Should I Buy Digital Silver: डिजिटल सोना-चांदी खरिदना सुविधाजनक और किफायती हो सकता है लेकिन यह सेबी द्वारा विनियमित नहीं है इसका मतलब प्लेटफॉर्म पर कोई समस्या होती है तो आप सेबी शिकायत अथवा सरकार से इसमें मदत होने की गैरेंटी कम होती हैं, इसिलिये डिजिटल रुप में चांदी में निवेश से बेहतर अन्य तरिके से हमें चांदी में निवेश करना सही रहेगा।
डिजिटल सिल्वर क्या होता हैं?
डिजिटल चांदी (Digital Silver) यह एक चांदी में निवेश करने का आधुनिक तरिका जिसमें आप बिना कोई भौतिक चांदी खरिदे बिना भी उसको खरिदते है जिसके मुल्य के आप मालिक होते हैं। यह डिजिटल सोने अथवा अन्य डिजिटल की असेट की तरह की काम करता हैं।
क्या डिजिटल सिल्वर खरिदना सुरक्षित हैं?
इसका जवाब हां भी और नहीं भी मतलब मिश्रित सुरक्षित कहा जायेगा क्योंकी यह भौतिक मामले में तो सुरक्षित लगता है लेकिन कानुनी और सेबी नियामक के अनुसार यह सुरक्षित नहीं माना जाता।

डिजिटल बनाम फिजिकल बनाम ईटिएफ चांदी: क्या फर्क हैं?
| विशेषता | फिजिकल | डिजिटल | ईटिएफ |
| रेगुलेशन | स्थानीय क़ानून | गैर विनियमित | SEBI द्वारा विनियमित |
| न्यूनतम निवेश | ₹50-100 ग्रॅम | ₹1-10 तक सिमित | ₹1 युनिट |
| शुद्धता | 22k से 24k | 99.9% (24k) प्रमाणित | 99.5% से अधिक (प्रमाणित) |
| अतिरिक्त शुल्क | मेकिंग चार्ज (5-20%) और जीएसटी (3%) | 3% GST और स्प्रेड (Spread) | फंड मैनेजमेंट चार्ज(0.5-1%) |
| सुरक्षा | चोरी का डर, लाॅकर की जरुरत | डिजिटल प्लॅटफार्म और वाॅलेट की जिम्मेदारी | डीमैट अकाउंट में पूरी तरह सुरक्षित |
| तरलता | मध्यम (ज्वेलरी के पास जाना होगा) | उच्च (कभी भी बेच सकते हो) | बहुत उच्च (मार्केट आवर्स में ट्रेड) |
डिजिटल चांदी कहा मिलता हैं?
भारत में डिजिटल सिल्वर खरिदना अब सोना खरिदने जैसा ही आसान हो गया हैं। आप इसे अलग अलग Fintech Platform और Jewellery Brand के प्लॅटफार्म से खरिद सकते हैं जैसे फोन पे, पेटिएम गोल्ड, ग्रो, कुवेरा, Tanishq आदी अनेक प्लेटफॉर्म चांदी बेचते हैं।
क्या मुझे डिजिटल चांदी खरिदनी चाहिये?
