कौनसा स्टॉक खरीदें? यह गुगल कोलैब स्क्रिनर खुद बताएगा, बच्चा भी समझ पायेगा | Google Colab stock screener in Hindi

Kaunsa Stock Kharide: आज हम आपको एक ऐसा तरिका बतानेवाले हैं जिसमे अगर आपको इन चीजों का ज्यादा टेक्निकल नाॅलेज भी नहीं होगा तो भी आप इस विधी से अच्छे शेयर आसानी से ढुंढ सकोगें। पुरा आर्टिकल पढोंगे तो ही यह पुरा तरिका आपको समझ आयेगा। तो चलिये जानते हैं की कैसे आप गुगल कोलैब (Google Colab) की मदत से यह आसानी से कर सकते हैं।

Google Colab Screener Strategy

स्क्रिनर के लिये कौनसे स्टाॅक्स चुनना है?

अगर सबसे पहला सवाल हमारे सामने आयेगा की कौनसे शेयर में से हमें चुनना हैं? क्योंकी शेयर बाजार में ४ से ५ हजार के ऊपर शेयर लिस्टेड हैं। तो सब शेयर को हमारे स्कैनर में डालना कोई समझदारी भरा कदम नहीं होगा।

आज हम जो स्टेटर्जी बताने जा रहे हैं उसे आप कैश मार्केट, स्विंग ट्रेडिंग, मार्जिन ट्रेंडिंग, एफएनओ ट्रेडिंग में भी उपयोग में लिया जा सकता हैं। 

अब इसमें कोई कहेगा Nifty ५०, Nifty १००, Nifty २५० तो कोई कहेगा Large Cap में से चुनना सबसे सही रहेगा।

तो सुना हमें सारे शेयरों में से सही स्टाॅक चुनना है जिसमें

  • ट्रेडिंग व्हालुम ज्यादा होना चाहिये।
  • उतार चढ़ाव ज्यादा होना चाहिये।
  • एवरेज डिलिवरी व्हाल्यु ज्यादा होनी चाहिये।
  • Free Flot Holding (नाॅन प्रमोटर्स होल्डिंग) ज्यादा होनी चाहिये।
  • मार्केट कैप ज्यादा हों।

ऐसे स्टाॅक आपको कहा मिलेंगे ? तो जवाब है F&O वाले‌ शेयर जिनमें ऊपरवाले सभी क्राइटेरिया उपलब्ध होती हैं। इन कुल 210 शेयरों की लिस्ट आपको NSE की Official Website पर मिल जायेगी।

Google Colab Screener Strategy Process

इसके लिये आप गुगल पर सर्च करो NSE f&o Stock List आपको सारी पुरी लिस्ट यहां पर मिल जायेगी।

इसका क्या और कैसे उपयोग करना है यह हम आगे की स्क्रिनर वाले तरिके में बतानेवाले हैं। दरअसल यह पुरी लिस्ट जानकारी हमने आपके समझने के लिये बताई आप यह नहीं करोंगे तो भी चल जायेगा आगे हम बतानेवाले हैं।

कहा पर बनायें स्क्रिनर?

आप इसे गुगल शीट अथवा GitHub Python कोड से बना सकते हैं लेकिन इससे भी आसान तरिका है Google Colab जिसमे आप बिना कोई Technical Code नाॅलेज के यह बना सकते हो जिसके बारे में आपको बहुत आसान तरिके से बतानेवाले हैं जो कोई भी व्यक्ति आसानी से कर पायेगा।

स्क्रिनर क्राइटेरिया क्या-क्या होगा?

आपको स्क्रिनर के कौनसे क्राइटेरिया से शेयर को लेना है यह नीचे आप पढ़ सकते हो।

  • शेयर का Commutative Average Positive होना चाहिये।
  • शेयर की किंमत अपने 30 Day Moving Average से जादा हो।
  • शेयर की किंमत अपने 50 Day Moving Average से जादा हो।
  • शेयर की किंमत अपने 200 Day Moving Average से जादा (१०% से जादा नहीं बढ़ा हो) हो।

गुगल कोलैब से स्क्रिनर कैसे बनायें?

  • ‘Google Colab’ को खोलो।
  • स्किन पर आपको नीले कलर का  ‘New Notebook’ पर क्लिक करना हैं।
Google Colab Screener Strategy Process
  • स्क्रिनर को आपका नाम देदो।
  • आपको नीचे दिये गये कोड को Copy (Control C)करना हैं और नीचे दिये Google Colab बाॅक्स में यह दिया वहां कोड Paste( Control V) करना हैं।
  • बाॅक्स के Left में Play (▶️) नामक बटन है उसको दबाना हैं। 
Google Colab Screener Strategy Process
  • थोड़ी देर गुमने के बाद आपके सामने एक एक्सेल शीट आयेगी और साथ में आपके ब्राउज़र मे डाउनलोड भी हो जायेगी। जिसमे आज के खरिदनेवाले आपके स्टाॅक छिनकर आयेंगे।
  • इस शीट को अब हर बार आपको बनाना नहीं है आप Google Colab पर आयेंगे तो वहां आपको वह बनाया हुआ स्क्रिनर मिल जायेगा वहा पर आप Play वाला बटन दबाकर रोज इसे रन कर सकते हो।

