Demat Account Safety India: सोचिये अगर आप एक दिन सुबह उठे और आपका डिमैट अकाउंट नहीं खुल रहा हैं! और खबर आई की ब्रोकर बंद हो गया।
आपके दिमाग में पहला सवाल यही आयेगा की-
“क्या मेरा सारा पैसा डूब गया?”
अगर आप Zerodha, Groww, Upstox, AngleOne या दुसरा कोई ब्रोकर प्लेटफॉर्म इस्तमाल करते हो, इसका जवाब जानना जरुरी हैं।
डिमैट खाते का असली सिस्टिम
बहुत सारे लोगो का मानना होता है की उनका पैसा ब्रोकर के पास होता हैं। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं होता।
आप को भी ब्रोकर प्लेटफॉर्म से खाता निकालते हैं तो आपके खरिदे हुये स्टाॅक्स दरअसल NSDL और CSDL में होते हैं ना की ब्रोकर के पास।
Broker (जैसे Groww, Zerodha, Angle One, Upstox) सिर्फ एक बीच का माध्यम (Interface) हैं- यानी यह एक प्रकार से आपका ‘दरवाजा’ है, घर नहीं।
ब्रोकर बंद हुआ तो क्या होगा?

इसका सीधा जवाब दु तो, अगर ब्रोकर बंद हुआ तो आपके शेयर्स सुरक्षित रहते हैं क्योंकी वह डिपाॅसिटरी (CSDL अथवा NSDL) में होते हैं ब्रोकर के पास उनका ओनरशिप नहीं होता।
इसका मतलब है की Broker Application बंद हो सकता हैं, लेकिन आपके शेयर्स अथवा स्टाॅक नहीं।
आप आसानी से नया ब्रोकर चुन सकते हैं और अपने शेयर्स ट्रांसफर कर सकते हैं।
कब खतरा हो सकता हैं?
ध्यान रखें की दुनिया में कोई भी चींज 100% की गैरंटी नहीं होती चाहे वो बैंक हो या किसी देश की सरकार। Demat और Trading में भी ऐसा ही आप मान कर चलें की इसमे भी कुछ सीच्युऐशन में ऐसे ही खतरा हो सकता हैं, खासकर तब जब ब्रोकर की तरफ से गलती अथवा कुछ Misuse हो जाए।
- ब्रोकर फ्राॅड- अगर ब्रोकर SEBI द्वारा निर्धारित किसी नियमों का उल्लघंन करें।
- अनऑफिशियल/ Unauthorised ट्रैडिंग- बिना किसी भी पर्मिशन के ट्रेड करना।
- मार्जिन का ग़लत इस्तेमाल- आपके फंड या स्टाॅक का ग़लत इस्तेमाल करना।
लेकिन आपको इतना डरने की जरुरत नहीं है क्योंकी ऐसी सभी चीजों के लिये अभी के वक्त के SEBI ने काफी सख्त नियम बनाये हैं। जैसे-
- ब्रोकर को अपने को ग्राहक के फंड को अलि अलग-अलग रखना होता हैं।
- हर एक ट्रांजेक्शन की ट्रैकिंग रखनी अनिवार्य होती हैं।
- इसके लिये शिकायत करने पर कडे एक्शन लिये जाते हैं। इसके लिये एक Proper System मौजुद हैं।
इसलिये रिस्क तो पुरी तरह खत्म नहीं होता लेकिन काफी हद तक कंट्रोल में रहता हैं। बस आपको ट्रस्टेड और SEBI Regulated Broker ही चुनाना चाहिये।
खुद कैसे चेक करें?
अगर आपको आपके खाते को अथवा ब्रोकर प्लेटफॉर्म को वेरिफाई करना है तो इसे आप खुद Verify करें सकते हो। इसके लिये आसान से स्टेप्स-
- CDSL / NSDL की website पर जाएं
- CAS (Consolidated Account Statement) डाऊनलोड करें
- अपने Shares Check करें
- यही आपका असली proof है—ना की आपके ब्रोकर का, समझें।
कौनसा ब्रोकर सुरक्षित हैं? (Safe Broker?)
दरअसल, सच यही है की Groww, Zerodha, Angle One, Upstox यह सभी SEBI Regulated हैं इसलिये आप इने सुरक्षित समान माना सकते हो।
इसमें फर्क सिर्फ इतना है की इन सबका App User Interface (UI) , इस्तमाल का अनुभव, Charges और Features अलग-अलग हो सकते हैं।
नया Demat Account खोलना है? सही Platform कैसे चुनें
अगर आप Trading अथवा Investment की शुरवात कर रहे हैं तो प्लेटफॉर्म का चुनाव आपके Experience को आसान या मुश्किल बना सकता हैं। अगर मेरा अनुभव से बताऊं तो-
अगर आप एक Beginner (नौसिखिया) हैं तो आपके लिये Upstox / Groww एक सिंपल और आसान Option रहेगा।
अगर आप एक एक्टिव, अनुभवी ट्रेडर/ निवेशक हैं तो Angle One, Zerodha जैसे Advanced Tools, ज्यादा कंट्रोल और Feature देनेवाला प्लेटफॉर्म अच्छा हो सकता हैं।
आखरी शब्द (Final Words)
अब आपको सब क्लियर हो गया होगा।
आपका पैसा ऐप्लिकेशन में नहीं बल्की सिस्टम से सुरक्षित होता हैं।
अगर आपने अभी तक डिमैंट अकांउट नहीं खोला हैं, तो आप ऊपर दिये ट्रस्टेड प्लेटफॉर्म से शुरवात कर सकते हैं।
अक्सर पुछे जानेवाले सवाल (FAQ)
प्रश्न- क्या ब्रोकर बंद होने पर मेरा पैसा डूब जाएगा?
उत्तर: नहीं, आपके स्टाॅक्स/ शेयर्स CDSL/NSDL के पास सुरक्षित होते हैं ना की ब्रोकर के पास। तो ब्रोकर बंद हो जाने से आपके पैसे बिल्कुल नहीं डुबेंगे।
प्रश्न- क्या मैं अपना शेयर्स दूसरे Broker में transfer कर सकता हूँ?
उत्तर: जी हां, बिल्कुल आप अपना Stocks दूसरे Broker में जब चाहे तब Transfer कर सकते हैं।
प्रश्न- Zerodha vs Groww vs Angle One vs Upstox: कौनसा Safe हैं?
उत्तर: यह सारे ही Sebi Regulated Broker हैं इसलिये सारे उतने ही सुरक्षित हैं। सिर्फ Tools, Controls और Feature थोड़े थोड़े अलग हो सकते हैं।
प्रश्न- Demat Account किसके पास होता है?
उत्तर: डिमैट खाता CSDL और NSDL के पास होता हैं, ना की ब्रोकर के पास।
प्रश्न- सबसे safe broker कौन सा है?
उत्तर: सभी सेबी रेगुलर ब्रोकर्स सुरक्षित हैं— बस Difference उनके Features और Charges में होगा
यह भी पढें
चांदी घर की तिजोरी में रखें या डीमैट खाते में?













