कनोहर इलेक्ट्रिकल्स आईपीओ की तारीख, कीमत, जीएमपी, समीक्षा, विवरण | Kanohar Electricals IPO Details in Hindi

Kanohar Electricals IPO: कनोहर इलेक्ट्रिक लिमिटेड कंपनी (Kanohar Electricals) भारत की एक अग्रणी ‘इलेक्ट्रिकल इंजिनियरिंग’ और ‘निर्माण कंपनी’ हैं। इसकी शुरुवात ‘13 नवंबर 1973’ को कनोहर लाल द्वारा की गई थी। इसका मुख्यालय ‘मेरठ उत्तरप्रदेश’ में स्थित हैं। कंपनी बिजली से जुड़े अलग-अलग क्षेत्रों में काम करती है। इनमें बिजली पहुंचाने और बांटने का काम, रेलवे, सौर ऊर्जा और अन्य नवीकरणीय ऊर्जा से जुड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं।

Kanohar Electricals IPO

इस आर्टिकल में हम ‘कनोहर इलेक्ट्रिकल्स’ आईपीओ के बारे में सारी जानकारी पुरे डिटेल्स में बतानेवाले हैं तो यह आर्टिकल पुरा पढें।

कनोहर इलेक्ट्रिकल्स विवरण

Table of Contents

Subscription Date8 Sep 2026
Listing Date10 Sep 2026
Face value₹2 per Share
Price Band₹601- 632
Lot Size23 Shares
Sale TypeFresh Capital cum OFS
Issue TypeBOOKbuilding IPO
Listing AtNSE, BSE

कनोहर इलेक्ट्रिकल्स से जुड़ी मुख्य बाते 

Fresh Issue[.] shares(agg. up to ₹300 Cr)
Offer for Sale1,45,90,000 shares of ₹2 (agg. up to ₹[.] Cr)
Share Holding Pre Issue7,44,40,000 shares

कनोहर इलेक्ट्रिकल्स आईपीओ महत्त्वपूर्ण तारीख

DescriptionDates
IPO Subscription Open8 Sep 2026
IPO Subscription Close10 Sep 2026
Allotment11 Sep 2026
Refund & Share Credit15 Sep 2026
Listing Date16 Sep 2026

कनोहर इलेक्ट्रिकल्स लाॅट साईज

ApplicationLotsSharesAmount
Retail (min)123₹14,536
Retail (Max)13299₹1,88,968
S-HNI (min)14322₹2,03,504
S-HNI (max)681,564₹9,88,448
B-HNI (min)691,587₹10,02,984

कनोहर इलेक्ट्रिकल्स इश्यू रिजर्वेशन

QIB Shares OfferedNot more than 50% of the Net Offer
Retail Share OfferedNot less than 35% of the Net Offer
NII Share OfferedNot less than 15% of the Net Offer

कनोहर इलेक्ट्रिकल्स कंपनी के बारे मे

‘कनोहर इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड’ भारत की एक पुरानी इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है। इसकी शुरुआत ‘1972’ में हुई थी और इसका मुख्यालय ‘मेरठ, उत्तर प्रदेश’ में है।

आसान भाषा में कहें तो यह कंपनी बिजली से जुड़े बड़े उपकरण और समाधान तैयार करती है। इसके कारोबार में पावर ट्रांसमिशन, बिजली वितरण, रेलवे और रिन्यूएबल एनर्जी जैसे क्षेत्र शामिल है। यानी कंपनी का काम मुख्य रूप से उन प्रोजेक्ट्स से जुडा है जहां बड़े स्तर पर बिजली को पहुंचाने और इस्तेमाल करने के लिए इलेक्ट्रिकल उपकरणों की जरूरत होती है।

कनोहर इलेक्ट्रिकल्स आईपीओ Objective क्या हैं?

IPO से मिलने वाले ₹196.74 करोड़ का इस्तेमाल कंपनी इस तरह करेगी:

₹66.74 करोड़ – कंपनी की मशीनरी, प्लांट और दूसरी जरूरी पूंजीगत जरूरतों पर खर्च किया जाएगा।

₹130 करोड़ – कंपनी के रोजमर्रा के कारोबार के लिए जरूरी वर्किंग कैपिटल जुटाने में लगाया जाएगा।

बाकी रकम – सामान्य कॉरपोरेट कामों के लिए इस्तेमाल की जाएगी।

सीधे शब्दों में: IPO का ज्यादातर पैसा कंपनी अपने कारोबार को चलाने के लिए और बाकी पैसा कंपनी के विस्तार व जरूरी निवेश के लिए इस्तेमाल करेगी।

