₹25,000 की चांदी: घर की तिजोरी में रखें या डीमैट खाते में? मेरा अनुभव और सही सलाह! – Silver ETF vs Physical Silver

By Nishant Patil

Updated on:

Physical vs ETF Silver Comparison

Silver ETF vs Physical Silver India: “मान लो अगर आपके पास ₹25,000 हैं- तो क्या आप बाजार से सिक्के, ज्वेलरी आदी खरिदोगे या डिमैट खाता खोलकर Silver ETF लोगे? दोनों में फर्क सिर्फ मेंटल का नहीं हैं।”

मैंने दोनों भी ट्राई किया हैं और यह मेरी एक Honest Person Opinion हैं। तो चलिये जानते हैं बीना किसी फिल्टर के दोनों के प्लस मायनस।

2026 सिल्वर मे निवेश ही क्यों? (Why Silver)

  • जनवरी २०२६ में सिल्वर ETF’s का एयूएम दिसंबर २०२५ के ₹72,652 करोड़ से बढ़कर ₹1.16 लाख करोड़ हो गया, जो एक ही महीने मे 61% से अधिक की वृद्धि दिखाती है।
  • पहले सिल्वर का इतना इस्तमाल नहीं किया जाता था पर अब डिजिटल तकनीक के युग में Solar Panel, EV Vehicles और AI Technology में अब सिल्वर मेंटल की डिमांड बहुत बढ़ रही है और यह आनेवाले दिनों बढ़ने ही वाली हैं और ऊपर से यह एक Precious Metal हैं तो हमें जितना सिल्वर महत्वपूर्ण लगता है उसको छोड़कर भी बहुत सारी चीज़ें हैं जो सिल्वर को Copper, Platinum और यहां तक की गोल्ड से पुरी तरह अलग बनाती हैं।

अगर आपको क्यों Silver सोने से भी ज्यादा महत्वपूर्ण है यह अगर आपको जानना है तो आप हमारा ‘सिल्वर इज द न्यू गोल्ड’ यह रिसर्चवाला आर्टिकल पढ़ सकते हो।

फिजिकल बनाम ईटिएफ चांदी: तुलना (Physical Silver vs ETF Silver)

फैक्टर फिजिकल चांदीसिल्वर ईटीएफ
जीएसटी 3% लगता हैंनहीं लगता
स्टोरेज़खुद करना होता हैंफंड करता हैं
कम से कम~₹5000महज ₹10-₹100 से
एसआईपीनहींहा
लिक्विडिटीडिलर ढुंढोइंस्टेंट सेल करो
मेरी राय – “मैंने दोनों try किए हैं, और मुझे लगता है कि सिल्वर ईटीएफ निवेश फिजिकल की तुलना में बहुत ज्यादा अच्छा ऑप्शन हैं” 

चांदी पर टैक्स का सच (Tax on Silver)

जो लोग 1 से 2 साल के बीच निवेश करना चाहते हैं, उनके लिए ETFs Investment बेहतर हैं क्योंकि उन पर कम समय में ही LTCG का फायदा मिल सकता है।

किसके के‌ लिये क्या सही? (Better Option)

Physical Silver चुनो अगर आपको शादी और त्योहारों में खरिद रहे हो। या आपको हाथ में असली चीज़ का एहसास चाहते हो।

Silver ETF चुनो अगर आप सिर्फ और सिर्फ इन्वेस्टमेंट अथवा निवेश के नजरिये से सोच रहे हो। चाहे तो आप Silver ETF में SIP के जरिये हर महिने थोड़ा थोड निवेश कर सकते हो। इसमें Tax भी कम लगता है और जब आपको जरुरत पड़ेगी तब आप इसे बेच भी सकते हो और इसके लिये कोई भी डिलर (ज्वेलर) ढुंढने की जरुरत भी नहीं हैं।

Silver ETF के लिए Demat account चाहिए? तो अभी खोलो- [Open Free Demat Account]

2026 में Best Silver ETFs कौन से हैं? (Best Silver ETFs 2026)

इतने सारे Options में कंफ्यूज मत होइए- ये 4 सबसे भरोसेमंद हैं:

