10 Stocks to Buy: ग्लोबल मार्केट में चिप और AI शेयरों में जमकर बिकवाली हुई और उसका असर भारतीय बाजार पर भी दिखा है। वैसे थोड़ी राहत जरूर मिली, कच्चे तेल की कीमतें नीचे आईं तो निवेशकों में हल्का भरोसा लौटा है। लेकिन इसी उथल-पुथल के बीच Morgan Stanley, Nomura, Jefferies, Antique, Citi, Kotak Securities, Motilal Oswal, Anand Rathi और Deven Choksey जैसी बड़ी ब्रोकरेज फर्मों ने अपनी ताजा रिपोर्टें जारी कीं हैं और इन रिपोर्टों में 10 ऐसे शेयर निकलकर आए जिनमें आगे अच्छी तेजी की गुंजाइश दिख रही है।

आइए एक-एक करके देखते हैं।
HDFC AMC: म्यूचुअल फंड की लंबी दौड़ पर दांव
Jefferies ने HDFC AMC पर Buy रेटिंग बरकरार रखी है और टारगेट 3,090 रुपये तय किया है। यानी करीब 18 फीसदी की तेजी की संभावना हैं। मई में म्यूचुअल फंड में निवेश थोड़ा सुस्त रहा है, यह सच है। लेकिन ब्रोकरेज का मानना है कि यह 1 महीने की कमजोरी लंबी अवधि की ग्रोथ की कहानी नहीं बदलती है।
Adani Power: एक कैश कंपाउंडिंग मशीन
Morgan Stanley ने Adani Power को “कैश कंपाउंडिंग मशीन” कहा है। टारगेट 275 रुपये, यानी मौजूदा भाव से करीब 19 फीसदी ऊपर। ब्रोकरेज के मुताबिक कंपनी का नया कारोबार कम जोखिम वाला है और तेजी से विस्तार हो रहा है। इसीलिए बेहतर रिटर्न की उम्मीद जताई जा रही है।
CG Power: ट्रांसफॉर्मर की कमी, मौका बड़ा
Nomura ने CG Power पर Buy रेटिंग बनाए रखी है। टारगेट 1,100 रुपये, जो करीब 20 फीसदी की बढ़त दर्शाता है। अमेरिका में पावर ट्रांसफॉर्मर की भारी कमी है। डेटा सेंटरों की बढ़ती मांग और बिजली बुनियादी ढांचे में निवेश से CG Power को सीधा फायदा मिल सकता है।
Meesho: छोटे शहरों की बड़ी ताकत
Citi ने ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म Meesho पर Buy रेटिंग दी है। टारगेट 210 रुपये, यानी करीब 21 फीसदी की संभावित तेजी दिख रही हैं। Meesho की असली ताकत टियर 2 और टियर 3 शहरों में उसकी गहरी पकड़ है। जीरो कमीशन मॉडल उसे बाकी प्रतिस्पर्धियों से अलग बनाता है।
Aadhar Housing Finance: किफायती घर, मजबूत भविष्य
Kotak Securities ने Aadhar Housing Finance पर Buy रेटिंग बरकरार रखी है। फेयर वैल्यू 630 रुपये तय की है, जो करीब 27 फीसदी का रिटर्न देती है। सस्ते होम लोन के सेगमेंट में कंपनी की पकड़ मजबूत है और आगे ग्रोथ की रफ्तार और तेज हो सकती है।
Artemis Medicare Services: अस्पताल, तीन गुना बड़ा होने की तैयारी
Antique ने Artemis Medicare Services पर Buy रेटिंग दोहराई है उसके लिये टारगेट 340 रुपये है यानी करीब 29 फीसदी की बढ़त। कंपनी अगले 3 से 4 साल में अपनी बेड क्षमता 700 से बढ़ाकर 2,200 तक पहुंचाना चाहती है। इतना बड़ा विस्तार आगे जाकर कारोबार और मुनाफे दोनों को उड़ान दे सकता है।
Indo Count Industries: बेडशीट से आगे की कहानी
Motilal Oswal ने पहली बार Indo Count Industries को कवर किया है और सीधे Buy रेटिंग दी है। इसके लिये टारगेट 550 रुपये रखें है जो करीब 29 फीसदी की तेजी दर्शाता है। ब्रोकरेज का मानना है कि बेड लिनेन के अलावा कंपनी का नया यूटिलिटी बेडिंग कारोबार तेजी से बढ़ेगा और इसका सीधा असर कमाई पर दिखेगा।
Suzlon Energy: सिर्फ पवनचक्की नहीं, पूरा इकोसिस्टम
Deven Choksey Research ने Suzlon Energy पर Buy रेटिंग के साथ कवरेज शुरू की है। टारगेट 74 रुपये है, जबकि मौजूदा भाव करीब 57 रुपये है, यानी 30 फीसदी तक की संभावित तेजी यह दिखा सकता हैं। यह बात मुझे दिलचस्प लगी कि ब्रोकरेज ने Suzlon को अब सिर्फ विंड टर्बाइन बनाने वाली कंपनी नहीं बल्कि रिन्यूएबल एनर्जी की फुल-स्टैक कंपनी कहा है। बढ़ती ऑर्डर बुक और ग्रीन एनर्जी की मांग इसे आने वाले सालों में एक बड़ा नाम बना सकती है।
Hindustan Copper: 20 साल का करार, 46% तेजी की उम्मीद
Anand Rathi ने सरकारी कंपनी Hindustan Copper पर Buy रेटिंग बरकरार रखी है और इसके लिये टारगेट 715 रुपये दिये हैं, जो मौजूदा भाव से करीब 46 फीसदी ऊपर है। कंपनी ने HCL के साथ 20 साल का रेवेन्यू शेयरिंग समझौता किया है। इससे उत्पादन बढ़ेगा। कॉपर की बढ़ती वैश्विक मांग और नए प्रोजेक्ट इस तेजी को और रफ्तार दे सकते हैं।
Aptus Value Housing Finance: सबसे ज्यादा मुनाफेदार, 51% तक का दांव
Kotak ने Aptus Value Housing Finance पर Buy रेटिंग बनाए रखी है। फेयर वैल्यू 400 रुपये है यानी करीब 51 फीसदी की संभावित बढ़त दिखाई देती है। ब्रोकरेज के मुताबिक यह अपने सेक्टर की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली कंपनियों में से एक है। बाजार का माहौल जैसे-जैसे सुधरेगा, इसकी ग्रोथ और तेज हो सकती है।
अंत में एक जरूरी बात
यह सभी रेटिंग और टारगेट बड़ी और जानी-मानी ब्रोकरेज फर्मों के विश्लेषण पर आधारित हैं। लेकिन शेयर बाजार में कोई भी रिटर्न गारंटीड नहीं होता।
अगर आपको इस आर्टिकल से जुड़ा कोई सवाल या सुझाव है तो ‘[email protected]’ पर हमें मेल कर सकते हैं।
Disclaimer- यह आर्टिकल सिर्फ एज्युकेशन एवं जानकारी के लिये लिखा हैं। हम कोई सेबी रजिस्टरी एडवायजरी नहीं हैं। हम कोई भी निवेश करने की सलाह नहीं देते हैं। मार्केट में निवेश जोखिमभरा हो सकता हैं। कृपया कोई भी निवेश करने से पहले आप अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य करें।
| Homepage | Click Here |
यह भी पढें
1 शेयर पर ₹110 Dividend देने वाली कंपनी, जाने रेकॉर्ड डेट
Upcoming IPO this Week | 29 जून से खुलेंगे 10 नए IPO, किसमें लगाएं पैसा, पूरी लिस्ट देखें