डिजिटल चांदी खरिदना आपके लिये एक अच्छा कदम लग सकता है लेकिन मेरी मानो तो मुझे यह सुरक्षित तरिका बिल्कुल भी नहीं लगता क्योंकी इसमें आपको भारत में 3% तक अतिरिक्त शुल्क देना पड़ता हैं। बाय सेल स्प्रेड (खरिदने और बेचने के वक्त किंमत मे बदलाव) 3-6% हो सकता हैं। इसका मतलब आपको अगर चांदी में फायदा प्राप्त करना है तो कम से कम आपको चांदी की किंमते 7-8% तक बढ़नी चाहिये।
अभी के वक्त डिजिटल सिल्वर सीधे तौर पर SEBI या RBI द्वारा विनियमित (Regulated) नहीं हैं। हालाकी यह ट्रस्ट शिप पर काम करता हैं।
अगर आप डिजिटल चांदी को फिजिकल रुप में घर में मंगवाते हैं तो आपको मेकिंग चार्जेस के साथ साथ डिलिवरी चार्जेस/ फीस देना होता हैं।
यह भी पढें– Silver is the new Gold
कौन कौन-से प्लेटफॉर्म से चांदी में निवेश कर सकते हैं?0
चांदी में निवेश करने का सबसे अच्छा प्लेटफॉर्म आपके तरिके के निवेश करना चाहते हैं उसपर निर्भर करता हैं। अगर आप 2026 के ताजा रुझानों और सुरक्षा से देखें तो आप नीचे अलग-अलग तरिके बताये है उससे आप सही तरिका चुन सकते हैं।
- डिजिटल चांदी (Digital Silver)- यदी आप छोटी राशी से निवेश करना चाहते हैं तो आप Google Pay, Phone pe, Groww, Kuvera, Tanishq आदी प्लेटफॉर्म से आप एक छोटी-सी घर बैठे केवाईसी करके भी निवेश कर सकते हैं।
- शेयर मार्केट में ईटिएफ (ETF)- आजके समय यह तरिका सबसे ज्यादा लोकप्रिय और आसान माना जाता हैं। इसमें आप Zerodha, Groww, Angle One जैसे Trading प्लेटफॉर्म के जरिये जैसे शेयरों में निवेश करते हो वैसे ईटिएफ (Exchange Traded Funds) के माध्यम से आप कम से कम अतिरिक्त शुल्क भुगतान के और एक ट्रस्टेड माध्यम से आप सिल्वर में निवेश कर सकते हो।
अगर आप ETF क्या होता है और कैसे हम इसमें निवेश कर सकते हैं यह आप हमारे ईटीएफ वाले आर्टिकल में डिटेल्स में पढ़ सकते हैं।
- म्युचुअल फंड (FOF)- अगर आपके पास Demat Account नहीं है लेकिन आप एक रेगुलेटेड मार्केट में निवेश करना चाहते हो तो तो आप किसी भी एक ट्रस्टेड प्लेटफॉर्म के जरिये या एंजेट के माध्यम से आप सिल्वर फंड ऑफ फंड (FOF) के माध्यम से निवेश कर सकते हो।
- फिजिकल चांदी (Physical Silver)- इस प्रकार का निवेश सबसे सही और फायदेमंद साबित हो सकता हैं। इसमें आप सिक्के (10 से 100 ग्रॅम के लिये), बार या सिल्लियां (500 ग्रॅम और 1 किलो से अधिक) में निवेश कर सकते हैं। इस प्रकार में मेकिंग चार्जेस कम से कम लगता हैं। इसमें अगर आप बर्तन अथवा गहने के माध्यम से निवेश करना चाहते हैं तो मेकिंग चार्जेस (10-25%) बहुत ज्यादा होते हैं और बेचते समय इसकी पुरी किंमत नहीं मिलती।
इसलिये अगर आपको फिजिकल चांदी खरिदनी हैं तो आपके लिये सिक्के (Coins) अथवा बार और सिल्लियां (Bars/Slabs) यह ऑप्शन सबसे सही रहेगा।
फिजिकल चांदी खरिदने के फायदे
अन्य माध्यम से चांदी खरिदने से अच्छा है आप फिजिकल रुप में इसे खरिदे। फिजिकल चांदी खरिदने के फायदे इस प्रकार-
- किसी अन्य काउंटर पार्टी का जोखिम नहीं मतलब किसी बैंक अथवा अन्य कंपनी ऐप के डुबने का कोई रिस्क नही
- युद्ध और गंभीर आर्थिक मंदी के दौरान यह सबसे जादा उपयोगी होता हैं।
