एक्सपर्ट ने 3 शेयरों पर बाय काॅल दी, 7% टारगेट है पर स्टापलास क्या है, कोई नहीं बताता | Buy Call Stocks 2026

By Nishant Patil

Published on:

Buy Call Stocks 2026: अगर आप शेयर बाजार में शॉर्ट टर्म ट्रेडिंग के मौके ढूंढ रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है। च्वाइस ब्रोकिंग के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट आकाश शाह ने तीन शेयरों पर खरीदारी की सलाह दी है। उनके मुताबिक इन तीनों के चार्ट पर मजबूत तेजी के संकेत दिख रहे हैं और मौजूदा स्तर से करीब 7 फीसदी तक का रिटर्न मिल सकता है। हालांकि निवेशकों को स्टॉप लॉस का पालन जरूर करना चाहिए।

1. GREAVESCOT

इस शेयर में 220 रुपये के स्तर पर खरीदारी की सलाह दी गई है। टारगेट 236 रुपये और स्टॉप लॉस 210 रुपये रखा गया है। एक्सपर्ट के मुताबिक शेयर ने 200 डे EMA के ऊपर मजबूत ब्रेकआउट दिया है और 50 डे EMA भी 200 डे EMA के ऊपर निकल चुका है, जो तेजी के मजबूत संकेत माने जाते हैं।

2. INOXINDIA

इस शेयर के लिए 1,958 रुपये पर खरीदारी, 2,100 रुपये का टारगेट और 1,860 रुपये का स्टॉप लॉस सुझाया गया है। शेयर ने हाल ही में अपने पुराने लाइफटाइम हाई के ऊपर ब्रेकआउट किया था। इसके बाद जो हल्की गिरावट आई, वह सिर्फ मुनाफावसूली थी। अब शेयर दोबारा ऊपर जाने की स्थिति में दिख रहा है।

यह भी पढें: Technical Indicators छोड़ो, यह तरीका बदल देगा आपका Investing गेम, बिना Indicators के भी हो सकता है मुनाफा!

3. APLLTD

822 रुपये पर खरीदारी की सलाह दी गई है। टारगेट 880 रुपये और स्टॉप लॉस 784 रुपये है। एक्सपर्ट का कहना है कि शेयर ने कई महीनों बाद 200 डे EMA के ऊपर मजबूत क्लोजिंग दी है। इसके साथ ही 20 डे EMA भी 50 डे और 100 डे EMA के ऊपर पहुँच गया है, जो तेजी की पुष्टि करता है।

शेयर के नामखरीद भावस्टॉप लॉसटारगेटसंभावित तेजी
GREAVESCOT₹220₹210₹236~7.3%
INOXINDIA₹1,958₹1,860₹2,100~7.3%
APLLTD₹822₹784₹880~7.1%

अगर आपको इस आर्टिकल से जुड़ा कोई सवाल या सुझाव है तो ‘[email protected]’ पर हमें मेल कर सकते हैं।

Disclaimer-  यह आर्टिकल सिर्फ एज्युकेशन एवं जानकारी के लिये लिखा हैं। हम कोई सेबी रजिस्टरी एडवायजरी नहीं हैं। हम कोई भी निवेश करने की सलाह नहीं देते हैं। मार्केट में निवेश जोखिमभरा हो सकता हैं। कृपया कोई भी निवेश करने से पहले आप अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य करें।

HomepageClick Here

यह भी पढें

Defense Stock में पैसा लगाने वालों के लिए खुशखबरी,  ₹3 लाख करोड़ की कंपनी का बड़ा ऐलान

पुराना Gold बेच रहे हैं लोग, 90 दिन 50,000 किलो सोना बेचा गया, सराफा बाजार में यह तूफान कहाँ से आया?