वेदांता डिमर्जर में 60% गिरावट क्यों दिखी? निवेशकों के लिए खुशखबरी भी है! | Vedanta Share Demerger

By Nishant Patil

Updated on:

वेदांता डिमर्जर: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता लिमिटेड के शेयर 30 एप्रिल गुरुवार के बाद नये रुप में ट्रेड करना शुरु करेंगे। इसके लिये कंपनी ने मई 1, 2026 की तारिख तय की है, इससे निवेशकों को अलग अलग कंपनीयों के शेयर्स मिलेंगे।

Vedanta demerger news

कौन होंगे इसके लिये पात्र?

जिन निवेशकों के पास गुरुवार तक वेदांता के शेयर उनके अकांउट में होंगे वह सभी निवेशक डिमर्जर पाने के हकदार होंगे, गुरुवार को कंपनी के शेयर खरिदने पर आपको यह लाभ नहीं मिलेगा।

वेदांता लिमिटेड के निवेशको को क्या मिलेगा?

इस डिमर्जर के बाद निवेशकों को 1 के बदले 1 शेयर का लाभ मिलेगा। यानी हर एक वेदांता शेयर पर अलग अलग डिमर्ज्ड कंपनीयों का एक- एक शेयर दिये जायेंगे।

आज किस प्रकार होगी ट्रेडिंग ?

डिमर्जर होने के कारण आज 9:15- 9:45am बजे तक स्पेशल प्राइस डिस्कवरी सेशन होगा। इसके बाद सुबह 10 बजे के बाद सामान्य ट्रेडिंग होगी। इस दौरान वेदांता के शेयर अपने अल्युमिनियम, ऑइल एंड गैस, पावर और आयर्न एंड स्टिल बिजनेस से अलग होकर “एक्स- डिमर्जंर” आधार पर ट्रेड करेगा।

डिमर्जर के बाद कंपनी में क्या बचेगा?

डिमर्जर के बाद वेदांता के पास हिंदुस्तान जिंक के 60.71% हिस्सेदारी, जिंक इंटरनैशनल और काॅपर बिजनेस रहेगा। फिल्हाल काॅपर बिजनेस को अलग करने की योजना टाल दी गई हैं।

यह भी पढें: कॉपर में निवेश कैसे करें

कंपनी के बारे में जानकारी

कंपनी का नामवेदांता लिमिटेड (Vedanta Limited) 
सेक्टरप्राकृतिक संसाधन 
मुख्यालय (पंजीकृत)पहली मंजिल, सी विंग, यूनिट 103, कॉर्पोरेट एवेन्यू, अतुल प्रोजेक्ट्स, चकाला, अंधेरी (पूर्व), मुंबई, महाराष्ट्र – 400093
लिस्टेड एक्सचेंजNSE/BSE (VEDL/500295)
स्थापना25 जून, 1965
वेबसाईटwww.vedantalimited.com/

कंपनी का वैल्यूएशन क्या कहता हैं?

ब्रोकरेज नुवामा के अनुसार डिमर्जर से पहले वेदांता शेयर की की कुल किंमत ₹936 प्रती शेयर आकी गई थी। एक्स-डिमर्जर में वेदांता की वैल्यू करीब ₹336 प्रति शेयर थी। वहीं हिंदुस्तान जिंक की हिस्सेदारी किंमत ₹317 प्रति शेयर होगी और अन्य बिजनेस कि किंमत ₹19 प्रती शेयर होगी। 

कैसा रहा था शेयर का प्रदर्शन?

डिमर्जर से पहले वेदांता लिमिटेड शेयर प्राइस बुधवार को 4.8% चढ़कर ₹775 पर क्लोज हुआ था। साल 2026 में अब यह स्टाॅक 25% से ज्यादा तेजी दिखा चुका हैं।

एक्सपर्ट क्या कहते हैं?

विश्लेषकों का कहना है कि डिमर्जर के बाद अलग अलग बिजनेस कि व्हाल्यु स्पष्ट हो जायेगी। जिसके बाद निवेशकों को सब स्पष्ट रुप से अनलाॅक हो जायेगा। ज्यादातर एक्सपर्ट अब भी इस शेयर पर खरिददारी (Buy) की रेटिंग बनाऐ हुऐ हैं।

Disclaimer-  यह आर्टिकल सिर्फ एज्युकेशन एवं जानकारी के लिये लिखा हैं। हम कोई सेबी रजिस्टरी एडवायजरी नहीं हैं। हम कोई भी निवेश करने की सलाह नहीं देते हैं। मार्केट में निवेश जोखिमभरा हो सकता हैं। कृपया कोई भी निवेश करने से पहले आप अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य करें।

HomepageClick Here

अक्सर पुछे जानेवाले सवाल (FAQ)

प्रश्न: डिमर्जर क्या होता है?

उत्तर- डिमर्जर एक तरह की कॉर्पोरेट रीस्ट्रक्चरिंग है। इसमें एक बड़ी कंपनी अपने अलग-अलग बिजनेस को अलग-अलग स्वतंत्र कंपनियों में बाँट देती है।

प्रश्न: वेदांता के शेयर में 60% से ज्यादा की गिरावट क्यों आई?

उत्तर- यह गिरावट असली क्रैश नही है, बल्कि तकनीकी एडजस्टमेंट है। डिमर्जर के बाद मूल कंपनी (Vedanta Ltd) में चार अलग बिजनेस यूनिट्स की वैल्यू नहीं रह गई। इसलिए पुरानी कीमत (लगभग ₹773) से नई एक्स-डिमर्जर कीमत (लगभग ₹290) तय हुई। शेयरधारकों की कुल वैल्यू बरकरार रहती है क्योंकि नए शेयर मिलेंगे।

प्रश्न: डिमर्जर का मुख्य फायदा क्या है?

उत्तर-

  • हर बिजनेस अलग-अलग फोकस्ड कंपनी बनेगीबेहतर मैनेजमेंट और कैपिटल अलोकेशन।
  • कॉन्ग्लोमरेट डिस्काउंट खत्म होगा -शेयरों को उनके असली वैल्यू पर ट्रेड करने का मौका।
  • निवेशक अपनी पसंद के सेक्टर (एल्यूमिनियम, ऑयल, पावर आदि) मे निवेश कर सकेंगे।
  • चेयरमैन अनिल अग्रवाल के अनुसार यह ‘phenomenal shareholder value’ अनलॉक करेगा।

यह भी पढें

वोडाफोन आइडिया में पैसा लगेगा या डूबेगा? एक्सपर्ट की राय

Broker डूब गया तो आपका पैसा डूबेगा या बचेगा? 90% लोग सच नहीं जानते

एक गलती और आपका पैसा फंस सकता है – बिना PAN क्रिप्टो खरीदने से पहले पढ़ें