Ben Powell BlackRock: भारत के स्टाॅक मार्केट में आनेवाले दिनों में जबरदस्त तेजी आ सकती है ऐसा मानना है ब्लॅकराक के चीफ स्टेटरजीस्ट बेन पाॅवेल। ‘ब्लॅकराक’ कंपनी दुनिया की सबसे बड़ी इन्वेस्टमेंट कंपनी हैं। इस बात से दुनियाभर में यह चर्चा का विषय बन गया हैं। देखा जाये तो कुछ महिनों से भारतीय शेयर मार्केट में मंदी का माहोल चल रहा हैं।

सितंबर की आंकड़ों की बात करें तो भारतीय शेयर मार्केट सबसे बुरी हालत में चल रहा हैं वही दुसरी और कोरिया,चीन और जर्मनी जैसे देशों के मार्केट ने इस साल जबरदस्त उछाल दिखाया। लेकिन दुसरी तरह बेन पाॅवेल का कहना है की अब भारतीय शेयर में जल्द ही उछाल देखने को मिल सकता हैं। लेकिन बेन पाॅवेल यह किस आधार पर कह रहे हैं और इसके पिछे वह क्या कारण बता रहे हैं? चलिये जानते हैं सारी जानकारी इस आर्टिकल में।
बेन पाॅवेल इंटरव्यू
हाल ही में पाॅवेलने ET Now को एक इंटरव्यू दिया हैं इसी में उन्होंने भारतीय शेयर बाजार पर अपने विचार रखे हैं। दुनियाभर में हो रहे ट्रेडवार, राजनिती और शेयर किंमतो में है बदलाव भारत में पक्ष में हैं। पावेल कहते हैं की भारतीय स्टाॅक मार्केट अब टर्निंग प्वाइंट पर हैं और आनेवाले 12 महिनों में एक तेजी देखने को मिल सकती हैं। लेकिन यह उन्होंने किस बेसिस पर कहा है और उनके इंटरव्यू की इतना चर्चा क्यु हैं यह पहले देखते हैं।
बेन पाॅवेल कौन हैं?
बेन पाॅवेल यह अमेरिकन मल्टिनैशनल कंपनी के चीफ स्टेटरजीस्ट हैं वो पास मिडल ईस्ट और एशिया पॅसिफिक रिजन का काम देखते हैं। ब्रिस्बेन यूनिवर्सिटी से उन्होंने अर्थशास्त्र की पढाई की हैं और उन्हें कैपिटल मार्केट का 17 साल का अनुभव हैं। वे साल 2019 से ब्लॅकराक में काम कर रहे हैं। ब्लैकरॉक मतलब दुनिया की सबसे बड़ी एसेंट मैनेजमेंट कंपनी हैं। अभी यह कंपनी दुनियाभर से लगभग 12.5 ट्रिलियन डॉलर की इकाॅनामी को मैनेज करती हैं। यह आंकड़ा भारत के जीडीपी से तीन गुना ज्यादा हैं और दुनिया की सबसे बड़ी जीडीपी होनेवाले अमेरिका के आधे इकाॅनामी इतनी हैं। इसी से यह कंपनी कितनी मोठी और महत्वपूर्ण है यह हमें समझ आती हैं। अब इतनी बड़ी कंपनी के चीफ स्टेटरजीस्ट ने भारत के बारे में कुछ कहा है तो यह चर्चा का विषय हैं।
अब बेन पाॅवेल ने किस आधार या कारण से भारत के स्टाॅक मार्केट का प्रेडिक्शन बताया है चलिये जानते हैं।
यह भी पढ़ें: जिओ ब्लॅकराक इन्वेस्टमेंट
शेयर मार्केट में तेजी का कारण
बेन पाॅवेल के अनुसार दुनियाभर के निवेश करने का पॅटर्न बदल रहा हैं। पहले सिर्फ निवेश करना महत्वपूर्ण था। तब आर्थिक संकट और कोविड जैसे हालत में कम समय में निवेश करके ज्यादा रिटर्न मिल जाते थे लेकिन अब ऐसा नहीं हैं। अब दुनियाभर में जिओपाॅलिटक उतार-चढाव, ट्रेडवार और AI जैसे टेक्नालॉजी के दौर में हैं। अब निवेशकों को सिर्फ निवेश करके उसे भुल जाना काफी नहीं बल्की देश, सेक्टर और कंपनीयों पर ध्यान देकर निवेश करना होगा। अब निवेशकों को सिर्फ निवेश करते रहना महत्वपूर्ण नहीं है बल्की कौनता देश और कौन-सा सेक्टर आनेवाले दिनों में ग्रोथ कर सकता है इसका अंदाजा लगाना भी महत्वपूर्ण बन गया हैं इसिलिये बेन पाॅवेल के अनुसार निवेश करने के लिये अच्छी परिस्थितिया भारत में हो सकती हैं।
बेन पाॅवेल के अनुसार पिछले कुछ महिनों से भारत की मंदी का कारण अंतर्गत नहीं बल्की देश के बाहर के दो चींजे शामिल थी पहिला है वह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बुम। पाॅवेल कहते हैं की एआय का ज्यादातर फायदा कोरिया, तैवान और चीन जैसे देशो को हुआ है इसलिये भारत में मंदी जैसी स्थिती तयार हो गई।
