ऑनलाइन कर्ज लेने से पहले यह सवाल आपके मन में आने ही चाहिये

By Nishant Patil

Updated on:

While Applying for an Online Loan What is Recommended Quiz: ऑनलाइन लोन (Online Loan) लेते समय सिर्फ उतना लो जितना आराम से EMI दे सको। सबसे कम ब्याज, RBI रजिस्टर्ड जगह से लो, फेक ऐप से बचो और समय पर EMI चुका सकते हो तो ही ऑनलाइन लोन का इरादा बनाओ।

Table of Contents

While applying for an online loan what is recommended quiz

लोन लेने से पहले इन महत्त्वपूर्ण सवालो पर एकबार जरुर ध्यान देना

  •  क्या आपको लोन की सच में जरूरत है या कोई और आसान तरीका है? यह सवाल सबसे पहले सोचो।
  • मुझे कितने रुपये की आवश्यकता है? सिर्फ उतना ही लोन लो जितना आवश्यक हैं।
  • Online Loan से पहले यह देखो हर महीने EMI आराम से दे पाऊंगा की नही? मेरी सैलरी कितनी हैं और उसके हिसाब से खर्च वैगैरा सब बैलेंस होगा या नहीं।
  • मैंने लिया हुआ लोन कितने महीने में लौटा सकता हुं? यह बता याद रखना की ज्यादा दिन और कम EMI मतलब ज्यादा ब्याज।
  • मेरा CIBIL स्कोर कितना है? ( लोन के लिये 750 या उससे ऊपर अच्छा माना जाता हैं)
  • मेरी EMI से लोन राशी चुकाने के बाद भी मेरे खर्चे के लिये कुछ पैसे बचेंगे या नहीं?
  • कही मेरे पर पहले से कोई कर्जा अथवा EMI तो नहीं चल रहा हैं‌?

लोन मिलने के लिए ज़रूरी बातें कौनसी हैं?

ज्यादातर अब जो Online Loan Company’s मैं उनके हिसाब से नीचे दी गई जादातर चीजे होनी चाहिये नही तो आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता हैं।

  • आपकी उम्र: 21 से 60 साल तक के बीच में हो  (जॉब वाले)
  • आपकी सैलरी अथवा इनकम हर महीने कम से कम 15,000-20,000 रुपये हो?
  • आपकी नौकरी कम से कम 6 महीने से 1 साल पुरानी हो।
  • आपके बैंक अकांउट में अच्छा बैलेंस और साफ बैंक स्टेटमेंट हो।

कुछ आवश्यक तैयारी:

  1. सबसे पहले अपना CIBIL स्कोर चेक करो।
  2. पुराना कर्ज हैं तो उसे सबसे पहले जल्दी चुकाओ।
  3. एक साथ कई जगह लोन मत मांगो (आपका सिबिल स्कोर खराब होता है)।

कौन-कौनसे कागजातों की आवश्यकता पडेगी?

  • आधार कार्ड
  • PAN कार्ड
  • 3-6 महीने की सैलरी स्लिप
  • बैंक पासबुक या 3-6 महीने का बैंक स्टेटमेंट
  • फोटो और साइन

सब साफ-साफ और सही अपलोड करो। इसके अलावा भी कंपनी की मांग के ऊपर 1-2 डाॅक्युमेंट कम या जादा हो सकते हैं।

लोन के बारे में ये बातें जरूर पूछो

किसी भी ऑनलाईन प्लेटफॉर्म से Online Loan लेने से पहले नीचे दिये सवालों के जवाब आपके पास होने चाहिये तभी आप लोन का विचार करें।

  • ब्याज दर कितनी है? (सबसे कम वाली चुनो)
  • प्रोसेसिंग फीस कितनी लगेगी?
  • देर से EMI दी तो कितने रुपयों तक जुर्माना लग सकता हैं?
  • पहले समय से लोन चुकाया तो Extra चार्ज लगेगा? या नहीं
  • मुझे कुल कितना ब्याज देना पड़ेगा?
  • EMI कितनी आएगी? (ऑनलाइन कैलकुलेटर से आप यह देख लो)

