सोना या चांदी? Silver को नजरअंदाज करना 2026 में पड़ सकता है भारी- Facts Analysis | Silver or Gold: How to Think About Precious Metals Smartly

Silver or Gold: पिछले एक साल में ब्लाॅकचेंन आधारित बिटकाॅईन और सोने से ज्यादा चर्चा चांदी के भाव (Silver Price) की हो रही हैं लेकिन सिर्फ चांदी की डिमांड बढ़ना और सप्लाई का कम होना या इलेक्ट्रिक वाहनों का बढ़ना यही एक-दो कारण इसके पिछे नहीं है बल्की बहुत सारे फैक्टर्स है यह आपको इस आर्टिकल में हम इसी बात को लेकर विस्तृत से बातें बताने वाले हैं जो की आपको पुरे इंटरनेट कोई नहीं बता रहा हैं।

अगर आप गोल्ड, सिल्वर और काॅपर की किंमत और इसमें निवेश की सोच रहे हैं तो यह आर्टिकल आपकी आंखें खोलनेवाला है क्योंकी हम ब्रोकर और फायनांस एक्सपर्ट जैसा आपको कोई खरिद और बेचने की सलाह नही देंगे यह एक महा-संकट (Great Reset) के बारे में जो पिछले 100 सालों में नहीं हुआ हैं।

आपको आपको काॅपर में निवेश कैसे कर सकते हैं यह जानना है तो आप काॅपर में निवेश कैसे करें? यह आर्टिकल में पढ सकते हैं।

Gold or Silver

क्या हम बबल में जी रहे हैं?

जिस बबल की हम बात कर रहे हैं वो ना सिर्फ शेयर मार्केट तक सिमित हैं ना की सिर्फ रियल एस्टेट सेक्टर की हम बात कर रहे है वो बबल पुरी ‘अर्थव्यवस्था’ (Economy) और ‘माइंडसेट’ की।

RIET द्वारा रियल इस्टेट में निवेश वो भी बिना किसी मगजमारी के कर सकते हैं यह जानना है तो हमारा आर्टिकल पढें सकते हैं।

क्या हमारी सैलेरी उतनी तेजी से बढ़ रही है जितना हमारे खर्च बढ़ रहे हैं? तो फिर लोग खर्च कैसे कर रहे हैं तो इसका जवाब है लोन और ईएमआई जैसी चीजों पर। कोई इंसान अगर कोई बहुत बड़ी मुश्किल है तो लोन अथवा कर्ज लेता है तो समझ आता है लेकिन ज्यादातर लोग दिखावे के लिये लोन ले रहे।

मार्केट में इतना पैसा इसलिये नही दिख रहा है कि लोग अमीर हो रहे हैं बल्की लोन अथवा EMI जैसी सुविधा से यह आसान कर दिया गया हैं। आज का इन्वेस्टमेंट बेवकुफों के सिद्धांत पर चल रहा हैं। 

ऐसा समझें की, एक एक घर किंमत 2 करोड़ होनी चाहिये लेकिन वह बिक रहा है 4 करोड़ में और ऊपर से जो खरिद रहा है वो इसलिये नही खरिद रहा की उसे उसने सोचा था की वो वहा रहेगा लेकिन नहीं वो खरिद रहा है क्योंकी उसे लग रहा है की कोई इसे 10 करोड़ में खरिद लेगा।

लेकिन सच में जब कोई आखरी खरिददार आयेगा और पता चलेगा की यह घर तो 10 करोड़ है ही नहीं उस दिन सब धड़ाम से गिर जायेगा, इसे को बबल फटना कहते हैं।

एसेट और बबल में क्या फर्क हैं?

अगर आपको दोनों में कुछ भी फर्क नही दिख रहा है तो में आसान भाषा में समजाता हु दोनों के बीच क्या अंतर हैं।

  • एसेट Asset- 

जिसकी डिमांड बहुत ज्यादा है और सप्लाई बहुत कम (सीमित) है, जैसे- ऑक्सिजन सिलेंडर (कोविड के दौर में), सोना, चांदी इत्यादी।

  • Bubble-

जिसकी डिमांड बहुत कम है लेकिन सप्लाई बहुत ही जादा (अनलिमिटेड) जैसे फिएट करेंसी, नोट इत्यादी। जिसकी डिमांड आर्टिफिशियल हो।

दुनिया में चल रहा है साइलेंट वार

दुनियाभर में आप मानें ना माने एक प्रकार का साइलेंट वार चल रहा है जो आपको कोई भी मिडिया चैनल नहीं दिखा रहा। दुनिया के हालात तिसरे महायुद्ध जैसे हो गये है लेकिन तोपों और बंदुको का नहीं बल्की फाइनेंस (Finance) और रिसोर्सेज (Resources) से लडा था रहा हैं।

पहिले के जमाने में जहां तक आपको पता होगा जब भी कोई छोटा मोटा संकट आता था तब लोग या देश अमेरिकी ट्रेज़री ब्रांन्ड्स (US Bonds) में पैसा लगाते थे क्योंकी अमेरिका को ‘सेफ हेवन’ माना जाता था। लेकिन अब दुनिया के बहुतसारे देश (चाइना, रुस) अमेरिकी कर्जे से अपना पैसा निकाल रहे हैं। सोचिये अगर राजा ही खुद कर्जे में डुब जाये तो फिर प्रजा का क्या होगा वैसे ही हाल अब अमेरिका और बाकी देशों का हैं।

सिल्वर ही क्यों? काॅपर क्यों नहीं?

