Wind Turbine की ऊँचाई और शेयर की उड़ान – सुजलॉन की कहानी अभी खत्म नहीं हुई

By Nishant Patil

Published on:

हमेशा सुर्खियों में रहनेवाली कंपनी सुजलॉन एनर्जी ने कर्नाटक के विजयनगर में भारत का सबसे ऊंचा (१७० मीटर) S१७५ (५ मेगावैट) विंड टर्बाइन पावरहाउस स्थापित किया गया हैं। यह हमारे देश में सबसे बड़ा शक्तिशाली और FDRE- रेडी टर्बाइन हैं। जिससे कंपनी के शेयर में ६% की तेजी आई हैं।

यह शेयर १६ जून सुबह ११-१२ बजे के बीच ३.६२% का उछाल दिखाकर ₹५७.५८ पर कामकाज कर रहा हैं। आज इसने ₹५९.२४ का हाई लगाया था। इसका ५२ वीक हाई ₹६८.३० का हैं वहीं इसका ५२ वीक लो ₹३८.१९ का हैं।

Suzlon Energy Share Price Chart

कंपनी के बारे में जानकारी

कंपनी का नामसुजलॉन एनर्जी
सेक्टररिन्यूएबल एनर्जी
मुख्यालयपुणे, भारत
लिस्टेड एक्सचेंजNSE/BSE
स्थापनासाल 1995
वेबसाईटwww.suzlon.com

अबतक का पावरफुल बड़ा टर्बाइन

सुजलॉन एनर्जी कंपनी के अनुसार यह S१७५ टर्बाइन भारत का सबसे शक्तिशाली टर्बाइन हैं। इसे कंपनीने १५.५ GB टर्बाइन फ्लीट से मिले ३० सालों से ज्यादा के ऑपरेशन अनुभवों से बनाया गया हैं। यह देश में  पहला FDRE-रेडी (फर्म और डिस्पैचेबल रिन्यूएबल एनर्जी) टर्बाइन होने के नाते, यह विंड एनर्जी के लिये नई संभावनाएं पेश करता हैं और भारत के एनर्जी ट्रांजिशन में विंड एनर्जी की बड़ी भुमिका सुनिश्चित करेगी।

आप चाहे तो जादा जानकारी के लिये सुजलॉन एनर्जी या इनॉक्स विंड वाला आर्टिकल भी पढ सकते हैं।

विंड एनर्जी लक्ष को पुरा करने में बड़ा कदम

न्यू और रिनवेबल एनर्जी के लिये ‘केंद्रीय कैबिनेट’ मंत्री प्रसाद जोशी ने कहा, “S175 5MW टर्बाइन का लाॅन्च देश और दुनियाभर में विंड एनर्जी से जुड़े हमारे लक्ष को पुरा करने की दिशा में यह अगला कदम होगा। यह भारत की नेक्सट जनरेशन टर्बाइन एडवांस क्लिन एनर्जी इनोवेशन में भारत की बढ़ती ताकद दिखाता हैं।

Wind Energy Turbines woman capture using Camera

क्या होगा फायदा?

सुजलॉन ग्रुप के एक्जीक्यूटिव वाईस चेयरमैन गिरिश तांती ने कहा की “इसकी सबसे बड़ी कामयाबी सिर्फ ऊर्जा उत्पादन को काफी हद तक बढ़ाने मे ही नहीं है बल्कि उन Wind Energy साइट्स को भी काम के लायक बनाने में है जो पहले बेकार मानी जाती थीं, जिससे पवन ऊर्जा के लिए बाज़ार का दायरा बढ़ेगा।”

कंपनी का कहना है की, नेक्सट जनरेशन की यह टर्बाइन से भारत जैसे कम और मध्यम हवा इलाकों में अधिक ऊर्जा उत्पादन और बेहतर प्रोजेक्ट इकोनोमिक देने की कोशिश करेगा।

Disclaimer-  यह आर्टिकल सिर्फ एज्युकेशन एवं जानकारी के लिये लिखा हैं। हम कोई सेबी रजिस्टरी एडवायजरी नहीं हैं। हम कोई भी निवेश करने की सलाह नहीं देते हैं। मार्केट में निवेश जोखिमभरा हो सकता हैं। कृपया कोई भी निवेश करने से पहले आप अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य करें।

HomepageClick Here

यह भी पढें

₹25 का डिविडेंड, टाटा की यह कंपनी जो ज्यादातर लोगों ने सुनी भी नहीं होगी, रेकॉर्ड डेट कब?

100% इथेनॉल को हरी झंडी, नितिन गडकरी E100 ऐलान