Top Performing Index Mutual Funds 2026: अगर आप पैसिव इनकम अथवा म्युचुअल फंड जैसे कम रिस्की सेगमेंट में निवेश करते हो तो आपके लिये एक बड़ी खबर निकलकर आई हैं। दरअसल, 30 जून 2026 के ACE MF अनुसार इंडेक्स फंड्स-ऑदर्स’ कैटेगरी में ICICI Pru NASDAQ 100 Index Fund ने रिटर्न के मामले में सबको पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल कर लिया हैं क्योंकी इस फंड ने 10-20 नहीं बल्की 46.6% का जबरदस्त रिटर्न दिया हैं।
इतना ही नहीं, इस फंड ने Motilal Oswal S&P 500 Index Fund और Motilal Oswal BSE Enhanced Value Index Fund जैसे दिग्गज फंड्स को भी पीछे छोड़ दिया है। तो चलिए एक नजर डालते हैं इस कैटेगरी के टॉप 5 फंड्स पर और देखते हैं कि किसका प्रदर्शन कितना दमदार रहा।

बेंचमार्क इंडेक्स को भी बड़े अंतर से पछाड़ा
किसी भी इंडेक्स फंड की असली परीक्षा यही होती है कि उसने अपने बेंचमार्क की तुलना में कितना बेहतर किया। ICICI Pru NASDAQ 100 Index Fund इस कसौटी पर भी खरा उतरा है। 1 साल में इस फंड ने 46.6% का रिटर्न दिया, जबकि इसके बेंचमार्क ने सिर्फ 33.5% दिया, यानी फंड 13.1% आगे रहा। 3 साल के आधार पर भी फंड ने 31.5% का सालाना रिटर्न दिया, जो बेंचमार्क के 25.9% से 5.6% ज्यादा है।
टॉप 5 इंडेक्स फंड्स का रिपोर्ट कार्ड (AUM ₹1,500 करोड़ से अधिक)
इस रैंकिंग में सिर्फ उन्हीं स्कीम्स को शामिल किया गया है जिनका AUM यानी कुल कॉर्पस कम से कम ₹1,500 करोड़ है। इनमें सबसे बड़ा फंड Motilal Oswal S&P 500 Index Fund है, जिसके पास ₹4,580.4 करोड़ की संपत्ति है।
अलग-अलग समय अवधि के आधार पर टॉप 5 फंड्स का प्रदर्शन

छोटी और लंबी अवधि में रिटर्न का खेल बदल जाता है
इस डेटा से एक अहम बात सामने आती है, शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म रिटर्न में जमीन-आसमान का फर्क हो सकता है।
3 महीने और 3 साल दोनों में ICICI Pru NASDAQ 100 Index Fund सबसे आगे रहा। 3 महीने में 27.2% और 3 साल में 31.5% का रिटर्न दिया। लेकिन 1 महीने की बात करें तो तस्वीर बदल जाती है। यहाँ Nippon India Nifty Midcap 150 Index Fund और Motilal Oswal Nifty Midcap 150 Index Fund 0.9% रिटर्न के साथ आगे निकल गए, जबकि ICICI Pru इस दौरान -1.0% पर रहा।
यही वजह है कि जानकार हमेशा कहते हैं, किसी फंड को सिर्फ एक महीने या तीन महीने का रिटर्न देखकर मत चुनिए, उसका लंबा ट्रैक रिकॉर्ड देखिए।
इंडेक्स फंड होते क्या हैं?
इंडेक्स फंड एक तरह के पैसिव म्यूचुअल फंड होते हैं। इनका काम किसी खास इंडेक्स, जैसे Nifty 50, Sensex या NASDAQ 100, को हूबहू ट्रैक करना होता है। इनका प्रदर्शन पूरी तरह इस बात पर निर्भर करता है कि वह इंडेक्स कैसा चल रहा है और फंड का ट्रैकिंग डिफरेंस कितना कम है।
अगर आपको इस आर्टिकल से जुड़ा कोई सवाल या सुझाव है तो ‘[email protected]’ पर हमें मेल कर सकते हैं।
Disclaimer- यह आर्टिकल सिर्फ एज्युकेशन एवं जानकारी के लिये लिखा हैं। हम कोई सेबी रजिस्टरी एडवायजरी नहीं हैं। हम कोई भी निवेश करने की सलाह नहीं देते हैं। मार्केट में निवेश जोखिमभरा हो सकता हैं। कृपया कोई भी निवेश करने से पहले आप अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य करें।
| Homepage | Click Here |
यह भी पढें
5 साल में सबसे तगड़ा रिटर्न! टॉप म्यूचुअल फंड की लिस्ट, कौनसा फंड सबसे आगे?












