Blue Cloud Softech Elon Musk AI Deal: आज सोमवार को इस शेयर में लगा है २०% का अप्पर सर्किट। कंपनी ने दिये जानकारी मे बताया की वो एआई में बिजनेस संभावना तलाश रही हैं। बता दें, आज इसमें २०% का उछाल देखने को मिला है और इसके शेयर प्राइस आज २१.६४ रुपयों पर कामकाज करते दिख रहे हैं। चलिये जानते इसके पिछे क्या कारण हैं? पुरी जानकारी विस्तार से।
कंपनी ने क्या बताया?
कंपनी ने कहा है की वो इलोन मस्क की कंपनी के साथ मिलकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी सेक्टर में शुरुवाती और बाध्यकारी संभावनाओ को तलाश रहे हैं। अभी फिलहाल दोनो फ्रेमवर्क ही बना पाये हैं और एरिया को तलाशा जा रहा है जिसमें समझौता किया जाये। यह खबर दर्शाती है की कंपनी डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्नालॉजी इकोसिस्टम के क्षेत्र में संभावना तलाशी जा रही हैं।
कंपनी के शेयर का प्रदर्शन
यह शेयर आज १८.५५ को खुला था और इसने आज १९.८२ फिसली बढ़त दिखाकर ₹२१.६४ पर बंद हो गया। इसने आज २१.६७ के उच्चतम स्तर को टच किया था। इसने एक महिने में कुल १६.६४ प्रतिशत का रिटर्न दिया हैं। वहीं इस साल में महज २.१२% की मामुली बढ़त दिखाई हैं। अगर ५ साल में देखें तो इसने ३८६% का रिटर्न दिया हैं।

इसका ५२ वीक लो ₹१६.५१ हैं वहीं इसका ५२ वीक हाई ₹३८ का हैं। इस कंपनी का कुल मार्केट कैप १६२९ करोड़ रुपयों का हैं।
यह भी पढें: Turtlemint IPO का सच: दूसरे दिन 49% भरा, तीसरे दिन चमत्कार होगा क्या?
२ बार शेयर स्प्लिट भी हुआ हैं
कंपनी के शेयर का दो बार बंटवारा (Share Split) भी हो चुका हैं। पहली बार इस शेयर को साल २०१६ में बांटा गया था। तब कंपनी का शेयर ₹१० से ₹५ प्रति शेयर आ पहुंचा था। दुसरी बार शेयर स्प्लिट साल २०२५ में हुआ था। कंपनी के शेयरों का बंटवारा दो हिस्सों में हुआ था जिसके बाद फेस वैल्यू ₹२ से घटकर ₹१ प्रति शेयर हो गई।
कंपनी का नाम क्या है? कंपनी का बिजनेस क्या हैं?
ब्लू क्लाउड सॉफ्टेक सॉल्यूशंस लिमिटेड (Blue Cloud Softech Solutions Ltd) एक वैश्विक टेक्नोलॉजी कंपनी है, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, क्लाउड समाधान और साइबर सुरक्षा में विशेषज्ञता रखती हैं। साल1991 में स्थापित इस कंपनी का मुख्यालय हैदराबाद, तेलंगाना में है।
Disclaimer- यह आर्टिकल सिर्फ एज्युकेशन एवं जानकारी के लिये लिखा हैं। हम कोई सेबी रजिस्टरी एडवायजरी नहीं हैं। हम कोई भी निवेश करने की सलाह नहीं देते हैं। मार्केट में निवेश जोखिमभरा हो सकता हैं। कृपया कोई भी निवेश करने से पहले आप अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य करें।
| Homepage | Click Here |
यह भी पढें
AI Data Center का ऑर्डर मिला और शेयर 20% उड़ा, पर यह तेजी टिकेगी क्या?
₹4000 करोड़ जुटाएगी डालमिया भारत, सीमेंट क्षेत्र में बढ़ेगी बड़ी चुनौती?













