वीगालैंड डेवलपर्स IPO 2026: तारीख, कीमत और GMP का खुलासा – क्या निवेश फायदे का सौदा होगा? | Is Veegaland Developers IPO Worth Applying? Expert Review, Price & GMP Analysis

Veegaland Developers IPO: वीगालैंड डेवलपर्स लिमिटेड कंपनी का लगभग ₹२५० करोड़ का आईपीओ इस महिने मार्केट में आनेवाला हैं जिसे SEBI द्वारा 1 जून 2026 को ही मंजुरी मिल चुकी थी। यह आईपीओ NSE और BSE ऐसे दोनों एक्सचेंज में लिस्ट होनेवाला हैं।

इस आर्टिकल में हम वीगालैंड डेवलपर्स लिमिटेड आईपीओ(IPO)के बारे में सारी जानकारी पुरे डिटेल्स में बतानेवाले हैं तो यह आर्टिकल पुरा पढें।

Veegaland Developers IPO

वीगालैंड डेवलपर्स लिमिटेड विवरण

Table of Contents

Subscription Date10-15 Sep 2016
Listing DateFri Sep 18, 2026
Face value₹10 per Share
Price Band₹130-₹140
Lot Size107 Shares
Sale TypeFresh Capital Only
Issue TypeBookbuilding IPO
Listing AtNSE & BSE

वीगालैंड डेवलपर्स लिमिटेड से जुड़ी मुख्य बाते 

Total Issue Size1,50,00,000 shares(agg. up to ₹210 Cr)
Fresh Issue1,50,00,000 shares(agg. up to ₹210 Cr)
Share Holding Pre Issue3,37,50,000 shares

वीगालैंड डेवलपर्स लिमिटेड आईपीओ महत्त्वपूर्ण तारीख

DescriptionDates
IPO Subscription Open10 Sep 2026
IPO Subscription Close15 Sep 2026
Allotment16 Sep 2026
Refund & Share Credit17 Sep 2026
Tentative Listing Date18 Sep 2026

वीगालैंड डेवलपर्स लिमिटेड लाॅट साईज

ApplicationLotsSharesAmount
Retail (min)1107₹14,980
Retail (Max)131,391₹1,94,740
S-HNI (min)141,498₹2,09,720
S-HNI (max)667,062₹9,88,680
B-HNI (min)677,169₹10,03,660

वीगालैंड डेवलपर्स लिमिटेड इश्यू रिजर्वेशन

QIB Shares OfferedNot more than 50% of the Net Issue
Retail Share OfferedNot less than 35% of the Net Issue
NII Share OfferedNot less than 15% of the Net Issue

वीगालैंड डेवलपर्स लिमिटेड कंपनी के बारे मे

वीगालैंड डेवलपर्स लिमिटेड केरल स्थित रियल-एस्टेट डेवलपमेंट कंपनी है, जिसकी स्थापना 2007 में हुई थी। कंपनी मुख्य रूप से आवासीय अपार्टमेंट और प्रीमियम हाउसिंग प्रोजेक्ट्स विकसित करती है तथा Kochi, Thiruvananthapuram, Kozhikode और Thrissur जैसे शहरों में काम करती है।

वीगालैंड डेवलपर्स लिमिटेड आईपीओ Objective क्या हैं?

वीगालैंड डेवलपर्स IPO से मिलने वाले पैसे का इस्तेमाल अपना रियल एस्टेट कारोबार बढ़ाने मे करेगी। कंपनी इस रकम से चल रहे और नए प्रोजेक्ट्स को विकसित करेगी, कुछ नई जमीन खरीदेगी और आगे जरूरत के हिसाब से दूसरी जमीन भी खरीदेगी। इसके अलावा, कुछ पैसा कंपनी के सामान्य कारोबारी खर्चो मे इस्तेमाल किया जाएगा।

यानी IPO से जुटाई गई रकम का बड़ा हिस्सा प्रोजेक्ट्स बनाने और जमीन खरीदने में जाएगा, ताकि कंपनी आने वाले समय में ज्यादा रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स विकसित कर सके।

वीगालैंड डेवलपर्स लिमिटेड जीएमपी (GMP)

वीगालैंड डेवलपर्स लिमिटेड जीएमपी (GMP) अभी लगभग ₹0 है। यानी ग्रे मार्केट में आईपीओ (IPO) के शेयर पर फिलहाल कोई खास प्रीमियम नहीं मिल रहा है। आसान भाषा मे कहे तो अभी GMP के हिसाब से निवेशकों में IPO को लेकर बहुत ज्यादा उत्साह नहीं दिख रहा है। ध्यान रखें कि GMP अनौपचारिक होता है और लिस्टिंग पर शेयर की कीमत इससे अलग हो सकती है।

