New Whatsapp CEO: भारत बेस्ड कंपनी क्रेड (Cred) के मालिक अब दुनिया के सबसे बड़े चैटिंग ऐप प्लेटफॉर्म वाट्सएप के नये चीफ होंगे। इस बड़ी मैसेजिंग ऐप को वह ग्लोबल लेवल पर लीड करने के लिये मेटा से जुड़ेंगे। दरअसल मेटा (META) क्रेड में लगभग ८,५५० करोड़ रुपयो का निवेश करनेवाली हैं। सोमवार को कुणाल शहा ने यह ऐलान किया था की वह अब वह फिनटेक कंपनी के सीईओ के तौर पर अपनी भुमिका छोड़ रहे हैं।
यह घोषणा मेटा के ९० करोड़ रुपयो के साथ की गई हैं। दरअसल यह कंपनी फंडिग H राउंड का हिस्सा हैं। इस डील के तहत तहत मेटा अपने बैंगलुरू स्थित फिनटेक कंपनी में लगभग २०% मायनाॅरिटी हिस्सेदारी हासिल करेगी।
इस बिल से पहले देखें तो क्रेड की पोस्ट वैल्यूएशन करीब ४.५ अरब डॉलर (४२,२३९ करोड़ रुपये) हो गई हैं। फंडिग में प्रायमरी और सेकंडरी शेयरों को खरिदने का काॅबिनेशन शामिल हैं।

फ्रि रिचार्ज से क्रेड तक की यात्रा
कुणाल शाह ने FreeCharge बेचने के बाद 2015-2018 तक सीखने और सोचने में वक्त बिताया। उनके मन में एक सवाल था, “भरोसे को इनाम क्यों नहीं मिलता?”
इसी सोच से 2019 में CRED की शुरुआत हुई, अपनी जेब से 10 लाख डॉलर लगाकर। आइडिया सीधा था, जो लोग क्रेडिट कार्ड बिल समय पर भरते हैं, उन्हें इनाम मिले।
2025 तक CRED के 1.7 करोड़ मेंबर बन चुके थे। कंपनी ने पेमेंट, लोन, इंश्योरेंस, कॉमर्स और वेल्थ जैसे कई क्षेत्रों में कदम रखा। निवेशकों से 90 करोड़ डॉलर से ज्यादा जुटाए और सालाना कमाई करीब 3,200 करोड़ रुपये तक पहुंची। इसके अलावा कर्मचारियों के लिए चार बार ESOP बायबैक भी किया।
पहला प्रॉफिटेबल क्वार्टर
2026 में CRED ने पहली बार मुनाफा कमाया। साथ ही कुणाल शाह ने पांचवें ESOP बायबैक का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि कंपनी अब अगले चरण में जा रही है, इसलिए वो पीछे हट रहे हैं और मितेन संपत अंतरिम CEO की जिम्मेदारी संभालेंगे, जो 2020 से स्ट्रैटेजी और फाइनेंस देख रहे हैं। शाह शेयरहोल्डर बने रहेंगे, “भूमिका बदलेगी, प्रतिबद्धता नहीं।”
मेटा बनी स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टर
मेटा CRED में माइनॉरिटी इन्वेस्टर बनेगी, लेकिन उसे कस्टमर डेटा का कोई एक्सेस नहीं मिलेगा। CRED और मेटा दोनों ने इस बात को साफ किया।
WhatsApp में नया चैप्टर
अब कुणाल शाह मेटा के साथ जुड़कर WhatsApp को ग्लोबल स्तर पर लीड करेंगे। उनका मानना है कि WhatsApp काफी आगे बढ़ चुका है, लेकिन इसकी असली क्षमता अभी बाकी है। वो मार्क जुकरबर्ग और क्रिस कॉक्स के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने WhatsApp के निवर्तमान चीफ विल कैथकार्ट का भी शुक्रिया अदा किया।
Disclaimer- यह आर्टिकल सिर्फ एज्युकेशन एवं जानकारी के लिये लिखा हैं। हम कोई सेबी रजिस्टरी एडवायजरी नहीं हैं। हम कोई भी निवेश करने की सलाह नहीं देते हैं। मार्केट में निवेश जोखिमभरा हो सकता हैं। कृपया कोई भी निवेश करने से पहले आप अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य करें।
| Homepage | Click Here |
यह भी पढें
लगा 20% अप्पर सर्किट, Elon Musk के साथ AI साझेदारी, भारतीय कंपनी के लिए वरदान है या बड़ा जोखिम?
AI Data Center का ऑर्डर मिला और शेयर 20% उड़ा, पर यह तेजी टिकेगी क्या?













