क्या मैं 1 हजार रुपयों के बिटकॉइन खरिद सकता हुं | Can I buy Bitcoin for 1000 rupees?

Can I buy Bitcoin for 1000 rupees: हां, आप 100, 500 और 1000 रुपयों से भी पुरा एक बिटकॉइन तो नहीं परंतु बिटकॉइन का कुछ हिस्से / शेयर ले सकते हो। इसके लिये आप Coinswitch, CoinDCX, Binance जैसे अन्य कई ट्रस्टेड प्लेटफॉर्म से बड़ी आसानी से खरिद सकते हो।

Can I buy Bitcoin for 1000 rupees

बिटकाॅइन क्या हैं?

Bitcoin दुनिया की सबसे पहली डिसेंट्रलाइज्ड क्रिप्टोकरेंसी है जिसे साल 2009 में सातोशी नाकामोटो (Satoshi Nakamoto) अज्ञात व्यक्ती / समुह ने शुरु किया था। यह ब्लाॅकचेन टेक्नालॉजी पर आधारित क्रिप्टो एक वर्चुअल अथवा डिजिटल क्रिप्टोमुद्रा हैं।

क्या बिटकॉइन अथवा क्रिप्टोकरेंसी भारत में लिगल हैं?

अगर आसान भाषा में कहा जाये तो भारत में बिटकॉइन अथवा Cryptocurrency खरिदना, बेचना अथवा अपने पास रखना गैरकानुनी नहीं है लेकिन कोई लीगल टेंडर (वैध मुद्रा) भी नहीं हैं।

क्या बिटकॉइन मे निवेश सुरक्षित हैं?

बिटकॉइन में निवेश वैसे सुरक्षित नहीं माना जा सकता क्योंकी यह काफी वोलाटाइल असेट हैं। शेयर बाजार, इक्विटी, म्युचुअल फंड्स जैसे अन्य निवेश विकल्पों से इसकी तुलना करें तो यह काफी जोखिमभरा हैं और उच्च अस्थिरता वाला असेंट हैं।

क्या मुझे बिटकॉइन में निवेश करना चाहिये?

हमें ज्यादातर शेयर मार्केट और म्युचुअल फंड जैसे निवेश माध्यमों के बारे में ही मालुम होते हैं। लेकिन बिटकॉइन निवेश आपके लिये एक हाई रिस्क, हाई रिवार्ड सप्लीमेंट साबित हो सकता हैं। इसे निवेश के मुख्य रुप की बजाय एक छोटे से हिस्से के रुप में देखना समझदारी होगी। इसलिये हो सके तो जादातर एक्सपर्ट के मुताबिक अपने कुल पोर्टफोलियो का 5-10% से ज्यादा क्रिप्टोमुद्रा में निवेश ना करें।

बिटकॉइन कैसे खरिद सकते हो?

आप भारत में कई विश्वसनीय क्रिप्टो एक्सचेंज उपलब्ध है जहां पर से आप क्रिप्टो अथवा Bitcoin Buy कर सकते हो। आप काॅइन डिसीएक्स, काॅइनस्विच, वजीरएक्स, जेबपे, मुद्रेक्स जैसे माध्यमों के जरिये रजिस्ट्रेशन और केवाईसी जैसी आसान तरिके को पुर्ण करके आप बिटकॉइन को खरिद सकते हो। आप क्रिप्टो ईटिएफ अथवा एसआईपी से भी बिटकॉइन अथवा अन्य क्रिप्टो को खरिद सकते हो।

क्या ₹1000 में Bitcoin खरीदना सच में Possible है?

हमें पता होगा की शेयर मार्केट में हम अंशिक शेयर को खरिद सकते परंतु बिटकॉइन में आप खरिद सकते हैं। मतलब जैसे 1 रुपयों में 100 पैसे होते हैं वैसे ही एक बिटकॉइन मे 10 करोड़ सतोशी होते हैं। अगर आप एक बिटकॉइन कि बात करें तो उसकी किंमत लाखों-करोड़ों के आसपास चलती रहती है लेकिन आप उनका छोटा हिस्सा यानी कुछ ‘सतोशी’ खरिद सकते हो।

इसका मतलब आप ₹100, ₹500, ₹1000 के बिटकॉइन भी आसानी से खरिद सकते हो।

बिटकॉइन खरीदने के लिए सबसे बढिया प्लेटफॉर्म कौन सा है?

