1 के 4 शेयर मिलने के बाद Vedanta का यह शेयर रॉकेट बना, 13 दिन में 113% का उछाल, पुरी खबर जानना जरूरी है

By Nishant Patil

Published on:

Vedanta iron and Steel Share Price: वेदांता आयर्न एंड स्टिल के शेयर मानो राॅकेट लगा कर उड़ रहे हैं। गुरुवार को शेयर किंमतो में 10 प्रतिशत उछाल देखने को मिला तब यह शेयर 42.65 रुपयों पर ट्रेड कर रहा था। पिछले कुछ दिनों में इस वेदांता शेयर में जबरदस्त तेजी देखने को मिली हैं। इस शेयर ने 3 हफ्तों से भी कम के समय में 113 फिसदी का रिटर्न निवेशकों को कमाकर दिया हैं। बुधवार को भी इस शेयर में 10% की तेजी देखने को मिली थी। लिस्टिंग के समय इसका मार्केट कैप महज 7,821 करोड़ रुपये था जो की अब 16,677.81 करोड़ रुपये हो चुका हैं।

13 दिन में 113% उछल गए वेदांता आयरन एंड स्टील के शेयर

वेदांता आयरन एंड स्टील के शेयर 15 जून 2026 को NSE पर 20 रुपये पर लिस्ट हुए थे। लेकिन महज 13 दिनों में ही ये शेयर 42.65 रुपये तक पहुँच गए, यानी लिस्टिंग के बाद से अब तक 113 फीसदी की जबरदस्त तेजी आ चुकी है। सिर्फ पिछले 5 दिनों में भी शेयर 31 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है। कंपनी का 52 हफ्ते का निचला स्तर 19.06 रुपये है।

अजीम प्रेमजी के फंड ने खरीदे 102 करोड़ के शेयर

अजीम प्रेमजी के प्रेमजी इनवेस्ट के PI Opportunities AIF ने वेदांता आयरन एंड स्टील के बाजार में उतरते ही करीब 102 करोड़ रुपये के शेयर खरीद लिए। एक बल्क डील में 21.02 रुपये प्रति शेयर के भाव पर करीब 4.84 करोड़ शेयर खरीदे गए, जिनकी कुल कीमत 101.68 करोड़ रुपये रही। इस बड़े निवेश ने बाजार में निवेशकों का भरोसा और मजबूत किया है और यह दिखाता है कि बड़े संस्थागत निवेशक भी इस कंपनी पर दाँव लगा रहे हैं।

क्या करती है वेदांता आयरन एंड स्टील?

वेदांता ग्रुप की यह कंपनी भारत और अफ्रीका दोनों में काम करती है। इसका मुख्य काम आयरन ओर की माइनिंग और प्रोसेसिंग है। कंपनी हाई-क्वॉलिटी स्टील, वायर रॉड्स, TMT बार, पिग आयरन, डक्टाइल आयरन पाइप्स, फेरो-सिलिकॉन, सीमेंट और मेटलर्जिकल कोक बनाती है। इसे सेसा आयरन ओर, ESL स्टील लिमिटेड और वेस्टर्न क्लस्टर लिमिटेड के कारोबार को मिलाकर तैयार किया गया है।

कंपनी का नामवेदांता आयरन एंड स्टील लिमिटेड (VISL)
मुख्यालय लंदन, यूनाइटेड किंगडम (वैश्विक मुख्यालय); भारत में मजबूत उपस्थिति
स्थापनाखदानों की शुरुआत 1954 (गोवा में)
मुख्य उत्पादस्टील, पिग आयरन, वायर रॉड्स, टीएमटी बार्स, डक्टाइल आयरन पाइप, और कोकिंग कोल
संस्थापक (Founder)अनिल अग्रवाल (Anil Agarwal)
वेबसाइटwww.vedantaironandsteel.com

अगर आपको इस आर्टिकल से जुड़ा कोई सवाल या सुझाव है तो ‘[email protected]’ पर हमें मेल कर सकते हैं।

Disclaimer-  यह आर्टिकल सिर्फ एज्युकेशन एवं जानकारी के लिये लिखा हैं। हम कोई सेबी रजिस्टरी एडवायजरी नहीं हैं। हम कोई भी निवेश करने की सलाह नहीं देते हैं। मार्केट में निवेश जोखिमभरा हो सकता हैं। कृपया कोई भी निवेश करने से पहले आप अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य करें।

HomepageClick Here

यह भी पढें

₹35,000 डाॅलर तक जायेगा सोना, राॅबर्ट कियोसाकी ने X पर कहा मैं गलत था, सोने पर कियोसाकी का यु-टर्न समझ आया क्या?

1 साल में 46.6% रिटर्न, टाॅप 5 में से असली हीरा कौन सा है?