आईटी कंपनी का आईपीओ: 4% GMP वाला आईपीओ, एप्लाई करें या लिस्टिंग पर खरीदें, फैसला मुश्किल है | CMS Technologies IPO Details in Hindi

By Nishant Patil

Published on:

CMS Technology IPO: अगर आप नये नये आईपीओ की राह देखते रहते हो तो आपके एक एक खुशखबरी हैं। 24 जून 2026 को CMS Technologies IPO ओपन हो चुका हैं। कंपनी की कुल आईपीओ साइज ₹145.78 करोड़ हैं। इसमें मौजूदा निवेशक बिल्कुल भी अपने शेयरों की बिक्री नहीं कर रहे हैं। यह आईपीओ बिल्कुल एक फ्रेश आईपीओ हैं। बता दें, कंपनी 1.29 करोड़ फ्रेश शेयर जारी करेगी।

CMS Technology IPO Price Band और Lot Size क्या हैं?

इस मेनबोर्ड आईपीओ रिटेल निवेशको के लिये 24 जून को खुलकर 29 जून को बंद होगा। कंपनी ने इस आईपीओ के लिये ₹107-₹133 का प्राइस बैंड तय किया हैं। 

इसके लिये 132 शेयरों का Lot Size तय किया गया है जिसके लिये आपको ₹14,916 इन्वेस्टमेंट करने की आवश्यकता रहेगी।

CMS Technologies IPO में किसके लिये कितना हिस्सा?

क्वालीफायर्स इन्वेस्टर्स के लिये इसमें 50 प्रतिशत हिस्सा रिजर्व रहेगा। वहीं, रिटेल निवेशकों के लिये कम से कम 35% और NII के लिये कम से कम 15 प्रतिशत हिस्सा रिजर्व रहेगा।

यह भी पढें: UPCOMING IPO: इस हफ्ते ५ नये SME IPO की मार्केट में एंट्री‌ होनेवाली हैं।

CMS Technologies IPO GMP कितना चल रहा हैं?

इंवेस्टरगेन के वेबसाईट अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का प्रिमियम सोमवार को ₹4 के करिब चल रहा था। अगर मौजुदा GMP के हिसाब से लिस्टिंग होगी तो यह 3.54 प्रतिशत की लिस्टिंग को दर्शाती हैं। बता दें की ग्रे मार्केट प्रिमियम में बहुत दिनों से कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला हैं। 

CMS Technologies Company क्या करती हैं?

यह एक आईटी कंपनी है जो की साल 1998 में शुरु की गई थी। यह देश की एक चुनिंदा कंपनी है जिसने प्रायवेट के साथ साथ सरकारी ऐसे दोनों कंपनीयों के साथ काम किया हैं। कंपनी पिछले 27 सालों से ई-गवर्नेंस प्लेटफॉर्म बनाने के लिये काम कर रही हैं। 

CMS Technologies आईपीओ के पैसे का क्या करेगी कंपनी?

दरअसल, वर्किंग कैपिटल के लिये कंपनी 56 करोड़ रुपयों का उपयोग करेगी। मौजुदा कर्जे को चुकाने के लिये 22.63 करोड़ रुपऐ का प्रयोग होगा। 

बता दें की इस आईपीओ के लिये Keynote Financial Services Ltd को लीड मैनेजर और केफिन टेक्नालॉजी को रजिस्ट्रार बनाया गया हैं।

अगर शेयर से जुड़े कोई सवाल या सुझाव है तो ‘[email protected]’ पर हमें मेल कर सकते हैं।

Disclaimer-  यह आर्टिकल सिर्फ एज्युकेशन एवं जानकारी के लिये लिखा हैं। हम कोई सेबी रजिस्टरी एडवायजरी नहीं हैं। हम कोई भी निवेश करने की सलाह नहीं देते हैं। मार्केट में निवेश जोखिमभरा हो सकता हैं। कृपया कोई भी निवेश करने से पहले आप अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य करें।

HomepageClick Here

यह भी पढें 

81 दिन में 10 लाख AC बेचकर बनाया नया रेकॉर्ड, 72 साल पुरानी कंपनी का नया कमाल, वोल्टास शेयर 5% चढ़ा, पुरी जानकारी पढें

SpaceX Share Price: 3 दिन में ₹56 लाख करोड़ बर्बाद, अदाणी अंबानी की लाइफटाईम कमाई से ज्यादा इलोन मस्क ने 3 दिन में गंवाया