Vedanta Demerger- 4 कंपनियाँ, 4 अलग कहानियाँ, वेदांता की लिस्टिंग में असली विजेता कौन?

By Nishant Patil

Published on:

Woman surprised, Stock Market candle, Chart (AI Generated Image)

Vedanta Demerger Stocks Price: वेदांता के लिये सोमवार का दिन काफी बडा था क्योंकी Vedanta Demerger के चलते १ कंपनी के ४ अलग अलग कंपनीयों में विभाजन होनेवाला था। इन सब शेयरों में वेदांत अल्युमीनियम मेटल लिमिटेड ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया हैं। इसका शेयर लगभग ₹५२२ रुपयों के आसपास लिस्ट हुआ था। यह बाकी अलग हुई तीनों कंपनीयों के मुकाबले काफी अच्छा प्रदर्शन था। 

हालाकी, NSE पर वेदांता ऑइल एंड गैस का शेयर ₹३८, वहीं वेदांता पावर का शेयर ₹४१.८, वेदांता आयर्न एंड स्टिल का शेयर ₹२० पर इनका कामकाज की शुरवात हुई। 

२० फिसदी से ज्यादा का उछाल

अगर लिस्टिंग हुई चारों कंपनीयों की प्राइस को मुल कंपनी की शेयर प्राइस जो की २९ एप्रिल को डिमर्जर से पहले देखा जाये तो वह ₹७७३.६ थी तो अभी की प्राइस चारों को मिलाकर उस हिसाब से निकाले तो वह ₹९३३ हैं जो की लिभ २०.६ फिसदी अधिक हैं। इससे पता चलता है की इन्वेस्टर्स ने एक कंपनी की बजाय अलग अलग कंपनीयों को ज्यादा टोटल वैल्यू दी हैं। 

किस कंपनी का भाव किस किंमत पर लिस्ट हुआ?

कंपनी का नामलिस्टिंग भाव (किंमत)
वेदांता एल्युमीनियम मेटल लिमिटेड५२२ रुपये
वेदांता ऑयल एंड गैस३८ रुपये
वेदांता पावर४१.८ रुपये
वेदांता आयरन एंड स्टील२० रुपये

अल्युमीनियम बिजनेस का सबसे बेहतर प्रदर्शन

कंपनीयों के डिमर्जर के बाद जो रिस्कचरिंग से व्याल्यू अनलाॅक हुई हैं उसमें अल्युमीनियम के शेयर ने बेहतर तेजी दिखाई हैं। लिस्टींग के पहले ही अल्युमीनियम बिजनेस को सबसे बड़ा माना जा रहा था क्योंकी इसका स्केल बड़ा हैं, ऑपरेशन लागत कम है और ग्रोथ की संभावना अधिक हैं। 

भले ही इसकी लिस्टिंग ₹५२२ हो लेकिन इसकी अनुमानित किंमत ₹४२०-४५० प्रति शेयर बताई जा रही थी। 

यह भी पढें: 100% इथेनॉल को हरी झंडी, नितिन गडकरी E100 ऐलान ने मचाई हलचल

रेकॉर्ड डेट थी १ मई

सोमवार को चारों कंपनीयो की लिस्टिंग हो गई हैं। डिमर्जर के लिये रेकाॅर्ड डेट १ मई रखी थी यानी इस Demerger का फायदा उन्हें मिला है जिनके पास १ मई को इस कंपनी के शेयर्स मौजुद थे। इन शेयर धारकों को वेदांता एल्युमीनियम मेटल, वेदांता ऑयल एंड गैस, वेदांता पावर और वेदांता आयरन एंड स्टील का १-१ शेयर मिला। 

अगर एक्सपर्ट की मानें तो लिस्टिंग से अलग होने से पारदर्शिता बढ सकती है निवेशक पुरे ग्रुप की बजाय हर एक बिजनेस की व्यालू अलग-अलग तय कर सकते हैं। सोमवार को ही पता लग गया की निवेशक अल्युमीनियम बिजनेस को कितना ज्यादा क्यों अहम मान रहे थे। लेकिन सिर्फ लिस्टिग नहीं अब कंपनी कैसे क्या ग्रोथ करेगी यह तो आनेवाला भविष्य ही बता सकता हैं।

वेदांता लिमिटेड के बारे में जानकारी 

वेदांता लिमिटेड मुंबई में मुख्यालय वाली एक भारतीय बहुराष्ट्रीय खनन और धातु कंपनी है , जिसके मुख्य परिचालन जस्ता , चांदी , कोबाल्ट , निकल और सोना में हैं।

कंपनी का मुख्यालय मुंबई में स्थित है और इसके संस्थापक अरबपति व्यवसायी अनिल अग्रवाल है। वेदांता समूह की शुरुआत 1976 में उद्योगपति अनिल अग्रवाल द्वारा की गई थी।

Disclaimer-  यह आर्टिकल सिर्फ एज्युकेशन एवं जानकारी के लिये लिखा हैं। हम कोई सेबी रजिस्टरी एडवायजरी नहीं हैं। हम कोई भी निवेश करने की सलाह नहीं देते हैं। मार्केट में निवेश जोखिमभरा हो सकता हैं। कृपया कोई भी निवेश करने से पहले आप अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य करें।

HomepageClick Here

यह भी पढें

Wind Turbine की ऊँचाई और शेयर की उड़ान – सुजलॉन की कहानी अभी खत्म नहीं हुई

₹25 का डिविडेंड, टाटा की यह कंपनी जो ज्यादातर लोगों ने सुनी भी नहीं होगी, रेकॉर्ड डेट कब?