HCL Tech Share Price: AI में HCL की बड़ी छलांग,  ₹10,857 करोड़ का यह दांव शिव नादर की विरासत को आगे ले जाएगा?

By Nishant Patil

Published on:

HCL Tech Share Price: एचसीएल (HCL) टेक्नोलॉजीज ने यूरोप की एक फॉर्च्यून ग्लोबल 50 कंपनी के साथ $1.14 अरब की बड़ी रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। यह डील वैश्विक डिजिटल वर्कप्लेस और एंटरप्राइज नेटवर्क के लिए AI ऑपरेटिंग मॉडल तैयार करने पर केंद्रित है और 2031 तक चलेगी।

इसी वजह से शुक्रवार, 3 जुलाई को HCL टेक्नोलॉजीज के शेयर बाजार की निगाहों में हैं। कंपनी ने एक नए बिजनेस सेगमेंट मे कदम रखने के लिए यह 1.14 अरब डॉलर यानी करीब 10,857 करोड़ रुपये की डील साइन की है। एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, यह समझौता जुलाई 2026 से दिसंबर 2031 तक लागू रहेगा, और चाहें तो इसे आगे पाँच साल के लिए बढ़ाया भी जा सकता है।

सर्वम AI में निवेश के बाद अब यह नई डील

गौर करने वाली बात यह है कि यह डील ऐसे समय आई है जब HCL टेक ने कुछ हफ्ते पहले ही भारतीय AI स्टार्टअप Sarvam AI मे 10.46% हिस्सेदारी खरीदने के लिए करीब 150 मिलियन डॉलर निवेश करने की घोषणा की थी। इस खबर के बाद गुरुवार को कंपनी के शेयर 4.56% उछलकर 1,081.40 रुपये पर बंद हुए। हालाँकि इस बढ़त के बावजूद, शेयर अभी भी 2026 में अब तक करीब 34% नीचे चल रहा है।

इसके अलावा, HCLSoftware ने Cloud Software Group से Jaspersoft का अधिग्रहण भी पूरा कर लिया है। कंपनी की फाइलिंग के मुताबिक यह डील 2 जुलाई 2026 की शाम 7:25 बजे पूरी हुई और इसे 1 जुलाई 2026 से प्रभावी माना जाएगा।

शुक्रवार को शेयरों में उछाल

शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में HCL टेक्नोलॉजीज के शेयर करीब 3.83% की तेजी के साथ ट्रेड करते दिखे। इस उछाल के साथ शेयर का भाव 1,119.40 रुपये पर पहुँच गया, जबकि कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 3.03 लाख करोड़ रुपये हो गया।

अगर आपको इस आर्टिकल से जुड़ा कोई सवाल या सुझाव है तो ‘[email protected]’ पर हमें मेल कर सकते हैं।

Disclaimer-  यह आर्टिकल सिर्फ एज्युकेशन एवं जानकारी के लिये लिखा हैं। हम कोई सेबी रजिस्टरी एडवायजरी नहीं हैं। हम कोई भी निवेश करने की सलाह नहीं देते हैं। मार्केट में निवेश जोखिमभरा हो सकता हैं। कृपया कोई भी निवेश करने से पहले आप अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य करें।

HomepageClick Here

यह भी पढें

ओडिशा में गौतम अदाणी का बड़ा दांव, 1 लाख करोड़ का प्रोजेक्ट, वेदांता और हिंडाल्को को सीधी टक्कर, जाने कौनसा सेक्टर?

1 के 4 शेयर मिलने के बाद Vedanta का यह शेयर रॉकेट बना, 13 दिन में 113% का उछाल, पुरी खबर जानना जरूरी है