Amitabh Bachchan Stock Portfolio | बिग बी ने ₹2.48 करोड़ के शेयर बेचे,68% गिरा शेयर, 5 साल में 44% रिटर्न कैसे, पुरा पढें

By Nishant Patil

Published on:

Amitabh Bachchan Stock Portfolio: आज हम बाॅलीवूड के महानायक अमिताभ बच्चन जी के एक पोर्टफोलियो के शेयर के बारे में यहां बतानेवाले हैं। हम जिस शेयर के बारे में बतानेवाले हैं उसमें अमिताभ जी मार्च 2018 से इसमें निवेशक बने हुये थे। उन्होंने बुधवार को इसके 1,23,622 शेयर औसतन ₹200.84 प्रति शेयर में बेच दिये थे। अगर इसकी कुल वैल्यू देखें तो यह करीब 2.48 करोड़ रुपये थी। हालांकि इसने अमिताभ बच्चन जी को इतना कुछ खास रिटर्न नहीं मिला। इसलिये उन्होंने अपना पोर्टफोलियो को थोड़ा हल्का कर दिया।

अमिताभ बच्चन जी की ब्लाॅक डिल

इस कंपनी के शेयर्स नवंबर 2023 के रेकॉर्ड हाई से 68 फिसली तक टुट चुके थे। 24 जून 2026 को एक ब्लाॅक डिल के तहत इस शेयर की बिकवाली करदी और कुछ नई खरिददारी कर दी थी।

वहीं दुसरी तरह उनके दुसरे निवेश में इस कंपनी के 41,566 शेयर ₹199.90 प्रति भाव पर खरिदे थे, जिसकि किंमत 83 लाख रुपये थी।

क्या बिग बी बच्चनजी के पास अभी भी है इसके स्टाॅक्स?

मार्च 2026 तिमाही तक अमिताभ बच्चन के पास इस कंपनी में 2.11% हिस्सेदारी यानी 3,27,590 शेयर थे।

इस हफ्ते उन्होंने 1,23,622 शेयर बेचे (0.79% हिस्सा) जो करीब ₹2.48 करोड़ में बिके। साथ ही उन्होंने 41,566 शेयर खरीदे भी। यानी पूरी तरह नहीं निकले, बस हिस्सेदारी थोड़ी घटाई।

पुरानी बात करें तो मार्च 2018 में उनके पास 3,32,800 शेयर (2.45%) थे, जो सितंबर 2023 में घटकर सिर्फ 1.47% रह गए थे। फिर नवंबर 2023 में कंपनी ने 1:7 बोनस शेयर दिए।

कंपनी और स्टॉक की चाल

यह कंपनी और LRPC स्ट्रैंड्स बनाने वाली कंपनी है। यह पहले SME प्लेटफॉर्म पर थी, फिर जनवरी 2020 में मेन बोर्ड पर आई।

पिछले 5 दिनों में शेयर करीब 22% उछला। गुरुवार को यह ₹217.15 पर ट्रेड कर रहा था।  लेकिन 17 नवंबर 2023 के अपने ऑल-टाइम हाई ₹681.45 से यह अभी भी 68% नीचे है। साल 2026 में अब तक सिर्फ 7% रिटर्न दिया है, और पिछले 5 साल में महज 44% रिटर्न मिला है।

यह भी पढें: CMS Technologies IPO Details in Hindi

कमजोर नतीजों का असर

FY2026 में कंपनी की बिक्री घटकर ₹480.11 करोड़ रह गई, जो FY2025 में ₹620.93 करोड़ थी। मुनाफा भी ₹22.20 करोड़ से घटकर ₹17.58 करोड़ पर आ गया।

कौनसी कंपनी की बात हो रही है?

स्टील वायर, प्लास्टिक पाइप और प्लास्टिक फिल्म बनाती है। इसके प्रोडक्ट्स ऑटोमोबाइल, बिजली, तेल-गैस, सड़क, पुल और बुनियादी ढांचे में काम आते हैं।

मध्य प्रदेश के रतलाम में मुख्यालय। कंपनी की स्थापना 1971 में हुई थी।

DP Wires Share Price Chart
DP Wires Share Price Chart

LRPC स्ट्रैंड वायर, स्प्रिंग स्टील वायर, जियोमेम्ब्रेन शीट्स और पवनचक्की से बिजली भी बनाती है।

1998 में रजिस्टर हुई, पहले SME प्लेटफॉर्म पर थी, बाद में मेन बोर्ड पर आई। मार्केट कैप करीब ₹316 करोड़। कंपनी लगभग कर्जमुक्त है।

हम जिस कंपनी की बात कर रहे हैं उसका नाम है डीपी वायर्स लिमिटेड।

कंपनी का नामडीपी वायर्स लिमिटेड (DP Wires Limited)
मुख्यालयरतलाम, मध्यप्रदेश
स्थापना वर्षसाल 1971
उद्योग (Industry)स्टील और तार निर्माण, प्लास्टिक उत्पाद
स्टॉक एक्सचेंजनेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज
वेबसाइटwww.dpwires.co.in

अगर आपको इस आर्टिकल से जुड़ा कोई सवाल या सुझाव है तो ‘[email protected]’ पर हमें मेल कर सकते हैं।

Disclaimer-  यह आर्टिकल सिर्फ एज्युकेशन एवं जानकारी के लिये लिखा हैं। हम कोई सेबी रजिस्टरी एडवायजरी नहीं हैं। हम कोई भी निवेश करने की सलाह नहीं देते हैं। मार्केट में निवेश जोखिमभरा हो सकता हैं। कृपया कोई भी निवेश करने से पहले आप अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य करें।

HomepageClick Here

यह भी पढें

Suzlon Energy Tata Power Order: टाटा पावर ने सुजलॉन को चुना, 400 मेगावाट का ऑर्डर और एक नई साझेदारी की शुरुआत

81 दिन में 10 लाख AC बेचकर बनाया नया रेकॉर्ड, 72 साल पुरानी कंपनी का नया कमाल, वोल्टास शेयर 5% चढ़ा, पुरी जानकारी पढें