सुरक्षित तरीके से लोन कैसे लें

  • सिर्फ बड़े बैंक या अच्छी कंपनी से लोन लो (जो की RBI रजिस्टर्ड हो)।
  • फेक ऐप या वेबसाइट से बचो क्योंकि आजकल इसकी बहुत ज्यादा स्कैम चल रहे हैं।
  • लोन लेते वक्त सायबर सुरक्षा के लिये अभी भी पब्लिक वाई-फाई पर लोन के लिये कभी मत अप्लाई करो।
  • OTP या पासवर्ड किसी के साथ बिल्कुल शेयर मत करो।
  • फोन पर आपसे कोई पैसे मांगे तो सावधान हो जाना वह एक फ्राॅड हो सकता हैं।
  • अच्छे रिव्यू वाली जगह से ही लोन लेने की कोशिश करो।

लोन चुनते समय इन बातों पर जरुर ध्यान दो

ऑनलाइन लोन चुनते समय सबसे पहले ये ध्यान रखे कि ब्याज सबसे कम हो, फीस बहुत कम हो, हर महीने की EMI आराम से दे सकें और पैसा जल्दी अकाउंट में मिल जाए।

आम गलतियां (इनसे बचो)

ऑनलाइन लोन लेते समय आम गलतियां न करें जैसे बिना सोचे पहली ऑफर ले लेना, जरूरत से ज्यादा लोन लेना, EMI नहीं दे पाऊंगा फिर भी लोन लेना, गलत या अधूरे कागजात देना और EMI की तारीख भूल जाना।

ये गलतियां करने से बाद में परेशानी हो सकती है।

लोन मिलने के बाद

आपको Online Loan Received होने के बाद भी कुछ चीजों का ध्यान रखना हैं।

  • लोन की सारी शर्तें ध्यान से पढ़ लो।
  • EMI की डेट याद रखो या बैंक खाते में ऑटो डेबिट लगा दो ताकी कोई EMI चुके ना।
  • समय से पहले लोन को चुकाने की कोशिश करो (इससे आपका थोड़ा बहुत ब्याज बच जाएगा)।
  • EMI हमेशा समय पर दो, वरना स्कोर खराब हो जाएगा। इससे आगे आपको बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता हैं।

यह भी पढें: Is Silver The New Gold?

मेरी सलाह (My Opinion)

मेंरी मानो तो एक बात हमेशा याद रखना लोन लेना बहुत आसान है, लेकिन उसको लौटाना मुश्किल हो सकता है। इसलिये उतना ही कर्जा (Loan) लो जितना तुम आराम से लौटा सकते हो।

FAQ

प्रश्न: ऑनलाइन लोन के लिए न्यूनतम क्रेडिट स्कोर कितना होना चाहिए?

उत्तर- ज़्यादातर लेंडर्स के लिए ६५०-७५०+ सिबिल स्कोर जरूरी है। जितना ज़्यादा स्कोर, उतनी कम ब्याज दर मिलती है।

प्रश्न: ऑनलाइन लोन अप्लाई करने के बाद अप्रूवल में कितना समय लगता है?

उत्तर- इंस्टेंट से लेकर २४-७२ घंटे तक। कुछ ऐप्स २ मिनट में अप्रूवल देते हैं अगर दस्तावेज़ सही हों।

प्रश्न: केवाईसी दस्तावेज़ों में क्या-क्या चाहिए?

उत्तर- आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक स्टेटमेंट, इनकम प्रूफ और एक सेल्फी- ये बेसिक दस्तावेज़ लगभग सभी लेंडर्स माँगते हैं।

प्रश्न: अगर ईएमआई मिस हो गई तो क्या होगा?

उत्तर- लेट पेमेंट फीस लगती है, सिबिल स्कोर खराब होता है और कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है। ऑटो-डेबिट सेटअप करना सबसे अच्छा उपाय है।

प्रश्न: ऑनलाइन लोन सुरक्षित है या नहीं? डेटा प्राइवेसी का क्या?

उत्तर- केवल एसएसएल-सुरक्षित (https) वेबसाइट्स इस्तेमाल करें। ऐप को अनावश्यक अनुमतियाँ (कॉन्टैक्ट्स, गैलरी) न दें। प्राइवेसी पॉलिसी जरूर पढ़ें।

यह भी पढें

निफ्टी की दुकान विधी

स्टॉक ब्रोकर बंद हो जाए तो क्या होता है?