मार्केट क्रैश का डर सता रहा है? पोस्ट ऑफिस की ये 5 स्कीम चैन की नींद सोने देंगे | Best Post Office Schemes 2026 vs Share Market

Best Post Office Schemes 2026: अभी के वक्त अगर आपको शेयर मार्केट से अच्छे रिटर्न नहीं मिल रहे हैं और आप इसके लिये कोई अल्टरनेटिव देख रहे हो तो आप सही आर्टिकल पढ रहे हों। आज हम आप के लिये पोस्ट ऑफिस की ऐसी 5 स्किम्स के बारे में बतानेवाले हैं जो शेयर बाजार के डर से आपको दुर ले आयेंगी। 

यह योजनाये खास तौर पर वरिष्ठ नागरिक, मासिक आय कमानेवाले और छोटे निवेशकों के लिये अलग-अलग व्याजदरो के साथ उपलब्ध हैं।

Best Post Office Schemes 2026 vs Share

अगर आप शेयर बाजार के अनियमित रिटर्न और ज्यादातर नुकसान से परेशान हो गये है और आप एक जादा सुरक्षित और कम से कम जोखिम चाहते हो भले ही रिटर्न थोड़े कम आये तो यह 5 Post Office Savings Scheme आपके लिये एक बेहतर विकल्प हो सकते हैं।

कितना रिटर्न मिल सकता हैं?

हमारे सरकार द्वारा आम नागरिको की सुविधा के लिये Post Office द्वारा कई सारे स्किम चलायें जाते हैं। यहां पर आपको 8.2 फिसदी तक भी व्याज मिल जाता हैं। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिक, लमसम निवेश और छोटे निवेशकों के लिये अलग अलग योजनाएं उपलब्ध हैं इनसे से 5 स्किम्स इस प्रकार,

  1. सिनीयर सिटिजन सेविंग स्किम (SCSS)
  2. मंथली इनकम स्किम (POMIS)
  3. पोस्ट ऑफिस 5 ईयर टाइम डिपाॅसिट (FD)
  4. पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट (RD)
  5. पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट

कहा से मिल रहा है सबसे ज्यादा फायदा

सिनीयर सिटिजन सेविंग स्किम (Senior Citizens Savings Scheme Account): इस स्किम में 5 साल का निवेश अवधी होगा और इसमें आपको 8.20% तक का रिटर्न मिलेगा इसमें आप न्यूनतम ₹1000 से ₹30 लाख तक का निवेश कर सकते हो। इसमें हर तिमाही अच्छा ब्याज वरिष्ठ नागरिकों को मिलता हैं।

मंथली इनकम स्किम (National Savings Monthly Income Account)

इस स्किम में 5 साल का निवेश अवधी होगा और इसमें आपको 7.40% तक का रिटर्न मिलेगा इसमें आप न्यूनतम ₹9 लाख से ₹15 लाख (Joint Account में) तक का निवेश कर सकते हो। इसमें आपको हर महिने फिक्स्ड इनकम मिलती रहती हैं।

पोस्ट ऑफिस 5 ईयर टाइम डिपाॅसिट (National Savings Time Deposit Account)

इस स्किम में 5 साल का निवेश अवधी होगा और इसमें आपको 7.50% तक का रिटर्न मिलेगा इसमें आप न्यूनतम ₹1000 और अधिकतम कितना भी निवेश कर सकते हो। यह आपको बैंक एफडी से अच्छा रिटर्न देता हैं ऊपर से इसमें टैक्स बचत भी हो जाती हैं।

पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट (National Savings Recurring Deposit Account)

इस स्किम में 5 साल का निवेश अवधी होगा और इसमें आपको 6.50% तक का रिटर्न मिलेगा इसमें आप न्यूनतम ₹100 से निवेश की शुरवात कर सकते हो। इसमें आप छोटी छोटी बचतो से बड़ा फंड का निर्माण कर सकते हो।

पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट (Post Office Savings Account)

इसमें आप 4.00% के ब्याज दर से जब चाहे तब तक निवेश शुरु रख सकते हो। इसमें आप ₹500 से निवेश को शुरुवात कर सकते हो। इस स्किम की सबसे बड़ी बात यह है की आप इसमें से कभी भी पैसे निकाल सकते हो।

स्किम का नामब्याज दरनिवेश का अवधिन्यूनतम/अधिकतम निवेशमुख्य फायदा
Senior Citizens Savings Scheme Account (SCSS)8.20%5 साल₹1000 से 30 लाखहर महिने अच्छा ब्याज (वरिष्ठ नागरिको के लिये)
National Savings Monthly Income Account (MIS)7.40%5 सालसिंगल: 5 लाखजाॅईंट: 9 लाखहर महिने फिक्स इनकम
National Savings Time Deposit Account (TD)7.50%5 साल₹1000 से कोई सीमा नहीबैंक एफडी से अच्छा रिटर्न
National Savings Recurring Deposit Account (RD)6.70%5 साल₹100 महिने से शुरुछोटी-मोटी बचतो से बड़ा फंड, लोन की सुविधा
Post Office Savings Account (SB)4.00%जब तक चाहें₹500 से शुरुकभी भी पैसे निकालने की आज़ादी

Important Note- ये Rate अभी अक्टूबर-दिसंबर 2026 वाले हैं। सरकार तिमाही बदलती रहती है, इसलिए निवेश करने से पहले Post Office जाकर एक बार कन्फर्म कर लेना बेहतर रहेगा।

मेरे लिये कौनसा सही रहेगा?

