Gold Rate Today: एक तरफ शेयर मार्केट ट्रंप टैरिफ के चलते नीचे जा रहा था वहीं सोने की किंमते (Gold Rate) थमने का नाम नही ले रही हैं। कुछ दिनो से बार बार यह अपना नया रिकॉर्ड बनाते जा रहा हैं। एक ही दिन में MCX में Gold Price में ₹1700 का उछाल देखने को मिला हैं।

अमेरिका बाजार में हाहाकार
सोमवार को अमेरिका बाजार में जबरदस्त गिरावट दर्ज हुई है और डाॅलर इंडेक्स भी में भी बड़ी गिरावट आई हैं वहीं दुसरी तरफ सोने का भाव इधर और ऊपर जाता था रहा हैं।
अगर इसपर GST और बनाने का चार्ज मिलाकर पहले ही Gold Rate ने 1,00,000 का आंकड़ा पिछे छोड़ दिया हैं।
यह भी पढ़ें: “ना GST, ना मेकिंग चार्ज! ये गोल्ड खरीदने का गेम-चेंजर तरीका है!”
6 दिन में 6 हजार चढ़ा सोना
पिछले छह काऱबारी दिन में लगभग 6,000 चढ़ा है यह सोने का भाव। एक सप्ताह पहले कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने का भाव ₹92, 252 प्रति 10 ग्रॅम था। जो की 22 एप्रिल को 99,178 रुपयों पर पहुंच गया। अगर पीछले छह दिनों की बात करें तो 10 ग्रॅम गोल्ड का रेट ₹5,926 महंगा हुआ हैं।
घरेलु मार्केट में 1 लाख पार हुआ सोना
अगर बात करें घरेलु मार्केट की तो मंगलवार को 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव 99,200 प्रती 10 ग्रॅम के पार पहुंच गया। लेकिन वही 3% GST और बनाने का खर्चा जोडे तो आपको 10 ग्रॅम सोने के लिये 1 लाख ही देना होगा।
24 कैरेट सोने का भाव
| भोपाल, इंदोर | 1,01,350/- |
| दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, चंडीगढ़ | 1,01,500/- |
| हैदराबाद, केरल, बैंगलुरू, मुंबई | 1,01,350/- |
| चेन्नई | 1,01,350/- |
सोने की कीमतें बढ़ीं चांदी में गिरावट
Gold Price के तो बड़ी उछाल हैं लेकिन दुसरी तरफ Silver Rate में गिरावट दर्ज की गई हैं।
चांदी में मामुली ₹342 की गिरावट देखने को मिली हैं, ₹95,900 प्रति किलो चांदी हो गई हैं। सोमवार को चांदी का भाव ₹96,242 था वहीं 28 मार्च को चांदी ने ऑल टाईम हाई बनाया था जो की ₹1,00,934 का था।
सोने में तेजी के प्रमुख कारण
- अमेरिका का टैरिफ पाॅलिसी के चलते मंदी का खतरा बढ़ गया हैं। ग्लोबल मंदी का खतरा मंडरा रहा हैं। ऐसे में लोग अपना निवेश सोने मे ज्यादा कर रहे हैं।
- डाॅलर के मुकाबले रुपयों के कमजोर होने से भी सोने की किंमते बढ़ी हैं क्योंकी इंपोर्ट करने में जादा पैसे खर्च होते हैं।
- शादीयों का मौसम शुरु हो रहा हैं ऐसे में गहनों की मांग बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। क्योंकी सोने को लो समृद्धि के प्रतिक के रुप में देखते हैं।
यह भी पढ़ें: डॉलर टू रुपये: रेट कैसे तय होता है?
₹1.10 लाख तक जा सकता है सोना
अमेरिका और चीन के बीच ट्रेडवार के चलते सोना 3,700 डाॅलर तक भी पहुंच सकता हैं। अगर यही आंकड़ा भारत के लिये कैलकुलेट करें तो वह 1.10 लाख रूपयों तक जा सकता हैं ऐसा विदेशी इन्वेस्टमेंट बैंकर गोल्डमैन सेक्स का अनुमान हैं।
क्या आपने भी सोने में निवेश किया है? या आगे करनेवाले हो? कमेंट में बतायें और इस आर्टिकल को अपने सोने के निवेश में रुची रखनेवाले दोस्तों को भी शेयर करैं।
| Homepage | Click Here |
FAQ
प्रश्न- 2025 में सोने का भाव क्या रहेगा?
उत्तर: एप्रिल 2025 में सोने के भाव 1 लाख प्रती 10 ग्रॅम पहुंच चुके हैं।
प्रश्न- दुनिया में सबसे सस्ता सोना कहाँ मिलता है?
उत्तर: भूटान देश में क्यूकी वहां उसपर कोई अतिरिक्त कर नहीं लगता।
प्रश्न- क्या 2025 में सोना खरीदना बुद्धिमानी है?
उत्तर: हां, पर अगर आप लंबे अवधी के लिये सुरक्षित निवेश करना चाहते हो भले आपको कम रिटर्न भी मिले तो आपके लिये सोना खरिदना सही ऑप्शन रहेगा।
अन्य पढे