सुजलॉन एनर्जी या इनॉक्स विंड – कहाँ लगाएँ पैसा 2026 में? | Suzlon Energy vs Inox Wind

By Nishant Patil

Updated on:

Suzlon Energy vs Inox Wind Comparison: रिनवेबल एनर्जी के दो महारथी सुजलॉन एनर्जी और आयोनक्स वाईंड इन दिनों काफी चर्चा में बने हुये हैं। बाजार के उतार चढ़ाव के बीच शेयरो में काफी रिकवरी देखने को मिली हैं। अगर शेयर रिटर्न की बात करें तो सुजलॉन शेयर ने पिछले एक ही महिने में ४१% का उछाल दिखाया है वहीं आयनाक्स शेयरों ने ३१% की तेजी दिखाई हैं। अगर हम बात करे शाॅर्ट और मिड टर्म के अवधी के लिये तो दोनों शेयरों में दबाव रहा हैं लेकिन लंबे अवधी में दोनों शेयरों ने अच्छे रिटर्न्स दिये हैं।

Suzlon Energy vs Inox Wind

सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy)

इस शेयर ने पिछले ३ सालों में करिब ३३८% का रिटर्न दिया हैं। अगर पांच साल के रिटर्न को देखें तो इसने लगभग १२००% का जबरदस्त रिटर्न दिया हैं। जो इसे एक मल्टिबैगर स्टाॅक बनाता हैं।

Systematix Institutional Equities ने भी इस स्टाॅक पर खरिददारी की सलाह दी हैं और ₹६७ का टारगेट भी दिया हैं। FY26 के Q4 Result की बात करें तो सुजलॉन कंपनी का रेवेन्यू करीब 5,250 करोड रुपये और EBITDA करीब 1,060 करोड रुपये रहने का अनुमान लगाया जा रहा हैं। 

कंपनी की ऑर्डरबुक भी काफी तगड़ी दिखाई दे रही हैं जो की लगभग ६,०११ मेगावाट तक पहुंच चुकी हैं।

अगर शेयर के प्रदर्शन की बात करें तो पिछले कामकाज सेशन में इसमें १.९४% की गिरावट दर्ज कराके ५५.६५ रुपयों पर बंद हुआ। कंपनी का मार्केट कैप लगभग ७६,३२५ करोड़ के आसपास दिख रहा हैं। 

आयोनाॅक्स वाइंड (Inox Wind)

आयोनाॅक्स वाइंड के आंकड़े देखें तो इसने भी  ने भी लंबे अवधी में अच्छा प्रदर्शन करके निवेशकों खुष किया है. शेयर ने 3 साल में करीब २८७% और ५ साल में 450% का रिटर्न दिया है.

Systematix Institutional Equities के अनुसार FY26 Q4 Results मे कंपनी का रेवेन्यू ३२% बढ़कर १,६८० करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। कंपनी इबिटा करीब ₹३४० करोड़ रहने का अनुमान जताया गया हैं जिसमें २० प्रतिशत के आसपास मार्जिन भी देखने को मिल सकता है। हालांकि इस शेयर में वोलाटिलिटी बहुत ज्यादा है, जिसका बीटा 1.71 है।

गुरुवार ट्रेडिंग सेशन मे इस शेयर १.२७% की गिरकर दिखाकर ₹१००.८९ पर बंद हुआ। कंपनी का Market Cap करीब ₹१७,४३६ करोड़ है।

यह भी पढें: वेदांता डिमर्जर में 60% गिरावट क्यों दिखी? निवेशकों के लिए खुशखबरी भी है!