अगर आप वरिष्ठ नागरिक हो तो SCSS आपके लिये सबसे बेहतर विकल्प रहेगा क्योंकी यहां आपको एक अच्छा रिटर्न मिल जाता हैं। वहीं अगर आपके पास ज्यादा पैसे नहीं हैं पर आप छोटे राशी से निवेश करना चाहते हैं तो आपके लिये 5 साल के लिये रिकरिंग डिपॉजिट में निवेश कर सकते हैं। आप छोटी छोटी बचत से ही एक बड़ा फंड निर्माण कर सकते हैं। इसिलिये बचत की आदत डालकर ही बचत की शुरुआत करेंं।

FAQ

प्रश्न: SCSS में कौन खाता खोल सकता है और कितना पैसा डाल सकते हैं?

उत्तर- 60 साल या उससे ऊपर वाले तो खोल ही सकते हैं। 55 से 60 के बीच रिटायर हुए सरकारी कर्मचारी और 50 साल के ऊपर डिफेंस वाले भी कुछ शर्तों के साथ खोल लेते हैं।

कम से कम 1000 रुपये से शुरू कर सकते हो, अधिकतम 30 लाख तक। 5 साल की Scheme है, बाद में 3 साल और बढ़ा सकते हो। अभी ब्याज 8.2% मिल रहा है, तीन-तीन महीने में खाते में आ जाता है।

प्रश्न: POMIS और SCSS में फर्क क्या है?

उत्तर- SCSS सिर्फ बुजुर्गों के लिए है, ब्याज ज्यादा (8.2%) और तिमाही मिलता है। 30 लाख तक डाल सकते हो और 80C का फायदा भी मिलता है।

POMIS कोई भी खोल सकता है, ब्याज थोड़ा कम (7.4%) लेकिन हर महीने आता है। सिंगल में 9 लाख, जॉइंट में 15 लाख तक। 80C नहीं मिलता। मासिक खर्च के लिए POMIS ठीक है, ज्यादा ब्याज और टैक्स बेनिफिट चाहिए तो SCSS।

प्रश्न: पोस्ट ऑफिस की 5 साल वाली FD कैसी है?

उत्तर- 5 साल की टाइम डिपॉजिट पर अभी 7.5% ब्याज है। 1000 रुपये से शुरू कर सकते हो, ऊपरी लिमिट नहीं है। 5 साल वाली पर 80C का टैक्स फायदा मिल जाता है। 1, 2, 3 साल वाली भी होती हैं लेकिन 5 साल वाली में सबसे ज्यादा ब्याज है।

प्रश्न: RD में कैसे चलता है सबकुछ?

उत्तर- हर महीने एक फिक्स्ड रकम डालनी पड़ती है। 100 रुपये से शुरू हो जाती है, ऊपर की कोई सीमा नहीं। 5 साल की होती है। अभी ब्याज 6.7% है। छोटे-छोटे पैसे जमा करके मैच्योरिटी पर अच्छा खासा पैसा बन जाता है। जो लोग एक साथ बड़ा Amount नहीं डाल सकते उनके लिए अच्छी है।

प्रश्न: पोस्ट ऑफिस सेविंग्स अकाउंट की क्या बात है?

उत्तर- ब्याज सिर्फ 4% है, लेकिन रोज के काम के लिए बहुत काम आता है। 500 रुपये से खाता खुल जाता है और इतना बैलेंस हमेशा रखना पड़ता है। ब्याज पर आम आदमी को 10 हजार तक और सीनियर को 50 हजार तक टैक्स छूट मिल सकती है। बस रखने के लिए और ट्रांजेक्शन के लिए ठीक है।

यह भी पढें

डीमैट में सोना खरीदें

Niftybees से सुरक्षित निवेश

2008 Nifty क्रैश की कहानी

Silver या Gold कहाँ निवेश करें

Nishant Patil

निशांत पाटील

मैं इस ब्लॉग साइट का Founder और Author हूँ। मैंने शिवाजी यूनिवर्सिटी, कोल्हापुर से मैकेनिकल इंजिनियरिंग में बैचलर डिग्री हासिल की है। Stock Market, Mutual Fund और Cryptocurrency जैसे विषयों में 9 वर्षों का अनुभव है, जिसकी जानकारी मैं इस वेबसाइट के माध्यम से सरल भाषा में साझा करता हूँ।

Leave a Comment