ताकद और जोखिम क्या-क्या हैं? (Strengths & Risks)

ताकद (Strengths):

  • कंपनी का रियल एस्टेट में अच्छा अनुभव है।
  • बिक्री और मुनाफे मे बढ़ोतरी हुई है।
  • कई नए प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है।

जोखिम (Risks):

  • कंपनी का कारोबार मुख्य रूप से केरल तक सीमित है।
  • कंपनी पर कर्ज (dept) है।
  • प्रोजेक्ट में देरी या लागत बढ़ने से मुनाफा घट सकता है।
  • रियल एस्टेट की मांग कमजोर हुई तो बिक्री पर असर पड़ सकता है।

मेरी राय (Should I Subscribed or not?)

मेरी नजर में वीगालैंड डेवलपर्स लिमिटेड का आईपीओ उन निवेशकों के लिए दिलचस्प हो सकता है जो रियल एस्टेट सेक्टर मे निवेश करना चाहते है। कंपनी का कारोबार बढ़ रहा है और पिछले कुछ समय में इसके मुनाफे में भी सुधार देखने को मिला है। कंपनी के पास कई प्रोजेक्ट है, जो आगे की ग्रोथ में मदद कर सकते हैं।

हालांकि, IPO में कुछ जोखिम भी हैं। कंपनी का कारोबार मुख्य रूप से केरल में है और कंपनी पर कर्ज भी है। इसके अलावा रियल एस्टेट बिजनेस में प्रोजेक्ट में देरी और निर्माण लागत बढने का असर मुनाफे पर पड़ सकता है। इसलिए मेरी राय में सिर्फ GMP देखकर IPO में निवेश करना सही नही होगा। कंपनी की कीमत, वैल्यूएशन, वित्तीय स्थिति और IPO के बाद की ग्रोथ को देखकर ही फैसला लेना बेहतर रहेगा।

FAQ

प्रश्न: वीगालैंड डेवलपर्स लिमिटेड का मालिक कौन हैं?

उत्तर- कोचौसेफ थॉमस चिट्टिलाप्पिल्ली तथा के. चिट्टिलाप्पिल्ली ट्रस्ट। ये दोनों मिलकर लगभग 92% हिस्सेदारी रखते हैं।

प्रश्न: Veegaland Developers IPO GMP कैसा चल रहा हैं?

उत्तर- अभी कोई सक्रिय जीएमपी नही है।

प्रश्न: Veegaland Developers Price Band और Lot Size कितनी हैं?

उत्तर- इसकी प्राइस बैंड ₹130-₹140 हैं और लाॅट साईज 107 Shares का हैं।

प्रश्न: वीगालैंड डेवलपर्स के CEO कौन हैं?

उत्तर- वीगालैंड डेवलपर्स के संस्थापक और मुख्य प्रमोटर कोचौसेफ चिट्टिलाप्पिल्ली हैं। वे कंपनी के होल-टाइम डायरेक्टर भी हैं। वे ही वी-गार्ड और वंडरला के भी संस्थापक हैं। कंपनी मे अलग से कोई नामित सीईओ नही है।

प्रश्न: वीगालैंड डेवलपर्स कंपनी क्या कर्ज मुफ्त हैं?

उत्तर- नहीं, वीगालैंड डेवलपर्स लिमिटेड कर्ज मुक्त (Debt-Free) कंपनी नही है। बाजार नियामक SEBI के पास जमा किए गए DRHP और वित्तीय रिपोर्टो के अनुसार, कंपनी पर बैंको का बकाया लोन है।

यह भी पढें

REIT क्या है और कैसे काम करता है

ब्रोकर डूबने पर शेयर और पैसा क्या होगा

भारत में ETF सस्ते में कैसे खरीदें

कॉपर में सस्ते और आसान तरीके से निवेश

Nishant Patil

निशांत पाटील

मैं इस ब्लॉग साइट का Founder और Author हूँ। मैंने शिवाजी यूनिवर्सिटी, कोल्हापुर से मैकेनिकल इंजिनियरिंग में बैचलर डिग्री हासिल की है। Stock Market, Mutual Fund और Cryptocurrency जैसे विषयों में 9 वर्षों का अनुभव है, जिसकी जानकारी मैं इस वेबसाइट के माध्यम से सरल भाषा में साझा करता हूँ।

Leave a Comment