81 दिन में 10 लाख AC बेचकर बनाया नया रेकॉर्ड, 72 साल पुरानी कंपनी का नया कमाल, वोल्टास शेयर 5% चढ़ा, पुरी जानकारी पढें | Voltas Share Price

By Nishant Patil

Published on:

Voltas Company Record: वोल्टास कंपनी ने इतिहास में एक नया किर्तिमान हासिल किया हैं। वित्त वर्ष २०२६-२७ के शुरुवाती ८१ दिनों में १० लाख रुम एयर कंडीशनर एसी बेचकर इसने नया रेकॉर्ड बनाया है। इस खबर के बाद Voltas Share Price ने ४.७३% की तेजी दिखाई हैं। यह उपलब्धि कंपनी ने साल २०२६-२७ के शुरवाती ८१ दिनों में पुरी कर ली हैं। जानकारी के लिये बता दें के यह कंपनी Tata Group समुह का महत्त्वपूर्ण हिस्सा हैं।

कंपनी का नामवोल्टास लिमिटेड (Voltas Limited)
स्थापना वर्षसाल १९५४
मुख्यालयमुंबई, महाराष्ट्र
उद्योग (Industry)होम अप्लायंसेज और इंजीनियरिंग समाधान
एमडी और सीईओमुकुंदन मेनन
आधिकारिक वेबसाइटwww.voltas.com

यह कामयाबी कंपनी ने तब हासिल किया जब कंपनी ने साल FY26 के अंदर २२.५ लाख यानी २.२५ मिलियन युनिट्स बेचे। इससे यह पता लगता है की मार्केट में इसकी कितनी जबरदस्त मांग है भारत जैसे देश में कंपनी कितनी मजबुत स्थिती में हैं।

शेयर प्राइस का हाल

कल वोल्टास शेयर में जबरदस्त तेजी देखने को मिली हैं। NSE कंपनी का शेयर ₹१३४३.४० के मुकाबले १३८४ रुपयों के आसपास खुला। वहीं यह शेयर ₹६३.६० या ४.७३% तेजी के साथ १४०७ पर ट्रेड कर रहा हैं। 

Voltas Share Price Chart

शेयर पिछले एक महिने में २.२५ फिसदी भागा हैं वहीं पिछले एक साल में ०.५१ फिसदी तेजी दिखा चुका हैं। 

आगे भी शेयर मे तेजी के संकेत

कंपनी के अनुसार इनोवेशन से आई ग्रोथ, ग्राहकों की जबरदस्त मांग, काम को अच्छे से पुरा करने और कई रणनितीयो के तहत इसमें रेकॉर्ड परफोर्मेंस हासिल हुआ हैं। आनेवाले दिनों में इसमें तेजी बनी रहेगी।

कई सारे प्रोडक्ट किये पेश

अगले पिछला रेकॉर्ड देखें तो वोल्टास कंपनी ने कई सारे रणनीतियों के साथ पोर्टफोलियो को नया रुप दिया हैं और प्रिमियम, मिडरेंज और वैल्यू कैटेगरी में अलग अलग तरह के प्रोडक्ट पेश किये हैं। कंपनी का कहना है की अधिक से अधिक ग्राहको तक पहुंचना और अलग अलग प्राइस पाॅईंट पर अपनी मौजुदगी मजबूती करने पर मदत मिलेगी।

वोल्टास ने मार्केटिंग कैपियन के जरिये अच्छे से ग्राहको को आकर्षित किया हैं। जिसमें AI-इनेबल्ड एयर कंडीशनर के लिए प्रमोशन और सेलिब्रिटी एंडोर्समेंट शामिल हैं। कंपनि का डिस्ट्रिब्यूशन और सर्विस नेटवर्क बहुत अच्छा हैं। इन सारी बातों ने ही कंपनी को एक बड़े ट्रस्टेड ब्रैंड के तौर पर उभार दिया हैं।

भारत का पहला AC बनानेवाली कंपनी

बता दें की वोल्टास ने साल १९५४ में भारत का एयर कंडिशनर लाॅन्च किया था। फिर साल १९८४ में पहला Split AC और साल १९९३ में पहला फ्लोर-स्टैंडिंग एसी और 2000 में पहला सब वन टन एसी भी इसी कंपनी ने लाॅंच किया था।

अगर शेयर से जुड़े कोई सवाल या सुझाव है तो ‘[email protected]’ पर हमें मेल कर सकते हैं।

Disclaimer-  यह आर्टिकल सिर्फ एज्युकेशन एवं जानकारी के लिये लिखा हैं। हम कोई सेबी रजिस्टरी एडवायजरी नहीं हैं। हम कोई भी निवेश करने की सलाह नहीं देते हैं। मार्केट में निवेश जोखिमभरा हो सकता हैं। कृपया कोई भी निवेश करने से पहले आप अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य करें।

HomepageClick Here

यह भी पढें

SpaceX Share Price: 3 दिन में ₹56 लाख करोड़ बर्बाद, अदाणी अंबानी की लाइफटाईम कमाई से ज्यादा इलोन मस्क ने 3 दिन में गंवाया

Vedanta Share Price 6% गिरा Block-Deal पर, वेदांता में प्रमोटर्स की बिकवाली, निवेशक क्यों घबराएं?