Turtlemint IPO का सच: दूसरे दिन 49% भरा, तीसरे दिन चमत्कार होगा क्या? GMP, Alloment, Lot Size पुरी डिटेल्स यहा पढे

By Nishant Patil

Published on:

Turtlemint IPO GMP: आईपीओ के दुसरे दिन तक यह आईपीओ ४९% सबस्क्राइब हो चुका हैं। टर्टलमिंट आईपीओ IPO ₹882.67 करोड़ का बुक-बिल्ड इश्यू है। GMP कितना है, जानने के लिए पढ़ें यह आर्टिकल पुरा जरुर पढें।

Turtlemint IPO, woman explain news

टेक-बेस्ड इंश्योरेंस डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्म टर्टलमिंट लिमिटेड का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम का आईपीओ सबस्क्रिपशन १९ जुन, शुक्रवार से खुला था। यह आईपीओ पहले दिन ही ४५ फिसदी तक सबस्क्राइब हो गया था। वहीं आज शुक्रवार को ११ बजे तक ४९% तक सबस्क्राइब हो गया हैं। 

दरअसल इस आईपीओ ₹८८२.६७ करोड़ का बुक-बिल्ड इश्यू हैं। इस इश्यू में ₹६६०.७२ करोड़ के ४.३५ करोड़ नऐ शेयर हैं और ₹२२१.९५ करोड़ रुपयों के १.४६ करोड़ शेयरों की बिक्री का ऑफर फाॅर सेल (OFC) शामिल हैं। अगर जीएमपी की बात करें तो निवेशकों की नजर Grey Market में टर्टलामेंट के प्रीमियम पर भी बनी हुई हैं। इसकी लिस्टिंग के बाद ही पता चलेगा की निवेशकों को फायदा होगा या नुकसान।

 Turtlemint IPO Price Band & Lot Size

टर्टलमिंट आईपीओ  का प्राइस बैंड ₹१४४ से ₹१५२ प्रति शेयर तय किया हैं और एप्लिकेशन के लिये लाॅट साईज ९८ शेयरों की रखी गई हैं। एक रिटेल निवेशक कम से कम ९८ शेयरों पर ₹१४,८९६ निवेश कर सकता हैं। 

Turtlemint IPO GMP

अगर इस आईपीओ के जीएमपी पर नजर डाले तो वेबसाईट के मुताबिक टर्टलमिंट आईपीओ का जीएमपी १.५-२ रुपये हैं। आज सुबह १० बजे के अनुसार १५२ रुपयों के प्राइस बैंड के साथ इस आईपीओ की अनुमानित लिस्टिंग किस्मत १५३.५-१५४ रुपये बन रही हैं यानी निवेशकों को प्रति अनुमानित ०.९९ फिसदी लाभ या नुकसान हो सकता हैं। 

Turtlemint IPO Subscription Status

टर्टलमिंट आईपीओ  ०.४९ गुना यानी ४९ फीसदी सबस्क्राइब हुआ हैं। आज सुबह ११ बजे तक पब्लिक कैटेगिरी में ०.४४ गुना, QIB कैटेगरी में ०.७५ और NII कैटेगरी में ०.०२ गुना सबस्क्राइब हुआ है।

Turtlemint IPO Dates

टर्टलमिंट आईपीओ जो की एक फिनटेक सोल्युशन है इसका सबस्क्रिपशन १९ जून २०२६ को शुरू हुआ था और २३ जून २०२६ को बंद होगा।

वहीं इस आईपीओ की अलौटमेंट डेट २४ जून २०२६ को फायनल होने की उम्मीद हैं। यह आईपीओ की लिस्टिंग NSE और NSE पर २९ जून २०२६ को तय की गई हैं।

Turtlemint limited Company Information

टर्टलमिंट लिमिटेड एक टेक्नोलॉजी-आधारित इंश्योरेंस डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्म है, जिसे धीरेंद्र महयावंशी और आनंद प्रभुदेसाई ने साल 2015 में शुरू किया था। हालांकि, एक जरूरी बात यह है कि कुणाल शाह भी इस कंपनी के सह-संस्थापक हैं, जिनका मूल पैराग्राफ में उल्लेख नहीं था।

यह प्लेटफॉर्म इंश्योरेंस एडवाइजर्स, ग्राहकों और बीमा कंपनियों को आपस में जोड़ता है। कंपनी का मुख्य उद्देश्य एडवाइजर्स को डिजिटल टूल्स देकर उन्हें हर ग्राहक की जरूरत के अनुसार बेहतर सेवा प्रदान करने में सक्षम बनाना है।

PoSP (पॉइंट ऑफ सेल पर्सन) मॉडल के संदर्भ में, सरकार की ओर से PoSP लाइसेंसिंग के विस्तार जैसे नियामक बदलावों का टर्टलमिंट को काफी फायदा मिला है। अब तक इस प्लेटफॉर्म पर 5 लाख से अधिक एडवाइजर्स जुड़ चुके हैं और 1.6 करोड़ से ज्यादा इंश्योरेंस पॉलिसियाँ बेची जा चुकी हैं।

अगर आपको इस आर्टिकल से जुड़ा कोई सवाल या सुझाव है तो ‘[email protected]’ पर हमें मेल कर सकते हैं।

Disclaimer-  यह आर्टिकल सिर्फ एज्युकेशन एवं जानकारी के लिये लिखा हैं। हम कोई सेबी रजिस्टरी एडवायजरी नहीं हैं। हम कोई भी निवेश करने की सलाह नहीं देते हैं। मार्केट में निवेश जोखिमभरा हो सकता हैं। कृपया कोई भी निवेश करने से पहले आप अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य करें।

HomepageClick Here

यह भी पढें

ग्रे मार्केट में ₹64 का जीएमपी,  अद्वित ज्वेल्स आईपीओ असली हीरा है या नकली चमक? पुरी डिटेल्स यहां पढे

Bonus शेयर के साथ ₹4 Dividend भी, इस कंपनी ने एक झटके में दो तोहफे दिए, पुरी जानकारी यहा