शेयर होल्डिंग पैटर्न

IPO से पहले कंपनी में प्रमोटर्स और प्रमोटर ग्रुप की हिस्सेदारी 99.72% थी, जबकि पब्लिक की हिस्सेदारी सिर्फ 0.28% थी।

कंपनी के प्रमोटर्स में दिनेश सिंघल, आदेश सिंघल, विवेक सिंघल, अभिषेक सिंघल, विराट सिंघल और आदित्य सिंघल शामिल हैं।

कनोहर इलेक्ट्रिकल्स जीएमपी (GMP)

Kanohar Electricals IPO का GMP करीब ₹190–₹205 चल रहा है। ₹632 के ऊपरी इश्यू प्राइस पर अनुमानित लिस्टिंग करीब ₹822–₹837 बनती है, यानी लगभग 30–32% का संभावित लिस्टिंग गेन।

ताकद और जोखिम क्या-क्या हैं? (Strengths & Risks)

ताकद (Strengths):

  • पुरानी और अनुभवी कंपनी
  • पावर, रेलवे और रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में कारोबार
  • मजबूत ऑर्डर बुक
  • बड़े ट्रांसफॉर्मर बनाने की क्षमता
  • हाल के वर्षों में अच्छी बिक्री और मुनाफे की ग्रोथ

जोखिम (Risks):

  • ट्रांसफॉर्मर कारोबार पर ज्यादा निर्भरता
  • सरकारी ऑर्डर पर निर्भरता
  • कॉपर और दूसरे कच्चे माल की कीमत बढ़ने का जोखिम
  • प्रोजेक्ट में देरी होने पर लागत बढ़ सकती है
  • कारोबार मुख्य रूप से कुछ मैन्युफैक्चरिंग लोकेशन पर निर्भर हैं।

मेरी राय

मेरी राय में, अगर आप IPO में सिर्फ लिस्टिंग गेन के लिए आवेदन कर रहे हैं तो GMP को जरूर देखे, लेकिन उसे अंतिम फैसला बनाने का आधार न बनाएं। वही, अगर आपका नजरिया लंबे समय का है, तो कंपनी की वैल्यूएशन, लिस्टिंग के बाद शेयर की कीमत और आने वाले तिमाहियो के नतीजों को देखकर फैसला करना ज्यादा बेहतर रहेगा।
IPO मे दिलचस्पी रखी जा सकती है, लेकिन ऊंची वैल्यूएशन पर आंख बंद करके निवेश करने से बचना चाहिए। यह मेरी व्यक्तिगत राय है, निवेश की सलाह नही।

FAQ

प्रश्न: कनोहर इलेक्ट्रिकल्स कंपनी का मालिक कौन हैं?

उत्तर- मुख्य रूप से सिंघल परिवार इसका मालिक हैं।

प्रश्न: Kanohar Electricals IPO GMP कैसा चल रहा हैं?

उत्तर- Kanohar Electricals IPO का GMP करीब ₹190–₹205 चल रहा है। ₹632 के ऊपरी इश्यू प्राइस पर अनुमानित लिस्टिंग करीब ₹822–₹837 बनती है, यानी लगभग 30–32% का संभावित लिस्टिंग गेन।

प्रश्न: Kanohar Electricals Price Band और Lot Size कितनी हैं?

उत्तर- Kanohar Electricals IPO का प्राइस बैंड ₹601 से ₹632 प्रति शेयर और लॉट साइज 23 शेयर तय किया गया है।

प्रश्न: कनोहर इलेक्ट्रिकल्स के CEO कौन हैं?

उत्तर- Managing Director – दिनेश सिंघल (Chairman & MD)।

प्रश्न: कनोहर इलेक्ट्रिकल्स कंपनी क्या कर्ज मुफ्त हैं?

उत्तर- लगभग हाँ। Debt/Equity बहुत कम, gearing कम है। पूरी तरह zero-debt नहीं, लेकिन बहुत कम कर्ज वाली कंपनी है।

यह भी पढें

वीगालैंड डेवलपर्स आईपीओ

ईजीआर गोल्ड क्या है

Broker डूब गया तो

Trading के लिये गूगल कोलाब पर स्टॉक स्क्रीनर कैसे बनाएं ?

Nishant Patil

निशांत पाटील

मैं इस ब्लॉग साइट का Founder और Author हूँ। मैंने शिवाजी यूनिवर्सिटी, कोल्हापुर से मैकेनिकल इंजिनियरिंग में बैचलर डिग्री हासिल की है। Stock Market, Mutual Fund और Cryptocurrency जैसे विषयों में 9 वर्षों का अनुभव है, जिसकी जानकारी मैं इस वेबसाइट के माध्यम से सरल भाषा में साझा करता हूँ।

Leave a Comment