ब्रोकरेज के टारगेट (Brokarage Target Price)

सुजलॉन एनर्जी पर मोतीलाल ओसवाल, जेएम फायनाशियल, नुवामा आदि ने ₹55-₹74 तक के टारगेट दिये हैं।

आयोनाक्स वाईंड पर एक्सिस सिक्युरिटीज, सिस्टिमैटिक्स ने ₹120-₹190 तक के टारगेट दिये हैं। 

Suzlon Energy vs Inox Wind: तुलना

ParameterSuzlon EnergyInox Windकौन बेहतर?
Market Cap≈ ₹76,000 Cr≈ ₹17,450 CrSuzlon
Order Book≈ 6,000 – 6,400 MW≈ 2,650 – 3,200 MWSuzlon
Debt Positionलगभग Debt-freeकम DebtSuzlon
Recent Executionमजबूत (617 MW in Q3)Delays की समस्याSuzlon
Promoter Holding≈ 12%≈ 44%Inox Wind
Valuation (P/E)≈ 23-35x≈ 34-36xSuzlon
Broker Target₹64 – ₹82 (Buy)₹120 – ₹144Suzlon

नोट: उपरोक्त आंकड़े मई 2026 की उपलब्ध जानकारी (Q3 FY26, ब्रोकरेज रिपोर्ट्स जैसे Systematix, JM Financial आदि) पर आधारित हैं। मार्केट कैप, ऑर्डर बुक और टारगेट प्राइस समय के साथ बदल सकते हैं। निवेश से पहले अपनी स्वयं की रिसर्च (DYOR) करें और प्रमाणित फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लें।

मेरा नज़रिया (My Opinion)

अगर स्केल और एक्ज्युकेशन देखें तो सुजलॉन काफी मजबुत दिखाई देता हैं वहीं अगर व्याल्यूऐशन कंफर्ट और आयोनाॅक्स ग्रुप की बैंकिंग देखें तो शायद यह भी अच्छी ग्रोथ दिखा सकता हैं।

मेरी मानो तो दोनों में अगर आप अपना अलोकेशन रखते हैं तो यह आपके लिये डायवर्सिफाइड के लिये बढिया रहेगा।

अगर आप लंबे अवधी के लिये देखें तो Wind Sector अच्छा है पर इसमें शाॅर्ट टर्म काफी वोलाटिलिटी दिख सकती हैं।

Disclaimer-  यह आर्टिकल सिर्फ एज्युकेशन एवं जानकारी के लिये लिखा हैं। हम कोई सेबी रजिस्टरी एडवायजरी नहीं हैं। हम कोई भी निवेश करने की सलाह नहीं देते हैं। मार्केट में निवेश जोखिमभरा हो सकता हैं। कृपया कोई भी निवेश करने से पहले आप अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य करें।

HomepageClick Here

अक्सर पुछे जानेवाले सवाल (FAQ)

प्रश्न: Suzlon Energy और Inox Wind में से कौन सी कंपनी बड़ी है?

उत्तर- Suzlon Energy बहुत बड़ी कंपनी है। इसका Market Cap करीब ₹76,000 करोड़ है, जबकि Inox Wind का लगभग ₹17,500 करोड़। Suzlon का Scale और Market Share दोनों में आगे है।

प्रश्न: कौन सी कंपनी Debt-free है?

उत्तर- Suzlon Energy लगभग Debt-free है और Net Cash पोजीशन में (≈ ₹1,500+ Cr)। Inox Wind का Debt कम है लेकिन पूरी तरह साफ नहीं है। Suzlon का Balance Sheet मजबूत माना जाता है।

प्रश्न: Promoter Holding कितना है?

उत्तर- Suzlon में Promoter Holding ≈ 12%।

Inox Wind में Promoter Holding ≈ 44% (Inox Group की मजबूत बैकिंग)।

प्रश्न: दोनों में से कौन बेहतर निवेश है?

उत्तर- अभी Suzlon scale, Order book, Execution और Clean Balance Sheet की वजह से मजबूत पोजीशन में है। Inox Wind Promoter Strength और Turnaround Potential के कारण आकर्षक है, लेकिन Execution में पिछड़ रही है।

यह भी पढें 

Suzlon Energy पर ब्रोकरेज ‘सुपर बुलिश’, BUY रेटिंग के साथ कवरेज शुरू; अगले 1 साल का दिया टारगेट

1 मई से LPG सिलेंडर के नए नियम: आपके Monthly Budget पर कितना असर पड़ेगा? एलपीजी सिलेंडर की कीमतें कितनी है?

एक गलती और आपका पैसा फंस सकता है – बिना PAN क्रिप्टो खरीदने से पहले पढ़ें