नैक पैकेजिंग का आईपीओ, जीएमपी है 15%, लिस्टिंग पर क्या होगा? | Knack Packaging IPO details in Hindi

By Nishant Patil

Published on:

Knack Packaging IPO: निवेशकों के लिये यह इस आईपीओ का सबस्क्रिपशन 1 से लेकर 3 जुलै तक खुला रहेगा। इसका प्राइस बैंड ₹161-₹170 प्रति शेयर तय किया गया हैं। ग्रे मार्केट प्रिमियम में भी इसने धूम मचा दी हैं। चलिये जानते हैं इसके बारे में पुरी डिटेल्स जानकारी इस आर्टिकल में।

इस कंपनी के शेयर NSE और BSE इन दोनों स्टाॅक एक्सचेंज पर लिस्टेड होंगे। 

Knack Packaging IPO Size

कंपनी इस बुक बिल्ड इश्यू के जरिये कुल 439.50 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। यह इश्यू दो हिस्सों में बँटा हुआ है। पहला, 380 करोड़ रुपये मूल्य के 2.24 करोड़ नए शेयरों का फ्रेश इश्यू और दूसरा, 59.50 करोड़ रुपये के 35 लाख शेयरों का ऑफर फॉर सेल।

Knack Packaging IPO Dates

Knack Packaging का IPO 1 जुलाई 2026 को खुलेगा और 3 जुलाई 2026 को बंद होगा। शेयर अलॉटमेंट 6 जुलाई 2026 को होगा, जबकि शेयर बाजार में लिस्टिंग 8 जुलाई 2026 को होने की उम्मीद है।

Knack Packaging IPO Price Band

कंपनी ने IPO का प्राइस बैंड 161 से 170 रुपये प्रति शेयर तय किया है। एक लॉट में 88 शेयर हैं। अपर प्राइस बैंड के हिसाब से रिटेल निवेशकों के लिए न्यूनतम निवेश राशि 14,960 रुपये बनती है।

Knack Packaging IPO Issue Structure

इस IPO में करीब 50 फीसदी हिस्सा QIB, 35 फीसदी रिटेल और 15 फीसदी NII कैटेगरी के लिए आरक्षित रखा गया है।

Knack Packaging IPO GMP

बाजार सूत्रों के मुताबिक अनलिस्टेड मार्केट में Knack Packaging का GMP फिलहाल 26 रुपये है, जो कैप प्राइस से करीब 15.2 फीसदी अधिक है।

यह भी पढें: लाभांश कंपनी: 1 शेयर पर  ₹110 डिविडेंड देने वाली कंपनी, जाने रेकॉर्ड डेट | Dividend Stock and Record Date Details

Knack Packaging Company Information

2013 में स्थापित Knack Packaging Ltd एक इंटीग्रेटेड पैकेजिंग सॉल्यूशन कंपनी है। यह मुख्य रूप से प्रिंटेड और Laminated Woven Polypropylene (PLWPP) बैग बनाती है, जिनका इस्तेमाल फूड, एग्रीकल्चर, सीमेंट, केमिकल और बिल्डिंग मटेरियल जैसे कई सेक्टर्स में होता है। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने भारतीय PLWPP बैग मार्केट में करीब 10.1 फीसदी हिस्सेदारी हासिल की।

कंपनी के ग्राहकों में बाबा एग्रो फूड, ड्रोल्स पेट फूड, KRBL और DCM श्रीराम जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इसके अलावा कंपनी 68 देशों में Cargill समेत कई ग्लोबल ब्रांड्स को भी सप्लाई करती है। अमेरिका, मैक्सिको और साउथ अफ्रीका इसके प्रमुख एक्सपोर्ट बाजार हैं।

Knack Packaging Financial Numbers Overview

वित्त वर्ष 2026 में कंपनी की कुल आय 13 फीसदी बढ़कर 843.77 करोड़ रुपये रही। इसी दौरान टैक्स के बाद मुनाफा 26 फीसदी उछलकर 92.72 करोड़ रुपये पहुँच गया। कंपनी की कुल एसेट्स 595.25 करोड़, EBITDA 172.79 करोड़ और नेट वर्थ 308.19 करोड़ रुपये रही।

IPO राशी का इस्तेमाल

फ्रेश इश्यू से मिलने वाले 320 करोड़ रुपये गुजरात में नई मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी बनाने पर खर्च किए जाएंगे। बाकी रकम सामान्य कॉरपोरेट जरूरतों के लिए इस्तेमाल होगी।

लीड मैनेजर

इस IPO का बुक रनिंग लीड मैनेजर Systematix Corporate Services Limited है।

रजिस्ट्रार

इस इश्यू का रजिस्ट्रार MUFG Intime Private Limited है।

अगर आपको इस आर्टिकल से जुड़ा कोई सवाल या सुझाव है तो ‘[email protected]’ पर हमें मेल कर सकते हैं।

Disclaimer-  यह आर्टिकल सिर्फ एज्युकेशन एवं जानकारी के लिये लिखा हैं। हम कोई सेबी रजिस्टरी एडवायजरी नहीं हैं। हम कोई भी निवेश करने की सलाह नहीं देते हैं। मार्केट में निवेश जोखिमभरा हो सकता हैं। कृपया कोई भी निवेश करने से पहले आप अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य करें।

HomepageClick Here

यह भी पढें

Defense Stock में पैसा लगाने वालों के लिए खुशखबरी,  ₹3 लाख करोड़ की कंपनी का बड़ा ऐलान

पुराना Gold बेच रहे हैं लोग, 90 दिन 50,000 किलो सोना बेचा गया, सराफा बाजार में यह तूफान कहाँ से आया?