1. Nippon India Silver ETF-  सबसे ज़्यादा liquidity और AUM, ट्रेडर्स और Long Term दोनों के लिए सही।

2. ICICI Prudential Silver ETF- लंबे समय के निवेश के लिए मज़बूत ट्रैक रेकॉर्ड।

3. HDFC Silver ETF- Statble Returns, कम Volatility, aconservative Investors के लिए बेहतर।

4. Tata Silver ETF- नया लेकिन Tata का नाम काफी है, Expense Ratio भी Competitive है।

मेरी राय क्या हैं? (My Opinion)

अगर आप मुझसे पूछें तो मेरा जवाब साफ है – मेरे पास अगर ₹20,000 से ₹1 लाख हों तो मैं Physical Silver बाज़ार से नही खरीदूँगा। Demat खाता खोलूँगा, Nippon Silver ETF अथवा Tata Silver ETF में SIP से निवेश करुंगा और भूल जाऊँगा। न storage की टेंशन, न GST का झटका, न dealer की मनमानी।

Physical Silver सिर्फ एक काम के लिए है- दिवाली पर माँ के लिए चाँदी का सिक्का लाना। बस, Investment के नाम पर नहीं।

क्या अब आप चाँदी में निवेश शुरू करना चाहते हो? पहला कदम सिर्फ एक Demat Account है।

Disclaimer-  यह आर्टिकल सिर्फ एज्युकेशन एवं जानकारी के लिये लिखा हैं। हम कोई सेबी रजिस्टरी एडवायजरी नहीं हैं। हम कोई भी निवेश करने की सलाह नहीं देते हैं। मार्केट में निवेश जोखिमभरा हो सकता हैं। कृपया कोई भी निवेश करने से पहले आप अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य करें।

HomepageClick Here

अक्सर पुछे जानेवाले सवाल (FAQ)

प्रश्न: ‘सिल्वर ETF’ में minimum कितने से शुरू कर सकते हैं?

उत्तर- सिर्फ ₹25-50 से ‘Tata Silver ETF’ की एक unit इतने की है। आप महज ₹100 से इसमें एसआईपी की शुरवात कर सकते हो।

प्रश्न: क्या Silver ETF में पैसा डूब सकता है?

उत्तर- सिल्वर ईटीएफ मार्केट से जुड़ा है इसपर यह सेबी (SEBI) द्वारा विनियमित किया जाता हैं। इसलिए Silver की कीमत गिरी तो वाल्यु कम होगी। लेकिन फ्राॅड, चोरी, या नकली चांदी का इसमें कोई डर नहीं, वो Risk Physical Siilver में 100% रहेगा।

प्रश्न: Physical Silver बेचना आसान है या Silver ETF?

उत्तर- ईटीएफ बेचना Physical चांदी बेचने से कई आसान हैं। मार्केट हावर्स में यह एक क्लिक में बिक जाते हैं लेकिन फिजिकल चांदी के लिये डिलर ढुंढो, पुअरिटी चेक करवाओ, फिर निगोसेशन करो बहुत ही झंझट भरा काम हैं।

प्रश्न: Silver ETF पर कितना tax लगता है?

उत्तर- Physical Silver और Silver ETFs पर टैक्स के नियम अलग है। 1 अप्रैल 2025 से, 1 साल से ज्यादा रखे गए Silver ईटीएफ पर 12.5% लॉन्ग टर्म कैपिटल गेंस टैक्स लगता है। जबकि फिजिकल चांदी पर 2 साल से ज्यादा रखने पर 12.5% LTCG (लाॅग टर्म कैपिटल गेन) लगता है। ETFs में स्टोरेज की कोई टेंशन नहीं होती, लेकिन फिजिकल चांदी में 3% GST का खर्च आता है।

प्रश्न: Silver ETF और Gold ETF में क्या फ़र्क है?

उत्तर- Gold ज़्यादा Stable है, Silver ज़्यादा Volatile- लेकिन Silver का Industrial US

Se बढ़ रहा है जैसे Solar Panels और EVs में। मेरी राय से चांदी अब सोने के मुकाबले भविष्य में कही जादा महत्वपूर्ण असेट साबित होगी।

यह भी पढें

क्या कॉपर में इन्वेस्ट करना चाहिए?

निफ्टी की दुकान विधी

डिजिटल सिल्वर खरीदना बड़ी गलती तो नही