प्रतिशत की गिरावट

पिछले सप्ताह के आंकड़े और भी चौकाने वाले हैं क्योंकि पिछले हफ्ते सोने में 5% और चांदी में 9% की गिरावट देखी गई है। 

क्या है इसे पिछे का कारण?

  • सबसे बड़ा कारण है अभी आये अमेरिकी के आर्थिक आंकड़े।
  • अमेरिकी डॉलर मजबुत हो रहा हैं वहीं ट्रेज़री यील्ड ऊंचे स्तर पर बने हुये हैं। जिससे बुलियन बाजार में अतिरिक्त दबाव पड़ा हैं।
  • ईरान इस्राएल युद्धों के परिणाम से क्रुड की किंमते $100 डॉलर तक पहुंच गई हैं।

यह भी पढें: गोल्ड Bees क्या है?

आगे क्या होगा- Expert Opinion

अमेरिकी Dollar की मजबूती और बेहतर US Jobs Data की वजह से सोने-चांदी में बड़ी गिरावट आई है। चांदी एक ही दिन मे ₹5,000 सस्ती हो गई। Short term में थोड़ी और गिरावट संभव है, लेकिन Long-term तस्वीर पूरी तरह Bullish बनी हुई है। Goldman Sachs ने साल के अंत तक $5,400 और UBS ने $5,900 प्रति औंस का लक्ष्य रखा है।

MCX पर ₹1,48,000–₹1,50,000 का zone मजबूत Support है, जबकि ₹1,58,000–₹1,60,000 पर Resistance है। निवेशकों को सलाह है कि एकमुश्त खरीदारी से बचें और SIP स्टाईल में हर गिरावट पर थोड़ा-थोड़ा जोड़ते रहें। 17 जून को FOMC की बैठक के बाद बाजार की दिशा और साफ होगी – उससे पहले बाजार वोलाटाईल रह सकता है।

आने वाले दिनों में सोने-चांदी की कीमतें किस दिशा में जाएंगी

आने वाले दिनों में Gold-Silver की कीमते किस दिशा में जाएंगी, यह कुछ अहम बातों पर निर्भर करेगा। वेस्ट एशिया यानी मध्य पूर्व में तनाव बढ़ता है तो सोना महंगा होता है, क्योंकि लोग सुरक्षित निवेश की तरफ भागते हैं। इसके साथ ही कच्चे तेल के दाम ऊपर-नीचे होने से भी बाजार पर असर पड़ता है। और अमेरिका से आने वाले आर्थिक आंकड़े, जैसे महंगाई दर और रोजगार के नंबर, यह तय करते हैं कि डॉलर मजबूत होगा या कमजोर, जिसका सीधा असर सोने की कीमत पर पड़ता है।

Disclaimer-  यह आर्टिकल सिर्फ एज्युकेशन एवं जानकारी के लिये लिखा हैं। हम कोई सेबी रजिस्टरी एडवायजरी नहीं हैं। हम कोई भी निवेश करने की सलाह नहीं देते हैं। मार्केट में निवेश जोखिमभरा हो सकता हैं। कृपया कोई भी निवेश करने से पहले आप अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य करें।

यह भी पढें

चांदी नया सोना क्यों है?

Physical Gold, ETF या नया EGR?