AI Data Center का ऑर्डर मिला और शेयर 20% उड़ा, पर यह तेजी टिकेगी क्या? | Kirloskar Oil Engines Share Price

By Nishant Patil

Published on:

Kirloskar Oil Engines Data Center Order: सोमवार से यह शेयर बड़ी चर्चा में हैं। सोमवार के साथ साथ आज भी देखें तो इसमें २०% का अप्पर सर्किट लगा हैं इसका कारण है AI डेटा सेंटर का मिला हुआ ऑर्डर। दरअसल कंपनी को हाइपरनेक्सट से AI डेटा सेंटर से बड़ा ऑर्डर मिला हैं। मार्केट एक्सपर्ट भी इस शेयर को लेकर बुलिश दिख रहे हैं।

अपने ५२ वीक हाई पर पहुंच चुका है शेयर

अगर किर्लोस्कर ऑइल इंजन के शेयर पर ध्यान दें तो आज सोमवार के जैसे ही मंगळवार को भी २०% का अप्पर सर्किट कंपनी में देखने को मिला हैं। यह शेयर आज ₹२२०० के आसपास खुला था और २० प्रतिशत की बढ़त के साथ इसका शेयर प्राइस ₹२,३८९.८० पर पहुंच गया हैं। इसका ५२ वीक लो देखें तो वह ₹८२८.१५ हैं वहीं ५२ वीक हाई देखें तो ₹२,३८९.८० हैं। 

ऑर्डर की डिटेल्स क्या हैं?

किर्लोस्कर ऑइल इंजन को हाइपरनेक्सट से १९२ मेगावॉट पावर जनरेशन का काम मिला हैं। इसपर कंपनी का कहना है की यह काॅट्रेक्ट देश के सबसे अधिक क्षमतावाले डेटा सेंटर में से एक हैं। यह प्रोजेक्ट HyperNext के AI एनेबल्ड और हाइपरस्केल-रेडी डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर को सपोर्ट करेगी।

कंपनी की जानकारी

किर्लोस्कर ऑयल इंजन्स लिमिटेड (KOEL) यह एक भारत की सबसे बड़ी नॉन-ऑटोमोटिव डीजल इंजन निर्माता कंपनी है।

कंपनी का नामकिर्लोस्कर ऑइल इंजन (Kirloskar Oil Engines ltd)
मुख्यालय पुणे, महाराष्ट्र
स्थापनासाल १९४६
उद्योग प्रकारभारी इंजीनियरिंग और पावर जनरेशन
मुख्य उत्पादडीजल इंजन, जनरेटर सेट, कृषि पंपसेट, औद्योगिक इंजन
आधिकारिक वेबसाइटwww.kirloskaroilengines.com

1946 में स्थापित, यह किर्लोस्कर समूह का प्रमुख हिस्सा है, जो कृषि, औद्योगिक, रक्षा और समुद्री क्षेत्रों के लिए डीजल इंजन और जनरेटर सेट बनाती है। इसका मुख्यालय पुणे, महाराष्ट्र में स्थित है।

एक्सपर्ट हैं बुलिश

मनीकंट्रोल रिपोर्ट अनूसार एक्सपर्ट किर्लोस्कर ऑइल इंजन शेयर को लेकर बुलिश हैं। बहुतसे ब्रोकरेज हाउस ने इसका रेटिंग बढ़ाते हुये BUY रेटिंग दिया हैं वहीं टारगेट प्राइस में बढोतरी देखी गई हैं। पहले इसके लिये १९५५ का टारगेट प्राइस सेट किया था अब यही टारगेट २४३० रुपये हो गया हैं।

कैसे हैं शेयरों का प्रदर्शन

Kirloskar Oil Engines share price chart

पिछले १ साल में निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया हैं। अगर हम आंकड़े देखें तो कंपनी ने पिछले एक महिने में ४३.०५%, इस साल ९४.२१%, पिछले ५ सालों में ८८०.४३% का तगडा रिटर्न निवेशकों को कमाकर दिया हैं।

लगातार डिविडेंड भी बांट रही है कंपनी

साल २०२६ में कंपनी ने निवेशकों हर एक शेयर पर ₹२.५० का लाभांश दिया था। इससे पहले कंपनी ने साल २०२५ में कुल २ बार डिविडेंड दिया था, दोनों बार का मिलाकर कंपनी ने कुल ₹६.५० का डिविडेंड दिया था।

अगर आपको इस आर्टिकल से जुड़ा कोई सवाल या सुझाव है तो ‘[email protected]’ पर हमें मेल कर सकते हैं।

Disclaimer-  यह आर्टिकल सिर्फ एज्युकेशन एवं जानकारी के लिये लिखा हैं। हम कोई सेबी रजिस्टरी एडवायजरी नहीं हैं। हम कोई भी निवेश करने की सलाह नहीं देते हैं। मार्केट में निवेश जोखिमभरा हो सकता हैं। कृपया कोई भी निवेश करने से पहले आप अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य करें।

HomepageClick Here

यह भी पढें

Turtlemint IPO

₹4000 करोड़ जुटाएगी डालमिया भारत, सीमेंट क्षेत्र में बढ़ेगी बड़ी चुनौती