1 Cr SIP Plan: कम सैलरी होने पर अक्सर लोगों को लगता है कि वे कभी बड़ा बैंक बैलेंस नहीं बना पाएंगे। लेकिन अगर आप हर महीने सिर्फ 30 हजार रुपये भी कमाते हैं, तब भी करोड़पति बनना मुमकिन है। दरअसल, म्यूचुअल फंड एसआईपी (SIP) एक ऐसा जरिया है जहाँ छोटी-छोटी रकम जमा करके भी 1 करोड़ रुपये का बड़ा फंड खड़ा किया जा सकता है। इसके लिए मोटी सैलरी नहीं, बल्कि सही प्लानिंग जरूरी है।

30,000 की सैलरी में बचत कैसे करें?
फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स इसके लिए 50-30-20 का फॉर्मूला अपनाने की सलाह देते हैं। इसके मुताबिक 30,000 रुपये की सैलरी में से 15,000 रुपये जरूरी खर्चों पर, 9,000 रुपये अपनी सुविधाओं पर रखें। बचे हुए 6,000 रुपये में से हर महीने कम से कम 5,000 रुपये की SIP शुरू कर दें।
कंपाउंडिंग का कमाल
लंबी अवधि के निवेश में कंपाउंडिंग असली जादू दिखाती है। अगर आप हर महीने 5,000 रुपये की SIP करते हैं और सालाना औसतन 12% का रिटर्न मिलता है, तो करीब 26 साल में आपका फंड 1 करोड़ रुपये पार कर जाएगा। वहीं अगर रिटर्न 15% रहा, तो सिर्फ 21 साल में ही करोड़पति बना जा सकता है। खास बात यह है कि इस दौरान आपकी अपनी जेब से सिर्फ 12.6 लाख रुपये जमा होंगे, बाकी पूरा पैसा रिटर्न के रूप में जुड़ेगा।
यह भी पढें: ₹1 करोड़ का सपना और ₹20,000 की SIP, गणित इतना आसान है पर लोग करते नहीं | SIP se Crorepati Kaise Bane
Step-Up SIP से लक्ष्य होगा और जल्दी पूरा
अगर आप 1 करोड़ का फंड जल्दी बनाना चाहते हैं, तो Step-Up SIP अपनाना बेहतर रहेगा। इसमें हर साल सैलरी बढ़ने के साथ-साथ आप अपनी SIP की रकम भी 10% बढ़ाते जाते हैं। जैसे, पहले साल 5,000 रुपये से शुरुआत करें और अगले साल इसे बढ़ाकर 5,500 रुपये कर दें। 12% के औसत रिटर्न के हिसाब से यह तरीका आपको सिर्फ 19 साल में ही करोड़पति बना सकता है।
समझने के लिए एक आसान उदाहरण
मान लीजिए राहुल की सैलरी 30,000 रुपये है। उसने 50-30-20 के नियम के हिसाब से अपनी सैलरी बाँट ली, 15,000 रुपये घर के खर्चों में, 9,000 रुपये अपनी जरूरतों में और बाकी 6,000 रुपये में से 5,000 रुपये की SIP शुरू कर दी।
अब अगर राहुल हर साल अपनी SIP में सिर्फ 10% की बढ़ोतरी करता जाए, यानी पहले साल 5,000 रुपये, दूसरे साल 5,500 रुपये, तीसरे साल 6,050 रुपये, और इसी तरह आगे, तो 12% के औसत रिटर्न के साथ राहुल का फंड करीब 19 साल में 1 करोड़ रुपये को पार कर जाएगा।
यानी अगर राहुल आज 25 साल की उम्र में यह SIP शुरू करता है, तो 44 साल की उम्र तक वह आराम से करोड़पति बन सकता है। वो भी बिना किसी मोटी सैलरी के, सिर्फ अनुशासन और सही प्लानिंग के दम पर।
अगर आपको इस आर्टिकल से जुड़ा कोई सवाल या सुझाव है तो ‘[email protected]’ पर हमें मेल कर सकते हैं।
Disclaimer- यह आर्टिकल सिर्फ एज्युकेशन एवं जानकारी के लिये लिखा हैं। हम कोई सेबी रजिस्टरी एडवायजरी नहीं हैं। हम कोई भी निवेश करने की सलाह नहीं देते हैं। मार्केट में निवेश जोखिमभरा हो सकता हैं। कृपया कोई भी निवेश करने से पहले आप अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य करें।
| Homepage | Click Here |
यह भी पढें












