क्या बेबीलोन का सबसे अमीर आदमी किताब पढ़ने लायक है? | Is the Richest Man in Babylon Worth Reading

Is the Richest Man in Babylon Worth Reading: मेरे हिसाब से यह किताब हर एक को पढ़नी चाहिये जो वित्तीय चीजों के मुल तत्व को समझना चाहता हैं। यह किताब उसको सबसे पहले पढना चाहिये जो निवेश की शुरवात कर रहा हैं। यह किताब उसे भी पढ़नी चाहिये जो व्यक्ती वित्तीय चीजों में भी अनुभवी हैं।

The Richest man in Babylon Book

क्या बेबीलोन का सबसे अमीर आदमी पढ़ने लायक है? (Is the Richest Man in Babylon Worth Reading) यह इस आर्टिकल में पुरे विस्तार से जानने वाले हैं।

यह किताब किसके बारे में हैं और किसने लिखा हैं?

Table of Contents

यह किताब जाॅर्ज एस.क्लैसन ने साल 1926 में लिखी हैं जो की प्राचीन बेबीलोन नामक शहर पर आधारित हैं। यह किताब हमें 4,097 साल पुराने स्थापित दृष्टांतो के संग्रह माध्यम से वित्तीय चीजों का ज्ञान देती हैं। इस किताब को पर्सनल फायनांस का एक उत्कृष्ट उदाहरण माना जाता हैं।

आज के दौर के लिये यह किताब पढ़ना कारगर हैं?

यह किताब साल 1926 में प्रकाशित हुई थी लेकिन आप भी इसमें बतायें गये सिद्धांत प्रासंगिक लागू होते हैं। इस पुस्तक का आज के समय कि बिक्री इस बात का सबसे बड़ा प्रमाण हैं‌। काल कौनसा भी हो लेकिन वित्तीय सिद्धांत कभी पुराने नहीं होते वो कल भी काम करते थे वैसे आज भी काम करते हैं।

क्या यह सच्ची कहानी हैं?

अगर सच कहा जाये तो यह एक काल्पनिक कहानी हैं मगर इसकी वित्तीय सलाह वास्तविक जीवन के सिद्धांतों और ज्ञान पर लिखी गई हैं। किताबों में बताई गई कहानियो का इस्तमाल सिर्फ इसे सुलभ और आकर्षक बनाने के लिये इस्तमाल की गई हैं।

इस किताब में आपको क्या सिखाया गया हैं?

यह किताब हममें से हर एक कि निजी सफलता से मतलब रखती हैं। यह हमें वित्तीय सफलता का अर्थ और इसमें आनेवाले परिणामों पर भाष्य करती हैं। इसमें बताया गया हैं की आप कितना भी कमाते हो कुछ हिस्सा अपने लिये कैसे इस्तमाल करें यह बताया गया हैं।

यह किताब हमें वित्तीय प्लॅन कैसे बनाना हैं और अपने वेल्थ को कैसे संभालना हैं इसके बारे में बताता हैं।

क्या यह किताब मुझे पढ़नी चाहिये?

हां, बिल्कुल इसे उसे हर एक व्यक्ती को पढ़ना चाहिये जो अपना कर्जे को खत्म करना चाहता हैं, वित्तीय स्वतंत्रता पाना चाहता हैं, अपने पैसे को सुरक्षित निवेश करना चाहता हैं और अपने संपत्ति में वृद्धि करना चाहता हैं।

रिच डैड पुअर डैड या बेबीलोन का सबसे आमिर आदमी: कौनसी किताब पढुं?

दोनों ही अलग अलग किताबें हैं लेकिन आपको सबसे पहले यदी कोई किताब पढ़नी तो वह ‘बेबीलोन का सबसे अमीर आदमी’ ही पढ़नी चाहिये उसके बाद ही आपको अन्य रिच डैड पुअर डैड या द इंटेलिजेंट इंवेस्टर जैसी किताबें पढ़नी चाहिये।

वित्तीय चींजों को सीखने से पहले आपको ‘बेबीलोन का सबसे अमीर आदमी’ को पढ़ना बहुत महत्वपूर्ण हैं क्योंकी यह एक प्रकार का फाउंडेशन हैं जो आपको आगे हर चीज में काम आयेगा।

यह किताब कहा से खरिद सकता हुं?

वैसे तो आपको यह किताब किसी भी ऑनलाईन या ऑफलाईन प्लॅटफार्म पर मिल जायेगी लेकिन अगर आप इसे ऑनलाईन खरिदना चाहते हैं तो नीचे दिये गये लिंक पर जाकर आप इसे अपने घर पर मंगवा सकते हैं।

अक्सर पुछे जानेवाले सवाल (FAQ)

प्रश्न- क्या यह किताब शेयर मार्केट के बारे में सिखातीं हैं?

उत्तर: नहीं, लेकिन इसमें बताया गया ज्ञान आपको शेयर मार्केट ही नहीं हर जगह काम आयेगा।

प्रश्न- Richest Man in Babylon किताब किस साल में प्रकाशित हुई थी?

उत्तर: यह किताब साल 1926 में प्रकाशित हुई थी और इसे जाॅर्ज एस.क्लैसन द्वारा लिखा गया था।

प्रश्न- Richest Man in Babylon के बाद हमें कौनसी किताब पढ़नी चाहिये?

उत्तर: इसके बाद आप ‘रिच डैड पुअर डैड’, ‘द इंटेलिजेंट इंवेस्टर’ जैसी किताबों को पढ़ सकते हैं।

प्रश्न- बेबीलोन का सबसे अमीर आदमी कितना क्या सच्ची घटना पर आधारित हैं?

उत्तर: नहीं, यह काल्पनिक कहानी हैं लेकिन यह वास्तविक जीवन और सिद्धांतों पर लिखी गई हैं।

प्रश्न- इस किताब से क्या बताने की कोशिश की हैं?

उत्तर: आप अपने कौशल्य को सुधारने और अपनी आय को सुधारने के लिये कड़ी मेहनत करें क्योंकी धन एक विश्वसनीय आय का स्रोत हैं। जब तक आप अपनी काम को टालने की भावना को कुचल नहीं देते तब तक आप पुर्ण सफलता नहीं हासिल कर सकते।

यह भी पढें

‘रीच डैड पूर डैड’ किताब

The Intelligent Investor से क्या सीखें

Psychology of Money से क्या सीखें

निवेश सीखने की सबसे अच्छी किताबें

Nishant Patil

निशांत पाटील

मैं इस ब्लॉग साइट का Founder और Author हूँ। मैंने शिवाजी यूनिवर्सिटी, कोल्हापुर से मैकेनिकल इंजिनियरिंग में बैचलर डिग्री हासिल की है। Stock Market, Mutual Fund और Cryptocurrency जैसे विषयों में 9 वर्षों का अनुभव है, जिसकी जानकारी मैं इस वेबसाइट के माध्यम से सरल भाषा में साझा करता हूँ।

Leave a Comment