Vedanta Share Price: मंगळवार को वेदांता लिमिटेड का शेयर एकदम से ६% धड़ाम से गिरा इसका कारण है १.८% हिस्सेदारी ब्लॉक के जरिये बेची गई। इस ब्लाॅक की किंमत लगभग २,१४९ करोड़ रुपये आकी गई है। सुबह सुबह शेयर ₹२८५.९० पर दिखा जो की पिछले भाव ३०५.८५ से ६.५२% कम था।
स्टाॅक एक्सचेंज आंकड़ों की मानें तो इस ब्लाॅक डिल के तहत करीब ७.३ करोड़ वेदांता के शेयर ₹२९२ प्रति शेयर की दर से खरीदे-बेचे गए हैं।
इससे पहले CNBC-TV 18 ने कहा है की अपनी ट्विन स्टार होल्डिंग करीब १.७% हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में है। यह सौदा ब्लाॅक डिल के जरिये किया जायेगा। जिसकी अनुमानित वैल्यू करीब १,८९० करोड़ रुपये बताई जा रही हैं।

६.५ करोड़ स्टाॅक सेल करने की तेयारी
रिपोर्ट की मानें तो ट्विन स्टार होल्डिंग वेदांता के लगभग ६.५ करोड शेयर सेल कर सकती हैं। इस ब्लाॅक डिल के लिए ₹२९१ प्रति शेयर का फ्लोर प्राइस तय किया गया हैं। यह सोमवार के बंद भाव ३०५.८५ रुपये से करीब ४.९ कम हैं।
मार्च २०२६ तक ट्विन स्टार होल्डिंग की पास वेदांता की ४०.०२ हिस्सेदारी थी। जबकी पुरे प्रमोटर्स के पास ५६?३८% हिस्सेदारी थी। प्रस्तावित बिक्री के बाद भी प्रमोटर्स ग्रुप कंपनी में बहुमत हिस्सेदारी बनाए रखेगा।
डिमर्जर के बाद शेयर में ताबड़तोड़ तेजी
वेदांता ने हाल ही में अपना बडा डिमर्जर को पूरा किया था। इस वेदांता ग्रुप की तेल कंपनी वेदांता ऑयल एंड गैस लिमिटेड (Vedanta Oil and Gas Ltd) में लिस्टिंग के तुरंत बाद Lower Circuit लग गया, वहीं दूसरी तरफ वेदांता आयरन एंड स्टील लिमिटेड (Vedanta Iron and Steel Ltd) ने बाजी मारते हुए 5% से ज्यादा की तेजी दिखाई थी।

३० एप्रिल २०२६ को एक्स-डिमर्जर होने के बाद से वेदांता का अच्छा प्रदर्शन रहा। उसी दिन शेयर २७१.५५ रुपये पर बंद हुआ था, जो अब बढ़कर ३०५.८५ रुपये तक पहुंच गया था। यानी शेयर में करीब १२.६% की तेजी दर्ज की गई हैं।
निवेशकों ने डीमर्जर का किया स्वागत
डीमर्जर के बाद शुरवाती उतार-चढ़ाव के बावजूद निवेशकों ने इस पुनर्गठन का मानो स्वागत किया हैं। इसी वेदांता और उसकी चार नई लिस्टेड कंपनियों का संयुक्त मार्केट कैप डीमर्जर से पहले वैल्यूएशन से भी ऊपर निकल गया। मार्केट एक्सपर्ट का मानना है की अलग-अलग करोबार के स्वतंत्र प्रबंधन से लंबी अवधी में शेयर धारकों के बेहतर दाम मिलने की संभावना हैं।
Disclaimer- यह आर्टिकल सिर्फ एज्युकेशन एवं जानकारी के लिये लिखा हैं। हम कोई सेबी रजिस्टरी एडवायजरी नहीं हैं। हम कोई भी निवेश करने की सलाह नहीं देते हैं। मार्केट में निवेश जोखिमभरा हो सकता हैं। कृपया कोई भी निवेश करने से पहले आप अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य करें।
| Homepage | Click Here |
यह भी पढें
लगा 20% अप्पर सर्किट, Elon Musk के साथ AI साझेदारी, भारतीय कंपनी के लिए वरदान है या बड़ा जोखिम?













