आधी कीमत पर बिटकॉइन – खरीदारी का मौका या डूबते जहाज की सवारी? | Bitcoin Price Down Reason

By Nishant Patil

Published on:

दुनिया की सबसे बड़ी ब्लाॅकचेन आधारित क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन पहिली बार साल २०२६ में ६०,००० डॉलर के भी नीचे आ गई हैं। इससे बिटकॉइन में गिरावट और भी तेज हो रही हैं। वहीं अक्टुबर को यह १.२६ लाख डॉलर पर पहुंच गया था यानी देखें तो ८ महिने में ही इसकी किंमत आधी रह गई हैं।

बिटकॉइन प्राइस कहा चल रहा हैं?

शनिवार को बिटकॉइन मे एकदम से ७ प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली थी और Bitcoin Price ५९,१०१ डॉलर पर पहुंच गई थी उसके बाद यह बढ़कर ५९,७४३.२१ डॉलर तक पहुंच गया था। 

bitcoin price drop

अगर क्रिप्ट़ोमुद्रा एक्सपर्ट की मानें तो यह गिरावट का बड़ा कारण है तरलता में बदलाव, इसमें खासकर संस्थागत निवेशकों द्वारा निवेश को कम किया जाना हैं। 

बिटकॉइन छोडकर लोग कहां लगा रहे हैं पैसा?

अभी के वक्त निवेशक सबसे ज्यादा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रक्षा, ऊर्जा, बेबुनियादी ढांचा जैसे क्षेत्रो की और बढ़ा रहा है जिससे निवेशकों का Crypto Investment से पैसा निकल रहा हैं। एक्सपर्ट का कहना हैं की सबसे ज्यादा निवेशक सोना और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस दिलचस्पी दिखा रहे हैं। इसके अलावा फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की संभावना को लेकर भी अटकले तेज है। इन्हीं अटकलों का असर क्रिप्टोकरेंसी निवेश पर पढ़ रहा हैं।

यह भी पढें: Bitcoin Price in 2010

क्या क्रिप्ट़ोमुद्रा में फिर से लौटेगा निवेशकों का भरोसा?

अगर देखें तो मार्केट एक्सपर्ट का मानना है की अब निवेशकों की नजर इस बात पर रहेगी की क्या Bitcoin Price ६०,००० से ६२,००० के रेसिस्टेंट सपोर्ट पर फिर से खड़ा होता है या नहीं? अगर यह स्तर बना रहता है तो बाजार में निवेशकों का भरोसा फिर से लौट सकता हैं।

विशेषज्ञो के अनुसार, एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETF) में निवेश प्रवाह, संस्थागत भागीदारी, वैश्विक आर्थिक घटनाक्रम और भू-राजनीतिक परिस्थितिया आनेवाले भविष्य में बिटकॉइन किंमत की दिशा तय करने वाले प्रमुख कारक होंगे।

ट्रंप के आने के बाद आई थी तेजी

दरअसल जब अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब कलेक्शन जीतकर आये थे तब से ही उनकी पाॅलिसी की बजह से ही निवेशकों ने अपना निवेश बिटकॉइन की तरह मोड़ दिया था, उनकी पहली पसंद बिटकॉइन बन चुका था तभी से जाकर आगे इसने अपने रेकाॅर्डस्तर हाई बनाया था। लेकिन अब वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, संस्थागत निवेश में आई कमी और बदलती निवेश प्राथमिकता इन सब के कारण इस प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी पर असर देखने को मिल रहा हैं।

Disclaimer-  यह आर्टिकल सिर्फ एज्युकेशन एवं जानकारी के लिये लिखा हैं। हम कोई सेबी रजिस्टरी एडवायजरी नहीं हैं। हम कोई भी निवेश करने की सलाह नहीं देते हैं। मार्केट में निवेश जोखिमभरा हो सकता हैं। कृपया कोई भी निवेश करने से पहले आप अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य करें।

यह भी पढें

Simplest Way to Invest in Crypto

Start Bitcoin / Crypto SIP