लाभांश कंपनी: 1 शेयर पर  ₹110 Dividend देने वाली कंपनी, जाने रेकॉर्ड डेट | Dividend Stock- Record Date

By Nishant Patil

Updated on:

लाभांश कंपनी: इस कंपनी ने अपने निवेशकों के लिये फिर से एकबार डिविडेंड का फैसला किया हैं। कंपनी ने जानकारी देते हुवे यह कहा है की हर शेयर पर कंपनी ₹110 का तगड लाभांश (डिविडेंड) देनेवाली हैं। इसके लिये कंपनी ने रेकार्ड डेट भी अगले हफ्ते रखी हैं। शेयर का नाम और इसके बारे में पुरी जानकारी आपको आगे आर्टिकल में मिलेगी।

कब हैं रेकाॅर्ड डेट?

स्टाॅक एक्सचेंज में दी जानकारी में कंपनीने बताया हैं की कंपनी जो एक शेयर पर 110 रुपयों का डिविडेंड देनेवाली हैं उसके लिये अगले महिने की रेकाॅर्ड डेट बताई गई हैं जो कि 3 जुलै हैं। इस दिन जिसी भी निवेशक के पास इस कंपनी के शेयर्स होंगे यानी रेकाॅर्ड बुक में जिनके जिनके नाम होंगे उन्हें हर एक शेयर पर इस डिविडेंड का लाभ मिलेगा।

हर साल लगातार डिविडेंड दे रही हैं कंपनी

पिछले कई साल से कंपनी निवेशकों को डिविडेंड देती आ रही हैं। साल 2025 में भी कंपनी ने निवेशकों को 104.50 रुपयों का डिविडेंड दिया था। साल 2024 में कंपनी ने निवेशकों को 95 रुपयों का डिविडेंड दिया था। साल 2023 में कंपनीने 92 रुपयों का डिविडेंड दिया था। योग्य निवेशको को साल 2022 में एक शेयर पर 80 रुपयों का डिविडेंड मिला था। कंपनी का हर साल डिविडेंड देने का ट्रेंड दिखाई देता हैं।

यह भी पढें: Suzlon को मिला Tata Power से 400 MW का ऑर्डर, साझेदारी ने छू दी नई ऊंचाई

कैसा है शेयर का प्रदर्शन?

गुरुवार को स्टाॅक मार्केट के क्लोजिंग के टाईम पर यह शेयर बीएसई में 3946.50 रुपयो पर था। पिछले एक महिने के दौरान इस शेयर में 5.48% की तेजी देखने को मिली हैं वहीं 3 महिने में इस शेयर ने 12.40% की तेजी दिखाई हैं। एक साल में इसकी शेयर किंमतो में 4.79% की गिरावट दर्ज हो चुकी हैं। इसी दौरान सेंसेक्स इंडेक्स 6.83% गिर चुका हैं।

2 साल में इस शेयर ने 30% का रिटर्न दिया हैं। महज तीन साल में शेयरों के दाम 91 प्रतिशत तक बढे हैं। पांच साल में निवेश करनेवालो को लगभग 121% का रिटर्न मिला हैं,वहीं समान अवधी में सेंसेक्स ने 45% की तेजी दिखाई हैं। पिछले 10 साल में इस शेयर ने 239 प्रतिशत का रिटर्न पोजिशनल निवेशकों को कमाकर दिया हैं।

कंपनी के बारे में जानकारी

स्वराज इंजन्स लिमिटेड (SEL) की स्थापना 1985 में मोहाली, पंजाब में हुई थी। यह मुख्य रूप से महिन्द्रा एंड महिन्द्रा के लिए स्वराज ट्रैक्टर्स के डीजल इंजन और कलपुर्जे बनाती है।

वर्तमान में, यह महिन्द्रा समूह का ही एक प्रमुख हिस्सा है और किसानों के बीच अपनी मजबूती व बेहतरीन माइलेज के लिए जानी जाती है।

कंपनी का नामस्वराज इंजन्स लिमिटेड (Swaraj Engines)
मार्केट कैप (कुल वैल्यू)₹4,804 करोड़
स्थापनासाल 1985
मुख्यालयमोहाली (पंजाब)
लिस्टेड इनNSE/ BSE
प्रोडक्टसडीजल इंजन, इंजन घटक, ट्रैक्टर स्पेयर पार्ट्स
वेबसाईटwww.swarajenterprise.com

अगर आपको इस आर्टिकल से जुड़ा कोई सवाल या सुझाव है तो ‘[email protected]’ पर हमें मेल कर सकते हैं।

Disclaimer-  यह आर्टिकल सिर्फ एज्युकेशन एवं जानकारी के लिये लिखा हैं। हम कोई सेबी रजिस्टरी एडवायजरी नहीं हैं। हम कोई भी निवेश करने की सलाह नहीं देते हैं। मार्केट में निवेश जोखिमभरा हो सकता हैं। कृपया कोई भी निवेश करने से पहले आप अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य करें।

HomepageClick Here

यह भी पढें

Upcoming IPO: 29 जून से खुलेंगे 10 नए IPO, किसमें लगाएं पैसा, पूरी लिस्ट देखें

₹1800 महीने की नौकरी वाले को मिलेंगे ₹19 लाख, EPF से रिटायरमेंट प्लान, पर 30 साल बाद यह रकम काफी होगी?