ग्रे मार्केट में ₹6400 का जीएमपी,  अद्वित ज्वेल्स आईपीओ असली हीरा है या नकली चमक? पुरी डिटेल्स यहां पढे

By Nishant Patil

Published on:

Advit Jewel IPO Details: एक बार फिर से शेयर बाजार में आईपीओ का मेला शुरु हो गया हैं। हर ज्वेलरी हाथ से बनाने वाली कंपनी अद्वित ज्वेल्स का आईपीओ सबस्क्रिपशन जल्द आ रहा हैं। 

इसका आईपीओ सबस्क्रिपशन २३ जून, मंगलवार को खुलने जा रहा हैं। इससे पहले ग्रे मार्केट यह पहले ही राॅकेट बन कर बैठा हैं। अगर आप इस आईपीओ के बारे में सोच रहे हैं तो थोड़ा रुकिये पहले इसके बारे में सारी डिटेल्स इस आर्टिकल में अच्छे से जान लिजिये और फिर अपना फैसला किजीये।

Woman happy , ₹6500 GMP premium, IPO news

Advit Jewel Price Band & Lot Size

अद्वित ज्वेल्स का आईपीओ कुल ₹१६५ करोड़ रुपयों का हैं। इस आईपीओ का प्राइस बैंड ₹१३०-₹१३८ रखा गया हैं। आप इसमें १०० शेयरों के लाॅट में पैसे लगा सकते हैं।

Advit Jewel IPO Important Dates

अद्वित ज्वेल्स का आईपीओ २२ जून को खुला होगा और २५ जून को क्लोज होगा। इस आईपीओ के तहत शेयरों की अलाॅटमेंट २९ जून को फाइनल होगी। NSE और NSE ऐसे दोनों स्टाॅक एक्सचेंज पर इसकी १ जुलैं को लिस्टिंग होगी।

Advit Jewel GMP

ग्रे मार्केट में Advit Jewel के शेयर आईपीओ के अपर प्राइस बैंड से ₹64 यानी 46.38% की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर है यानी कि Grey Market से लिस्टिंग पर हर लॉट पर ₹6400 के मुनाफे का संकेत मिल रहा है। यानी इसने लिस्टिंग से पहले ही अपना बोलबाला शुरू पर दिया हैं।

लेकिन GMP Price कितनी भी अच्छी या आकर्षक दिखाई दे लेकिन आपको किसी भी निवेश से पहले कंपनी के फंडामेंटल्स और वित्तीय आंकड़ों को देखना आवश्यक हैं।

Advit Jewel में कितने शेयर जारी होंगे?

अद्वित ज्वेल्स आईपीओ (Advit Jewel IPO) के तहत ₹10 की फेस वैल्यू वाले 1,19,68,000 नये फ्रेश शेयर जारी होंगे। इस इश्यू के तहत सिर्फ फ्रेश नए शेयर जारी होंगे यानी कि ऑफर फॉर सेल (OFS) विंडो के जरिए कोई भी अपनी हिस्सेदारी नहीं हल्की करेगा।

Advit Jewel IPO के पैसो का इस्तमाल कहा?

कंपनी ने दिये जानकारी में बताया हैं की नये शेयरों के विक्री से जुटाये पैसों में से 65.00 करोड़ वर्किंग कैपिटल की बढ़ी हुई जरूरतो और ₹65.00 करोड कर्ज हल्का करने और बाकी पैसे आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च करेगी कंपनी।

यह भी पढें: JIO vs NSE IPO: मुकेश अंबानी बनाम दलाल स्ट्रीट में कौन मारेगा बाजी?

कंपनी के बारे में जानकारी

अद्वित ज्वेल्स जयपुर की एक ज्वेलरी मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है, जो ‘Rambhajo’ ब्रांड के तहत कुंदन, पोलकी, डायमंड और रत्न जड़ित हाथ से बनी बेहतरीन ज्वेलरी बनाने में माहिर है। यह मुख्य रूप से बी2बी मॉडल पर काम करती है। यानी डीलर्स, शोरूम और रिटेलर्स को माल बेचती है। लेकिन खास ऑर्डर पर बनने वाली ज्वेलरी के लिए बी2सी सेवाएँ भी देती है।

इसकी ज्वेलरी पूरी तरह हाथ से बनाई जाती है, जिससे हर पीस अनोखा बनता है।

वित्त वर्ष 2025 में कुल कमाई का 81.63% हिस्सा बी2बी सेगमेंट से और 18.37% हिस्सा बी2सी सेगमेंट से आया।

कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट जयपुर में 6,450 वर्ग फुट में फैली है, जहाँ आधुनिक तकनीक और पारंपरिक कारीगरी दोनों का उपयोग होता है।

कंपनी का कारोबार कैसा हैं?

अगर आंकड़े देखें तो कंपनी की वित्तीय स्थिति लगातार मजबूत हो रही है।

FY2023-25 के बीच रेवेन्यू 63% CAGR से बढ़कर ₹124.94 करोड़ और शुद्ध मुनाफा 56% CAGR से बढ़कर ₹25.37 करोड़ पर पहुँच गया।

अप्रैल-दिसंबर 2025 (9 महीने) में ही कंपनी ने ₹123.80 करोड़ की कुल आय और ₹25.44 करोड़ का शुद्ध मुनाफा कमा लिया।

अगर शेयर से जुड़े कोई सवाल या सुझाव है तो ‘[email protected]’ पर हमें मेल कर सकते हैं।

Disclaimer-  यह आर्टिकल सिर्फ एज्युकेशन एवं जानकारी के लिये लिखा हैं। हम कोई सेबी रजिस्टरी एडवायजरी नहीं हैं। हम कोई भी निवेश करने की सलाह नहीं देते हैं। मार्केट में निवेश जोखिमभरा हो सकता हैं। कृपया कोई भी निवेश करने से पहले आप अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य करें।

HomepageClick Here

यह भी पढें

Tata Power से LIC तक 31 कंपनियाँ Dividend देंगी, पर सबसे ज्यादा किसका?

3 जुलाई से पहले खरिदे शेयर, यह बड़ी FMCG कंपनी दे सकती है तगड़ा डिविडेंड