अब जब बबल फुटेगा यानी स्टाॅक मार्केट टुटेगा, रियल एस्टेट प्रोपर्टी के दाम टुटेंगे और अमेरिकी डाॅलर यानी पेपर मनी अपनी व्हाल्यू खो देगा तो लोग कहां भागेंगे?

जवाब है रियल एसेट (Real Asset) की तरफ यानी चांदी की तरफ क्योंकी इसके कई सारे कारण हैं जैसे-

  • भारी कमी (Deficit)
  • चीन का बड़ा कदम-Silver Export Ban from Jan 2026
  • इंडस्ट्रीयल डिमांड
  • प्रेसियस मेटल

अगर आपको डॉलर-रुपये का रेट कैसे तय होता है? यह जानना है तो हमारा आर्टिकल पढ़ सकते हैं। अगर आपको सिल्वर ही क्यों यह डिटेल्स में जानना है तो आप हाल में लिखा गया हमारा “Silver is the New Gold” आर्टिकल पढ़ सकते हैं।

चाँदी vs ताँबा तुलना
गुणचाँदी (Silver)ताँबा (Copper)
रंगचमकीला सफेदलाल-भूरा
विद्युत चालकतासबसे अच्छी (नंबर 1)बहुत अच्छी (नंबर 2)
कीमत (लगभग, 16 जनवरी 2026)~$90-92 प्रति औंस~$5.9 प्रति पाउंड (~$13,000 प्रति टन)
कुल मार्केट कैप (Above-ground)~$4.8-5 ट्रिलियनकाफी कम (~$1-2 ट्रिलियन से भी कम)
2025 रिटर्न (Price Return)~144-150%~35-40%
उपयोगआभूषण, सिक्के, सोलर, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंडस्ट्रीतार, पाइप, EV, AI डेटा सेंटर, इंडस्ट्री
ऑक्सीकरणहल्का काला पड़ता हैहरा पैट्रिना बनता है

मैनिपुलेशन का खेल खत्म

शाॅर्ट सेलिंग (Short Selling)-

इससे पहले ज्यादातर बार जब भी सिल्वर किंमते उपर जाती थी तो बड़े बड़े बैंक (Bullion Banks) अपने पास मौजुद चांदी से 100- 200 गुना जादा चांदी पेपर ट्रेडिंग (Silver paper) के माध्यम से बेच देते थे। इससे दाम नीचे रहते थे।

खेल खत्म (Game Over)-

साल 2025 में आपने देखा होगा की चांदी एकदम कितनी बढ़ गई है जो की क्योंकी बाजार में अब चांदी की मांग इतनी बढ़ गई है की बैंको के पास उतनी चांदी (Physical Silver) देने के लिये बची ही नहीं हैं।

स्प्रिंग इफेक्ट (Spring Effect)-

जैसे अगर आप पानी के नीचे कोई बाॅल दबाते है तो वह छोडते ही बाहर आती हैं, वैसे ही सिल्वर के दाम अब किसी के रोकें नहीं रुकेंगे।

फिएट करेंसी (Fiat Currency)

हम अक्सर सुनते हैं..

“सुनो! सोना महंगा हो गया।”

लेकिन यह ग़लत है असल में सोना! महंगा नहीं हुआ है आपका रुपया/डाॅलर कमजोर हो गया हैं।

सरकारें वोट के लिये नोट छाप रहे हैं( Currency Printing)। जितना जादा पैसे छपेगा, आप की जेब में रखे नोट की वैल्यू उतनी ही तेजी से नीचे गिरेगी, इसे ही कहते हैं इंफ्लेशन /महंगाई (Inflation)

मेरी चेतावनी, एडवाइस नहीं (My Opinion not Advise)

अगर आप मेरी राय मानो तो जो भी इंफ्लुएनंसरहो, एक्सपर्ट हो या ब्रोकर वो सोने-चांदी के एक दिन के तेजी पर खरिदने की राय दें रहे हैं और दुसरे दिन नीचे जाने पर बेचने की बातें कर रहे हैं उनको दरअसल सच पता नहीं है या तो वह बताना नहीं चाहते क्योंकी उसमें उनका कुछ मोटिव या फायदा हैं। 

लेकिन मेरी मानो तो एक ही बात कहुंगा “जागो ग्राहक जागो!” एक्सपर्ट की बातें सुनना बंद को और आखे खोल कर देखो की क्या हो रहा है दुनिया में ओर फिर अपना दिमाग लगाओ। क्या आप आप उस दुनिया के लिये तयार है जो आनेवाला हैं? 

