Upcoming IPO this Week | 29 जून से खुलेंगे 10 नए IPO, किसमें लगाएं पैसा, पूरी लिस्ट देखें

By Nishant Patil

Published on:

Upcoming IPO this Week India 2026 : अगला हफ्ता IPO निवेशकों के लिए काफी व्यस्त रहने वाला है। 29 जून से शुरू हो रहे सप्ताह में 10 नए पब्लिक इश्यू खुलेंगे, जिनमें 2 मेनबोर्ड सेगमेंट के हैं। साथ ही पहले से खुले 3 IPO में भी आवेदन का मौका बचा रहेगा। इसके अलावा 10 कंपनियों के शेयर इस हफ्ते शेयर बाजार में अपनी एंट्री करेंगे।

नए IPO जो इस हफ्ते खुलेंगे

Aastha Spintex IPO

मेनबोर्ड सेगमेंट का यह इश्यू 29 जून को खुलेगा और 1 जुलाई को बंद होगा। कंपनी 170 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। प्राइस बैंड 125 से 136 रुपये प्रति शेयर है और लॉट साइज 110 शेयर है। लिस्टिंग NSE और BSE पर 6 जुलाई को संभावित है।

Adon Agro Commodities IPO

यह इश्यू भी 29 जून को खुलेगा और 1 जुलाई को बंद होगा। कंपनी 44.03 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। प्राइस बैंड 66 से 70 रुपये प्रति शेयर है, लॉट साइज 2,000 शेयर है। BSE SME पर लिस्टिंग 6 जुलाई को हो सकती है।

Twinkle Papers IPO

27.52 करोड़ रुपये का यह इश्यू 29 जून को खुलकर 1 जुलाई को बंद होगा। प्राइस बैंड 64 से 69 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 2,000 शेयर है। BSE SME पर 6 जुलाई को लिस्ट होने की उम्मीद है।

Kratikal Tech IPO

30 जून को खुलेगा और 2 जुलाई को बंद होगा। कंपनी 39.69 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। प्राइस बैंड 128 से 135 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 1,000 शेयर है। BSE SME पर 7 जुलाई को लिस्टिंग संभावित है।

Vinit Mobile IPO

34.13 करोड़ रुपये का यह इश्यू 30 जून को खुलेगा और 2 जुलाई को बंद होगा। प्राइस बैंड 150 से 158 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 800 शेयर है। NSE SME पर 7 जुलाई को लिस्टिंग होने की उम्मीद है।

Sampark India Logistics IPO

27.22 करोड़ रुपये का यह इश्यू 30 जून से 2 जुलाई तक खुला रहेगा। प्राइस बैंड 80 से 84 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 1,600 शेयर है। BSE SME पर 7 जुलाई को लिस्ट हो सकती है।

Seemax Resources IPO

19.74 करोड़ रुपये का यह पब्लिक इश्यू 30 जून को खुलेगा और 2 जुलाई को बंद होगा। प्राइस बैंड 134 से 141 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 1,000 शेयर है। BSE SME पर 7 जुलाई को लिस्टिंग संभावित है।

Atharva Polyplast IPO

27 करोड़ रुपये का यह इश्यू 30 जून को खुलेगा और 2 जुलाई को बंद होगा। प्राइस बैंड 55 से 60 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 2,000 शेयर है। BSE SME पर 7 जुलाई को लिस्ट होने की उम्मीद है।

Teja Engineering Industries IPO

37.36 करोड़ रुपये का यह इश्यू 30 जून को खुलकर 2 जुलाई को बंद होगा। IPO प्राइस 220 रुपये प्रति शेयर (फिक्स्ड प्राइस) और लॉट साइज 600 शेयर है। NSE SME पर 7 जुलाई को लिस्टिंग संभावित है।

Knack Packaging IPO

मेनबोर्ड सेगमेंट का यह बड़ा इश्यू 1 जुलाई को खुलेगा और 3 जुलाई को बंद होगा। कंपनी 439.50 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। प्राइस बैंड 161 से 170 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 88 शेयर है। NSE और BSE पर 8 जुलाई को लिस्टिंग होने की उम्मीद है।

यह भी पढें: Suzlon Energy Tata Power Order: टाटा पावर ने सुजलॉन को चुना, 400 मेगावाट का ऑर्डर और एक नई साझेदारी की शुरुआत, पीछे की असली कहानी क्या है?

इस हफ्ते कौन-कौन सी कंपनियां होंगी लिस्ट

29 जून 2026:

  • Turtlemint Fintech Solutions- NSE और BSE पर लिस्टिंग संभावित
  • Anubhav Plast, BSE SME पर लिस्टिंग संभावित

1 जुलाई 2026:

  • Advit Jewels और Waterways Leisure Tourism- NSE और BSE पर
  • Riyaasat Lifestyle और Jivial Industries- BSE SME पर
  • Shreedhar Spinners- NSE SME पर

2 जुलाई 2026:

  • CSM Technologies- NSE और BSE पर (मेनबोर्ड सेगमेंट)
  • Sri Priyanka Geo Commex- NSE SME पर

3 जुलाई 2026:

  • Crazy Snacks- BSE SME पर

अगर आपको इस आर्टिकल से जुड़ा कोई सवाल या सुझाव है तो ‘[email protected]’ पर हमें मेल कर सकते हैं।

Disclaimer-  यह आर्टिकल सिर्फ एज्युकेशन एवं जानकारी के लिये लिखा हैं। हम कोई सेबी रजिस्टरी एडवायजरी नहीं हैं। हम कोई भी निवेश करने की सलाह नहीं देते हैं। मार्केट में निवेश जोखिमभरा हो सकता हैं। कृपया कोई भी निवेश करने से पहले आप अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य करें।

HomepageClick Here

यह भी पढें

₹1800 महीने की नौकरी वाले को मिलेंगे ₹19 लाख, EPF से रिटायरमेंट प्लान, पर 30 साल बाद यह रकम काफी होगी?

बिग बी ने ₹2.48 करोड़ के शेयर बेचे,68% गिरा शेयर, 5 साल में 44% रिटर्न कैसे, पुरा पढें