इसमें दुसरा कारण हैं ट्रेडडिल को लेकर भारत और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ गया था इसलिये इन्वेस्टर्स ने भारत में निवेश को लेकर न्युट्रल थे। इसी कारण से भारत में शेयर मार्केट में दबाव दिख रहा था लेकिन अब यह दोनों चीजों का प्रभाव काफी हद तक कम होकर भारतीय शेयर बाजार तेजी से आगे बढ़ सकता है ऐसा बेन पाॅवेल का कहना हैं। टेड्र डिल से दोनों देशों में काफी दिनों से तनाव का माहोल चल रहा था क्योंकि अमेरिका ने भारत पर 50% टैरिफ लगा दिया था। लेकिन अब यह मामला सुलगता हुआ दिख रहा है। अमेरिका और भारत में ट्रेडडिल की बात अब आखरी दौर में हैं। अमेरिका के प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प ने वैसे संकेत भी दिये हैं। इसलिये अब इन्वेस्टर्स को भारत को लेकर अच्छी स्थिती दिखाई दे रही हैं।
बेन पाॅवेल का मानना है की अब भारतीय शेयर मार्केट में शेयर महंगे नहीं रहे वह नाॅर्मल व्हाल्यु पर आ गये हैं। इसलिये निवेशक भारत मार्केट में निवेश को लेकर उत्साहित दिखाई दे रहे हैं।
बेन का कहना है की भारत का अकेले का मार्केट कैप यूके और जर्मनी के दोनों के बराबर हो गया हैं। लेकिन ग्लोबल इंडैक्स में भारत की रैंक अभी कम ही है इसलिये भारत में निवेशकों को बड़ी अच्छी स्थिती हैं ऐसा वो कह रहे है।
चीन के बारे में बेन का कहना है की वह अभी प्रोपर्टी सेक्टर और देश की लोकसंख्या संकट का ही सामना कर रही हैं। पर एआय और इंजिनियरिंग सेक्टर में बड़ी अच्छी स्थितीया बन रही हैं। अमेरिका में भी एआय में अच्छा मौका हैं। ब्लॅकराक एक तरह अमेरिका में निवेश बढ़ा रही हैं। वही कंपनी जापान में शेयर होल्डर्स को लेकर कुछ अच्छे फैसले ले रहा हैं। बेन का कहना है की आगे आनेवाले दिनों में निवेश का बसे अच्छा मौका AI सप्लाय चेन मे होगा जैसे की पाॅवर जनरेशन, डेटा सेंटर ट्रांसमिशन, काॅपर और इंजिनियरिंग कैपॅसिटी। अब हर देश क्लिन एनर्जी को बढ़ावा दे रही हैं। हर देश को लगता हैं की उनका एनर्जी सोर्स सुरक्षित और ट्रस्टेड होना चाहिये। इन सबको लेकर बेन का मानना है की आनेवाले छह महिनों में निवेशकों का ज्यादा ध्यान अमेरिका, जापान और भारत के मार्केट में दिख रहा हैं। अमेरिका में एआय सेक्टर में बुम, जापान में बदलाव और भारत में व्हाल्युएशन रिसेट पाॅलिसी और ट्रेडमिल का कम होता टेंशन। इसी कारण से बेन पाॅवेल का कहना है की भारत अब सिर्फ बढ़ती इकाॅनामी नही बल्की ग्लोबल इन्वेस्टमेंट का पर्मनंट हब बननेवाला हैं। इसी कारण से भारत में आनेवाले दिनों में तेजी देखने को मिल सकती हैं।
साल 2025 की बात करें तो कोरिया के मार्केट ने 53.5%, जापान के मार्केट ने 36% और भारत के मार्केट ने डाॅलर को लेकर सिर्फ 1.9% रिटर्न दिया हैं। दुनियाभर के 17 महत्वपूर्ण निर्देशको में यह सबसे कम था। लेकिन आनेवाले दिनों में मार्केट में रिबाॅऊड दिख सकता हैं। बेन पाॅवेल के इस बात पर आपको क्या लगता हैं? कमेंट करके जरुर बताईये।
डिस्क्लेमर: हमारे ब्लॉग वेबसाईट में लिखी गई जानकारी सिर्फ एज्युकेशन के लिये है। हम किसी भी प्रकार की निवेश की सलाह नहीं देते हैं। अगर आपको कोई भी निवेश करना है तो अपने वित्तीय एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें।
| Homepage | Click Here |
अन्य पढें