क्या आप भी फोमो (Fomo) में आकर आईपीओ (IPO) और ओवरव्हाल्युड स्टाॅक में पैसा लगा रहे हैं? तो संभल जाईये। इतिहास गवाह हैं जब भी ऐसा कोई बबल फुटा है तो सबसे जादा नुकसान आम आदमी का ही हुआ हैं।

Disclaimer-  यह आर्टिकल सिर्फ एज्युकेशन एवं जानकारी के लिये लिखा हैं। हम कोई सेबी रजिस्टरी एडवायजरी नहीं हैं। हम कोई भी निवेश करने की सलाह नहीं देते हैं। मार्केट में निवेश जोखिमभरा हो सकता हैं। कृपया कोई भी निवेश करने से पहले आप अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य करें।

अक्सर पुछे जानेवाले सवाल (FAQ)

प्रश्न: Fiet Currency’ क्या होती हैं?

उत्तर- फिएट करेंसी वो होती है जो किसी सरकार द्वारा जारी की जाती है जिसका मुल्य किसी भौतिक वस्तु (जैसे सोना, चांदी) से समर्थित नहीं होता। इसका मुल्य सरकार की गैंरटी, कानुन वैधता और लोगों के विश्वास पर टिका हुआ हैं। आज दुनिया में ज्यादातर मुद्राये जैसे अमेरिकी डाॅलर, भारत का रुपया, यूरो आदी सब फिएट करेंसी ही हैं। पहले लोग सोने-चांदी से जुड़ी मुद्राये होती थी लेकिन अब फिएट करेंसी चलती हैं।

प्रश्न: क्या मुझे ‘Gold’ बेचकर ‘Silver’ खरिदना चाहिये?

उत्तर- अगर आप Silver- Gold Ratio देखोगे तो यह 50:1 से 57:1 के बीच हैं जो की कुछ सालों में औसत (70:1) काफी तेजी से नीचे आया हैं औश्र यह ऐतिहासिक स्तर से कमी आई हैं।

साल 2025 में सिल्वर (Silver) किंमतो में सोने (Gold) की तुलना में काफी तेजी आई हैं और एक्सपर्ट का मानना है की इंडस्ट्रीयल डिमांड से सिल्वर बहुत मजबुत दिख रहा हैं। कुछ लोग तो गोल्ड बेचकर सिल्वर खरिदने की राय दें रहे हैं लेकिन आप कोई भी फैसला सोच समझकर या अपने वित्तीय सलाहकार की सलाह से ही ले ताकी आपका नुकसान ना हो।

प्रश्न: ‘द ग्रेट डिप्रेशन’ क्या था और कौनसे साल में आया था?

उत्तर- द ग्रेट डिप्रेशन (The Great Depression) आधुनिक इतिहास की सबसे गंभीर वैश्विक आर्थिक मंदी थी। इसमें बेरोजगारी बहुत ज्यादा स्तर पर बढ़ी थी बैंक दिवालीया हो गये थे, फैक्ट्ररीया बंद हो गई थी और लाखों लोग गरिबी में चले गये थे। इसकी शुरवात साल 1929 में हुये वार स्ट्रिट मार्केट क्रैश से हुई थी और साल 1939 तक यह चली थी।

प्रश्न: क्या ‘साल 2026’ में Market Crash’ आनेवाला हैं?

उत्तर- कोई भी मार्केट को 100% प्रेडिक्ट नहीं कर सकता हैं। लेकिन रिपोर्ट (J P Morgan, Yardeni) अनुसार सार 2026 में रिसेशन की संभावना 25-35% बताई जा रही हैं। कुछ लोग ट्रंप सरकार के टैरिफ, इंफ्लेशन और ग्लोबल मार्केट में चल रहे हालत को देखकर 20% की संभावना जता रहे हैं।

प्रश्न: सिल्वर इस्तेमाल कहा कहां होता हैं?

उत्तर- इलेक्ट्रोनिक, एआई चीप्स, सोलर पैनल, मेडिकल, ऑटोमोबाइल, कैटेलिस्ट, ज्वेलरीज, सिक्के, फोटोग्राफी, सोलड्रिंग, वाटर फिल्ट्रेशन, मिरर इत्यादी में सिल्वर का प्रमुख उपयोग होता हैं।

यह भी पढें

कॉपर में इन्वेस्ट

चांदी एक अच्छा निवेश है

गोल्ड ईजीआर का हिंदी में 

क्या मुझे अभी डिजिटल चांदी खरीदनी चाहिए

Watch Reference Video