वैसे तो बहुत सारे क्रिप्ट़ोमुद्रा एक्सचेंज है जैसे Coinswitch, CoinDCX, WazirX परंतु अगर आपको एक ट्रस्टेड, आयएसआय मार्क रजिस्टर और जाॅईनिंग (रेफरल) पर आपको फ्रि बिटकॉइन देनेवाला और में खुद इस्तमाल करनेवाला प्लेटफॉर्म अगर पुछेंगे तो Coinswitch एक ट्रस्टेड और मैंने खुद इस्तमाल किया हुआ प्लॅटफार्म आपको रिकमेंड करुंगा। 

अगर आपको रेफरल के फ्रि बिटकॉइन प्राप्त करने हैं तो नीचे दिये लिंक से आप रजिस्टर कर सकते हो और बिटकॉइन प्राप्त कर सकते हैं।

मेरी राय (My Opinion)

लोग सोचते हैं की बिटकॉइन में इन्वेस्टमेंट सीर्फ अमिरो के लिये है लेकिन इस आर्टिकल को पढ़कर आपको पता लग गया होगा की यह सिर्फ एक मिथक है। मात्र ₹1000 लगाकर आप बिटकॉइन के मालिक बन सकते हो। माना की यह आपको रातों-रात अमीर नहीं बनायेगा लेकिन यह आपको ‘डिजिटल इकाॅनोमी’ का हिस्सा जरुर बना देगा।

Disclaimer- यह आर्टिकल सिर्फ एज्युकेशन एवं जानकारी के लिये लिखा हैं। हम कोई सेबी रजिस्टरी एडवायजरी नहीं हैं। हम कोई भी निवेश करने की सलाह नहीं देते हैं। मार्केट में निवेश जोखिमभरा हो सकता हैं। कृपया कोई भी निवेश करने से पहले आप अपने वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य करें।

अक्सर पुछे जानेवाले सवाल (FAQ)

प्रश्न: बिटकॉइन कब खरीदना सही रहेगा?

उत्तर- वैसे बता दु, मार्केट को टाईम करने से जरुरी है मार्केट में समय बिताना। अभी फिलहाल इसकी किंमत Accumulation Phase में है। बिटकॉइन अपने बड़े सपोर्ट के पास खड़ा है आप यहां ₹1000 अथवा छोटे राशी से निवेश करना सही रहेगा।

प्रश्न: बिटकॉइन को किसने और कब शुरु किया था?

उत्तर- सातोषी नाकामोटो नामक अज्ञात संस्था अथवा व्यक्ति ने साल 2009 में द्वारा शुरु किया गया था।

प्रश्न: बिटकॉइन की मार्केट कैप कितनी हैं?

उत्तर- 26 फरवरी 2026 तक, बिटकॉइन (BTC) की मार्केट कैप लगभग $1.35 ट्रिलियन से $1.37 ट्रिलियन USD के बीच है।

प्रश्न: बिटकॉइन खरिदने पर भारत में टैक्स लगता हैं?

उत्तर- हां भारत में क्रिप्टो पर 30% Tax और 1% TDS चार्ज लगता हैं।

प्रश्न: बिटकॉइन खरीदने के लिए कौन से डॉक्यूमेंट चाहिए?

उत्तर- बिटकॉइन खरिदने के लिये आपको ज्यादातर एक्सचेंज प्लेटफॉर्म पर ई-केवाईसी के लिये PAN card, Aadhar Card, मोबाईल, ईमेल आईडी इत्यादी चीजों की जरुरत पड़ सकती हैं।

यह भी पढें

डाॅजक्वाइन क्या हैं

क्रिप्टोमुद्रा में आसानी से निवेश

क्रिप्टोकरेंसी को आसानी से सीख सकते हैं

सिर्फ 0.14 रुपये का बिटकॉइन आज बना देता अरबपति!