Suzlon Energy Tata Power Order: टाटा पावर ने सुजलॉन को चुना, 400 मेगावाट का ऑर्डर और एक नई साझेदारी की शुरुआत, पीछे की असली कहानी क्या है?

By Nishant Patil

Published on:

Suzlon Energy Tata Power Order: हमेशा चर्चा में बने रहनेवाली कंपनी Suzlon Energy की तरफ से एक बड़ी खबर निकलकर आई हैं। दरअसल सुजलाॅन और टाटा पावर बिजनेस साझेदारी और भी मजबुत हो गई हैं। टाटा पावर से सुजलाॅन को ४०० मेगावाट का ऑर्डर मिला हुआ हैं। इससे 4 राज्यों में कुल 1 गीगावाट ए लिये साझेदारी हो गई है। चलिये जानते यह इस बिल से सुजलॉन को क्या कुछ फायदा होगा और वो 4 राज्या कौनसे हैं?

विंड टर्बाइन बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy) की टाटा पावर Tata Power) के साथ मजबूत साझेदारी बननेवाली हैं। दरअसल टाटा रिन्यूएबल एनर्जी द्वारा 400 मेगावाट EPC (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन) का ऑर्डर मिला हैं।

अगर सुझलान एनर्जी शेयर (Suzlon Energy Share) की बात करें तो यह शेयर कल 1.40% की गिरावट के साथ ₹57.10 पर बंद हुआ था। यह लगातार तिसरे दिन लाल रंग में बंद हो रहा था। आज यह शेयर 1.55% की गिरावट के साथ यह शेयर ₹57.01 पर पहुंचकर बंद हो गया।

woman, suzlon turbines

Tata Power से सुजलाॅन को कैसा ऑर्डर मिला?

सुजलॉन एनर्जी को टाटा पावर से 400 मेगावाट का इपीसी का ऑर्डर मिला हैं। इतना ही नहीं दोनों के बीच देश में से चार राज्यों में 1 गीगावाट से अधिक की साझेदारी हो गई हैं। दरअसल यह ऑर्डर सुजलॉन के नए DevCo (Development Company) बिजनेस मॉडल के तहत मिला हुआ हैं। दरअसल यह टाटा पावर से मिला चवथा ऑर्डर हैं। पिछले 12 महिने में यह दूसरी बार यह जहां यह ऑर्डर रिपीट हुआ हैं। कंपनी ने अपने एक्सचैंज को दिये फाईल में बताया हैं की, आंध्रप्रदेश के अनंतपुर जिल्हे में काम किया जायेगा, जहां सुजलॉन ऑर्डर बुक करीब 1 गीगावाट हो चुका है।‌ आंध्रप्रदेश में कंपनी का इंस्टाल्ड बेस 1.8 गीगावाट हैं जो की दक्षिण भारत में इसकी कुल इंस्टाल कपैसिटी 28.44% हैं।

अगर टाटा पावर के साथ सुजलॉन के नये प्रोजेक्ट्स की बात करें तो कंपनी एस144 विंड टर्बाइन जेनेरेट्स की 127 यूनिट्स सप्लाई करेगी जिसमें हर एक की क्षमता 3.15 मेगावाट होगी। इसमे कंपनी को जमीन हासिल करने से लेकर टर्बाइन सप्लाई करने, बैलेंस ऑफ प्लांट, पूलिंग सबस्टेशन, एक्स्ट्रा-हाई वोल्टेज ट्रांसमिशन लाइन, कमीशनिंग, ऑपरेशन्स एंड मेंटेनेंस सर्विसेज का काम भी देखना होगा।

यह भी पढें: Suzlon Energy vs Inox Wind Comparison

कैसा रहा है सुजलॉन शेयर का प्रदर्शन

सुजलॉन एनर्जी के शेयरों ने निवेशकों को बड़ा झटका दिया है। बीएसई पर 16 जुलाई 2025 को इस शेयर की कीमत ₹68.30 थी, जो पिछले एक साल का सबसे ऊंचा भाव था।

लेकिन इसके बाद शेयर लगातार टूटता रहा। करीब 8 महीने बाद, 9 मार्च 2026 को यह गिरकर ₹38.17 पर आ गया। यानी महज 8 महीनों में शेयर 44% से ज्यादा नीचे आ गया। यह पिछले एक साल का सबसे निचला स्तर भी है।

कंपनी के बारे में जानकारी

कंपनी का नामसुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy Ltd)
सेक्टररिन्यूएबल एनर्जी
मुख्यालयपुणे, भारत
लिस्टेड एक्सचेंजNSE/BSE
स्थापनासाल 1995
वेबसाईटwww.suzlon.com

अगर आपको इस आर्टिकल से जुड़ा कोई सवाल या सुझाव है तो ‘[email protected]’ पर हमें मेल कर सकते हैं।

Disclaimer-  यह आर्टिकल सिर्फ एज्युकेशन एवं जानकारी के लिये लिखा हैं। हम कोई सेबी रजिस्टरी एडवायजरी नहीं हैं। हम कोई भी निवेश करने की सलाह नहीं देते हैं। मार्केट में निवेश जोखिमभरा हो सकता हैं। कृपया कोई भी निवेश करने से पहले आप अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य करें।

HomepageClick Here

यह भी पढें

BrahMos कनेक्शन वाली कंपनी, HAL ने ₹1347 करोड़ दिए, Defense सेक्टर में नया खेल शुरू

आईटी कंपनी का आईपीओ: 4% GMP वाला आईपीओ, एप्लाई करें या लिस्टिंग पर खरीदें, फैसला मुश्किल है