1929 जैसी मंदी 2026 में? — Rich Dad Poor Dad वाले लेखक ने जो कहा वो सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे | Robert Kiyosaki market crash Hindi

By Nishant Patil

Updated on:

राॅबर्ट कियोसाकी’ की भविष्यवाणी: रिच डैड पुअर डैड (Rich Dad Poor Dad) इस बेस्ट सेलर किताब के लेखक राॅबर्ट कियोसाकी (Robert Kiyosaki) एक बार फिर बड़ा दावा किया हैं।

Market Crash person panic
AI Generated Image

दरअसल उन्होंने अपने सोशल मिडिया प्लॅटफार्म ‘X’ पर एक टि्वट करके उसमें कहा है की उनकी साल 2002 में छिपी किताब रिच डैड्स प्रोफेसी (Rich Dad’s Phrophecy) में जिस आर्थिक संकट की बात का जिक्र किया था, वह अब साल 2026 में होती दिख रही हैं।

अगर आपको रिच डैड पुअर किताब क्या पढ़ने योग्य है इसके लिये हमारा पुराना आर्टिकल आप पढ़ सकते हो।

पहले भी कर चुके हैं कई भविष्यवाणीया (Robert Kiyosaki Prediction)

नामराॅबर्ट टोरू कियोसाकी (Robert Kiyosaki)
जन्म 8 एप्रिल 1947
देशअमेरिका
व्यवसायबिजनेसमैन, लेखक
लिखी हुई क़िताबेंरिच डैड पुअर डैड, कैशफ्लो क्वाड्रेंट, The Business of the 21st Century, रिच डैड्स रिटायर यंग रिटायर रिच इत्यादी..
वेबसाईटwww.richdad.com

मशहूर लेखक राॅबर्ट कियोसाकी इससे पहले भी कई बार अपनी बेबाक और डरानेवाले आर्थिक अनुमान से सुर्खियो में रह चुके हैं। दरअसल Robert अपने सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं‌ और अपने ट्विट के जरिये अपने दुनियाभर के फोलोवर्स को अमीर बनने की टिप्स देते रहते हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने ट्विट करके फिर एक बार दुनिया को आगाह किया हैं।

Robert Kiyosaki ‘X’ Social Media Platform Post

कियोसाकी ने यह दावा की किया है की साल 2026 में उनकी किताब में लिखी रिच डैड्स प्रोफेसी (Rich Dad Prophecy) की बात साबित होते दिख रही हैं।

एवरीथिंग इन बबल (Everything Bubble)

Robert Kiyosaki के मुताबिक, दुनिया ‘एवरीथिंग इन बबल’ यानी हर चीज के दामों के बुलबुले में जी रही हैं। उन्होंने आगे कहा है की, जब यह बुलबुला फुटेगा तो यह दुनिया के इतिहास की सबसे बड़ी मंदी लेकर आयेगा। उन्होंने अपने ट्विट में आगे दुबई से वेगास और टोकियो से लेकर न्यूयार्क तक की जगह को नाम लेते हुये कहा है की आर्थिक गिरावट हर जगह दिख रही हैं।

बेघर की संख्या बढेगी (Hopelessness Increases)

Robert कियासकी ने कहा है की इस बड़े आर्थिक संकट में पुरी दुनियाभर में बेघर यानी होमलेसनेस की संख्या तेजी से बढेगी।

यह भी पढें: क्या मुझे द इंटेलिजेंट इन्वेस्टर पढ़ने की जरूरत है?

अमीर बनने की उम्मीद भी दी (Become Rich)

हालांकि कियोसाकी ने अपने पोस्ट से डराने के साथ साथ एक उम्मीद भी दी हैं। उन्होंने आगे कहा है की इससे ऐसा नहीं है की हर कोई मंदी की चपेट में आये या उसका शिकार बने बल्की अगर आप सही तरिके की पढ़ाई करते हैं, जागृत रहते हैं और अपने फायनाशियल फ्रीडम को अच्छे से जानते हैं तो इस में गिरती अर्थव्यवस्था में भी विजेता बनकर उभरेंगे। उनका कहना है की इस बड़ी मंदी में भी उन लोगों के लिये अमीर बनने का मौका हो सकता है जो आर्थिक और मानसिक रुप से तैयार हैं।

Disclaimer-  यह आर्टिकल सिर्फ एज्युकेशन एवं जानकारी के लिये लिखा हैं। हम कोई सेबी रजिस्टरी एडवायजरी नहीं हैं। हम कोई भी निवेश करने की सलाह नहीं देते हैं। मार्केट में निवेश जोखिमभरा हो सकता हैं। कृपया कोई भी निवेश करने से पहले आप अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य करें।

HomepageClick Here

अक्सर पुछे जानेवाले सवाल (FAQ)

प्रश्न: रॉबर्ट कियोसाकी कौन है?

उत्तर- एक लोकप्रिय प्रसिद्ध अमेरिकी लेखक, व्यवसायी, निवेशक और वित्तीय शिक्षक हैं, जो अपनी बेस्टसेलर (Bestseller) किताब “रिच डैड पुअर डैड” (Rich Dad Poor Dad) के लिए विश्वभर में जाने जाते हैं।

प्रश्न: रॉबर्ट कियोसाकी पर कितना कर्ज है?

उत्तर- राॅबर्ट कियोसाकी ने दुनिया को अपनी किताबो से वित्तीय साक्षरता, वित्तीय स्वातंत्रता, संपत्ति का महत्व सीखाया लेकिन उन्होंने इन्स्टाग्राम पर अपने एक पोस्ट में यह बताते हुये सबको चौकाया था कि उन्हपर $1.2 Billion (लगभग 10,000 करोड़ रुपये) का कर्जा हैं।

प्रश्न: रॉबर्ट कियोसाकी की किताबें ‘Poor Dad Rich Dad’ किस बारे में हैं?

उत्तर: रिच डैड पुअर डैड मुख्य रूप से Financial Education, Investment और संपत्ति बनाने के बारे में है।

प्रश्न: Robert Kiyosaki Net Worth कितनी हैं?

उत्तर- रॉबर्ट कियोसाकी की अनुमानित कुल संपत्ति लगभग $100 मिलियन (800-900 करोड रुपये से अधिक) है। ( यह आधिकारिक आंकड़ा नहीं बल्की प्रतिष्ठित वित्तीय डेटा पोर्टल्स द्वारा दिया गया डाटा पर आधारित हैं।)

प्रश्न: रॉबर्ट कियोसाकी के Silver के बारे में क्या राय है?

उत्तर- Robert Kiyosaki चांदी (Silver) को ‘ईश्वर का पैसा’ मानते हैं और इसे सबसे बेहतरीन हार्ड एसेट निवेशों में से एक मानते हैं। 

यह भी पढें

शेयर मार्केट सीखने के लिए 5 बेस्ट बुक कौन सी है?

‘Psychology of Money’ किताब Review

बेबीलोन का सबसे अमीर आदमी – ऐसी किताबें जो आपकी जिंदगी बदल सकती हैं