महत्त्वपूर्ण रुल

अगर आपको इस स्टेटर्जी को अच्छी तरह से इस रुल के मुताबिक इस्तमाल करोगे तो ही इसमें आपको प्राॅफिट हो सकता हैं। नीचे दिये कुछ महत्त्वपूर्ण बातें जिसके बिना यह विधी पुर्ण नहीं होगी।

  • एक दिन में 1 से जादा शेयर नहीं खरिदें।
  • एक दिन में 1 से जादा शेयर ना बेचे।
  • ६.२८ प्रतिशत के ऊपर ही हम प्राॅफिट बुक करेंगे।

मेरी राय

अगर आप शेयर मार्केट में नये हो या पहले से ट्रेडिंग अथवा निवेश कर रहे हो पर नुकसान हो रहा है या कमाई नहीं कर पा रहे हो तो यह Google Colab वाली एक आसान स्टेटर्जी को इस्तमाल करके निवेश करो आपको आपके पोर्टफोलियो में काफी बदलाव देखने को मिल जायेगा।

अगर आपको इस विधी को करने में कोई दिक्कत है अथवा परेशानी हो रही है तो आप नीचे दिये गये विडियो को भी देख सकते हो नहीं तो आप हमें संपर्क करें हम उसका समाधान आपको जल्द देने की कोशिश करेंगे।

अक्सर पुछे जानेवाले सवाल (FAQ)

प्रश्न: Google Colab क्या हैं?

उत्तर- Google Colab जिसका पूरा नाम गूगल कोलाबोरेटरी (Google Colaboratory) है, गूगल द्वारा दी जाने वाली एक निःशुल्क क्लाउड-आधारित सेवा है। इसकी मदद से आप अपने वेब ब्राउज़र में सीधे पायथन (Python) कोड लिख सकते हैं और चला सकते हैं। यह एक ऑनलाइन जुपिटर नोटबुक (Jupyter Notebook) की तरह काम करता है, जिसके लिए आपके कंप्यूटर में किसी भारी-भरकम सॉफ्टवेयर को इंस्टॉल करने की ज़रूरत नहीं होती।

प्रश्न: इस स्टेटर्जी के 3 महत्त्वपूर्ण रुल क्या हैं?

उत्तर- १ दिन में १ से ज्यादा शेयर नहीं खरदिना है और 1 से जादा शेयर नहीं बेचना हैं। और 6.28 प्रतिशत के ऊपर प्राॅफिट को हम बुक करेंगे।

प्रश्न: इस स्क्रिनर को इस्तमाल का Createria क्या है?

उत्तर- इसमें Stock का Commutative Average Positive होना चाहिये। Stock की किंमत अपने 30 Day Moving Average से जादा हो। Stock की किंमत अपने 50 Day Moving Average से जादा हो। Stock की किंमत अपने 200 Day Moving Average से जादा (१०% से जादा नहीं बढ़ा हो) हो।

प्रश्न: इस स्क्रिनर को गुगल शीट या GitHub की मदत हे बना सकते हैं क्या?

उत्तर- हां बिल्कुल आप इसे गुगल शीट अथवा GitHub कि मदत से भी बना सकते हैं पर Google Colab से इसे बनाना सबसे आसान तरिका हैं। इसमें आपको कोई भी Phyton या किसी अन्य प्रकार की Coding की आवश्यकता नहीं लगती।

प्रश्न: कई शेयर एक ही दिन में प्राॅफिट दिखा रहे हैं तो हमें क्या करना चाहिये?

उत्तर- अगर इस स्टेटर्जी में एक ही दिन में कई सारे शेयर प्राॅफिट दिखा रहे हैं तो भी आपको एक दिन में एक ही शेयर बेचना है और 1 ही शेयर खरीदना हैं।

यह भी पढें

ETF की दुकान स्टेटर्जी

20-50 सदाबहार स्टेटर्जी

निफ्टी की दुकान अपडेटेड विधि

बिना इंडिकेटर्स के शेयर बाजार में निवेश

Nishant Patil

निशांत पाटील

मैं इस ब्लॉग साइट का Founder और Author हूँ। मैंने शिवाजी यूनिवर्सिटी, कोल्हापुर से मैकेनिकल इंजिनियरिंग में बैचलर डिग्री हासिल की है। Stock Market, Mutual Fund और Cryptocurrency जैसे विषयों में 9 वर्षों का अनुभव है, जिसकी जानकारी मैं इस वेबसाइट के माध्यम से सरल भाषा में साझा करता हूँ।

Leave a Comment