- भारत में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम में इसका काफी विशेष महत्व हैं
फिजिकल चांदी खरिदने का सबसे सही तरिका
- स्थानिय जोहरी- आप अपने भरोसेमंद सोनार के पास जाकर चांदी की सिक्के अथवा ईंट खरिद सकते हैं। यह सबसे पुराना और आसान तरिका हैं। लेकिन आप खरिदते समय BSI Hallmark वाली चांदी की ही मांग करें इसमें आप बाद में यह बेचने जाते तो ज्यादातर सोनार 10-15% तक की कटौती कर लेते हैं।
- रिफायनरी आउटलेट्स- भारत में कुछ बड़े रिफायनरीज (Refinery Stores) जैसे MMTC- PAMP जैसे अपने सेंटर्स हैं यहां से खरिदना सुरक्षित तरिका माना जाता है क्योंकी यह सीधे खदानों से आई चांदी को रिफाइन करते हैं।
- बैंक- HDFC, SBI, ICICI जैसे बैंक त्योहारों के समय यह प्रमाणित करके चांदी के सिक्के बेचते हैं।
- ई-कॉमर्स और ज्वेलरी ब्रैंड्स- जो लोग जादा मोलभाव नहीं करना चाहते उनके लिये यह तरिका अच्छा है। इसमें आप तनिष्क और Caratlane जैसे बड़े ब्रैंड की वेबसाईट से चांदी के सिक्के घर मंगवा सकते हैं।
मेरी राय (My Opinion)
अगर आपको फिजिकल चांदी खरिदनी हैं तो आपके लिये सिक्के (Coins) अथवा बार और सिल्लियां (Bars/Slabs) यह ऑप्शन सबसे सही रहेगा। क्योंकी आप अगर अगली पिढी के लिये निवेश कर रहे हैं और आप तकनिकी दुनिया पर जादा भरोसा नहीं करें, यदी आपको शुभ अवसरों के लिये इसकी जरुरत पढती है तो आपके लिये फिजिकल चांदी एक बेहतर ऑप्शन हो सकता हैं।
Disclaimer- यह आर्टिकल सिर्फ एज्युकेशन एवं जानकारी के लिये लिखा हैं। हम कोई सेबी रजिस्टरी एडवायजरी नहीं हैं। हम कोई भी निवेश करने की सलाह नहीं देते हैं। मार्केट में निवेश जोखिमभरा हो सकता हैं। कृपया कोई भी निवेश करने से पहले आप अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य करें।
| Homepage | Click Here |
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
प्रश्न: क्या मुझे डिजिटल चांदी निवेश करना चाहिये?
उत्तर- मेरे हिसाब से नहीं, यह सेबी द्वारा विनियमित नहीं होता इसलिये आपको अगर चांदी में निवेश करना है तो ETF, Mutual Funds, Physical Silver जैसे अन्य माध्यमों के जरिये करना सही रहेगा।
प्रश्न: डिजिटल चांदी खरिदने के लिये अच्छे ऐप्स कौनसे हैं?
उत्तर- वैसे तो मार्केट में कई सारे ऐप्लिकेशन मौजुद हैं जैसे पेटिएम, गुगल पे, फोन पे, तनिष्क इत्यादी। आप कोई भी एक ट्रस्टेड ऐप्स द्वारा चांदी में निवेश कर सकते हो।
प्रश्न: क्या डिजिटल चांदी खरिदना सेफ है?
उत्तर- डिजिटल चांदी खरिदना सुविधाजनक है लेकिन इसको पुरी तरह से कोई भी विनियमित नहीं करता इसलिये यह थोडा जोखिमभरा हो सकता हैं।
प्रश्न: चांदी के लिये 80/50 नियम क्या हैं?
उत्तर- यह होने और चांदी पर आधारित एक सरल रणनिती हैं। जब अनुपात 80 से ऊपर जाये तो चांदी खरिदे और अनुपात 50 के नीचे जाये तो सोना खरिदे और 50-80 के बीच इसे अपने पास रखें।
प्रश्न: अगर शेयर मार्केट में चांदी में निवेश करना है तो क्या करें?
उत्तर- हां, शेयर मार्केट में आप Nippon Silver Bees अथवा Tata Silver Bees जैसे ETF को खरिदकर Silver में इन्वेस्टमेंट कर सकते हो।
यह भी पढें
Silver को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी







